संदेश

*पिपलिया मंडी * नीमच* मंदसौर *आज के मंडी भाव 26/05/2022*

जन जागृति संगम न्यूज  [26/5, 8:50 PM] जे पी तेलकार पिपलिया मंडी:   *पिपलिया मंडी भाव* *दिनांक : 26/05/2022* सोयाबीन        3000--6750 गेहूं                1800--2201 मसुर              4000--6200 धनिया           7000--11300 अलसी          4000--6325 लहसन: फुलगोला        3300--5100 लड्डू माल      2100--3300  मीडियम          1000--2000 छरी माल         100--1000 ☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮☮ *कृषि उपज मंडी समिति मन्दसौर*         *आज़ के भाव*     *26-05-22  गुरुवार*  *शनिवार रविवार को मंडी*   *में अवकाश रहेगा*   📣📣📣📣📣📣📣📣📣 मक्का          2220---2301 उड़द           2600---4099 सोयाबीन      6050---6850 गैहु   ...

*भारतीय शेयर बाजार को खराब करने में लगे विदेशी निवेशक, फिर निकाले इतने हजार करोड़*

जन जागृति संगम न्यूज  नई दिल्‍ली । भारतीय इक्विटी बाजारों (Indian Equity Markets) से विदेशी धन (foreign money) का पलायन बेरोकटोक जारी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा अधिक आक्रामक ढंग से ब्याज दर में वृद्धि किये जाने की आशंका तथा डॉलर की मजबूती की चिंताओं के कारण एफपीआई (FPI) ने इस महीने अब तक 35,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की निकासी की है। इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा शेयरों से शुद्ध धन निकासी वर्ष 2022 में अब तक 1.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) खंड के प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, मुद्रास्फीति, सख्त मौद्रिक नीति एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर भारत में एफपीआई का प्रवाह निकट अवधि में अस्थिर बने रहने के आसार हैं।  बिकवाली जारी रहने की आशंका  जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “चूंकि अमेरिका का प्रमुख बाजार कमजोर है और डॉलर मजबूत हो रहा है जिससे एफपीआई द्वारा निकट भविष्य में बिकवाली जार...

*12 देशों में मिले मंकीपॉक्स 92 मामले, पूरी दुनिया में फैल सकती है बीमारीः WHO*

जन जागृति संगम न्यूज  नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) (World Health Organization-WHO)) ने 12 देशों में कम से कम 92 मंकीपॉक्स (monkeypox) वायरस मिलने की पुष्टि की है। डब्ल्यूएचओ ने ये भी चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ये वायरस वैश्विक स्तर पर फैल सकता है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, नीदरलैंड, इटली और स्वीडन में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 21 मई तक 92 लेब में मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित सेंपल की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 28 संदिग्ध मामलों की जांच चल रही है।  डब्ल्यूएचओ के मुताबिक उन लोगों में जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है उनमें मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि होना चिंताजनक है। जानकारी के मुताबिक मंकीपॉक्स वायरस उन लोगों में फैल रहा है जो या तो संक्रमित लोगों के संपर्क में आ रहे हैं, उनके इस्तेमाल किए हुए कपड़े या तौलिए के संपर्क में आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने फ्रंटलाइन वर्कर और दूसरे स्...

*सरकार का बड़ा फैसला: नहीं देना होगा होटल-रेस्टोरेंट के बिल में सर्विस चार्ज, कार्रवाई की चेतावनी जारी*

जन जागृति संगम न्यूज  Service Charge: केंद्र सरकार ने 2 जून को बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में होटल, रेस्त्रां से जुड़े संगठन शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में Zomato, Swiggy, Delhivery, Zepto, Ola, Uber जैसे प्रोवाइडर्स को भी बुलाया गया है. इसके पहले होटल-रेस्टोरेंट के बिल में सर्विस चार्ज पर बड़ा फैसला लिया गया है. अगर होटल, रेस्त्रां में कस्टमर सर्विस बिल नहीं देना चाहता, तो कोई भी जबरदस्ती नहीं ले सकता, नहीं उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.  2 जून को होगी बड़ी बैठक इस बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित सिंह करेंगे. बैठक में NRAI- नेशनल रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भी बुलाया गया है. इस बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.  दरअसल, कस्टमर हेल्पलाइन पर लगातार मिल रही शिकायताओं के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है. ज़ी बिजनेस ने पहले ही बताया था कि सरकार सभी तरह की शिकायतों को कैटेगरी में बांट रही है. भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी कर रखी है कि खाने-पीने के बिल में लेवी या सर्विस चार्ज (Service Charge) वैध नहीं है. इस तरह का चार्ज अनिवार...

*शहर में लगे होर्डिंग्स को नगरपालिका रोज हटाए* *एमपीआरडीसी डिवाइडर तोड़ने वालों के विरुद्ध एफ आईआरदर्ज कराए* *साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज   कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने नगरपालिका को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जगह जगह पर लगे होर्डिंग्स को रोज हटाए। 1 दिन हटाने के पश्चात काम की इतिश्री ना करें। अगर कहीं पर फिर से होर्डिंग्स लगते है, तो उसको तुरंत हटाया जाए। शहर में पौधारोपण के लिए अलग-अलग स्थान उपलब्ध कराएं। जिससे वर्षा काल में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रसूति सहायता के लिए लंबित मामलों का निराकरण करें तथा प्रसूति महिलाओं को शीघ्र आर्थिक लाभ प्रदान करें। इसके साथ ही आने वाली 1 एवं 2 जून को स्वास्थ्य मेले का आयोजन संजय गांधी उद्यान या कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, डीएफओ सहित सभी जिला जिला अधिकारी मौजूद थे।

*ये कस्टमर्स नहीं खरीद सकेंगे नया सिम ! सरकार ने बदल दिए नियम*

जन जागृति संगम न्यूज  नई दिल्‍ली। अगर आप नया सिम (new sim) लेना चाहते हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. सरकार (Government) ने सिम कार्ड को लेकर नियमों में बदलाव (change in rules) कर दिया है. इसके तहत अब कुछ कस्टमर्स (Customers) के लिए नया सिम लेना और भी आसान हो गया है. लेकिन कुछ कस्टमर्स के लिए अब नया सिम लेना बड़ी चुनौती बन गई है. दरअसल, अब कस्टमर्स अब नए सिम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और सिम कार्ड उनके घर तक आ जाएगा.  सिम लेने के लिए बदल चुके हैं नियम  सरकार ने सिम के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है. अब 18 साल से कम उम्र के कस्टमर्स को कंपनी नया सिम नहीं बेच सकती है. 18 साल के ऊपर के उम्र के कस्टमर अपने नए सिम के लिए आधार या डिजीलॉकर में स्टोर्ड किसी भी डॉक्यूमेंट से खुद को वेरिफाई कर सकते हैं. गौरतलब है कि DoT का यह कदम 15 सितंबर को कैबिनेट द्वारा अप्रूव्ड टेलीकॉम रिफॉर्म्स का हिस्सा है. 1 रुपये में होगी केवाईसी नए नियमों के अनुसार, यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन (New Mobile Connection) के लिए UIDAI की Aadhaar बेस्ड e-KYC सर्विस के माध्यम से सर्टिफिकेशन के लिए बस एक रु...

*60 हजार की रिश्वत लेते जिला प्रबंधक गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज  कटनी. जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में छापामारी करते हुए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को ₹60000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। संजय सिंह के द्वारा मिलिंग एवं परिवहन के 2000000 रुपए के बिल पास करने के एवज में 3 परसेंट रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय सिंह 60 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा है। ईश्वर रोहरा की शिकायत पर कार्यवाही हुई है। बिल भुगतान के एवज में मांगे 20 लाख का बिल पास करने के एवज में 1 लाख मांगा की थी। 60 हजार देते हुए पकड़ा गया। बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। बता दें कि लोकायुक्त की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की। पूरी फील्डिंग जमाई। सोमवार को ईश्वर रोहरा नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय पहुंचे और संजय सिंह रुपये लेकर कार्यालय के आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा को रुपए दिए, वैसे ही टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झड़बड़े, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र दीवान व टीम की ...

*पुलिस थाना रिंगनोद की कार्यवाही पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस की गिरफ्त में गौवंश तस्कर व टाटा ट्रक क्रमांक RJ 50 GA 9000 से अवैध तरीके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व गौवंश कुल 14 कैड़े,बैल परिवहन करते पकड़ा व सभी जीवित गौवंश मुक्त कराकर ढ़ोढ़र कामधेनु गौशाला सुपुर्द किये*

जन जागृति संगम न्यूज  दिनाक 23.05.2022 के दोपहर करीब 14.30 बजे सउनि मो.अय्युब खान को विश्वसनीय मुखबीर ने सूचना दिया कि एक टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक RJ 50 GA 9000 जिसके बाड़ी पर आगे अंग्रेजी में PAWAN MANDA लिखा है उक्त ट्रक में गोवंश ठुस-ठुस कर निर्दयतापुर्वक भरे ट्रक के आगे केबिन में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब गौवंश को पिलाकर मदहोंस रखने के लिये भरी है गौवंश को वध(काटने) हेतु धुलिया महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जो नीमच तऱफ से रतलाम होते हुए जाने वाले है यदि तत्काल नाकाबंदी कर रोककर तलाशी ली जाये तो केडो गौंवंश को छुडाया जा सकता है व अवैध कच्ची शराब पकड़ी जा सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर कार्यवाही करते हुए हमराह फोर्स द्वारा माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर टाटा ट्रक क्रंमाक RJ 50 GA 9000 को घेराबंदी कर रोका गया जो ट्रक चालक वकील पिता रामस्वरुप जाति विश्नोई निवासी ग्राम सावतसर तह.व थाना डुंगरगढ़ जिला बिकानेर (राज.) उसके पास बैठे हेल्पर ओमप्रकाश पिता रामप्रताप जाति विश्नोई निवासी थाना नया शहर बिकानेर (राज.) व गौवंश मालिक रामा पिता गाजीया जाति भील निवासी ग्राम खेरा...

*कलेक्टर ने किए शासकीय सेवकों के अवकाश पर प्रतिबंध*

जन जागृति संगम न्यूज  मंदसौर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौतम सिंह ने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत निर्वाचन कार्य के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त शासकीय विभागों के लिए आगामी आदेश तक समस्त प्रकार के आकस्मिक एवं अर्जित अवकाश प्रतिबंध किए गए हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी के गंभीर बीमारी एवं प्रस्तुति अवकाश को छोड़कर पूर्व में स्वीकृत समस्त प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाते हैं । किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को 2 दिवस से अधिक का आकस्मिक अवकाश अथवा अन्य अवकाश स्वीकृत किए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा। यदि किसी प्रकार के अवकाश प्रकरण हो तो संबंधित कार्यालय प्रमुख नोडल अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने पर ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे।

आरोपी दिनेश कुशवाह को अपराध के बाद मे उसके भाई राकेश कुशवाह द्वारा आरोपी दिनेश कुशवाह को अपराध से बचाने के लिये छुपाया और गिरफ्तारी से बचाने का प्रयास किया जिसके आरोप मे आऱोपी दिनेश के भाई राकेश कुशवाह को भी अपराध मे आरोपी बनाया भेजा जेल

जन जागृति संगम न्यूज  कार्यालय थाना मनासा जिला नीमच म प्र स्वर्गीय भंवर लाल जी जैन की हत्या के प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा बारिकी से अनुसंधान कर तथ्यानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्दैश दिये गये है । जिसके पालन मे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश , इंचार्ज एसडीओपी मनासा श्री राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मनासा कन्हैया लाल दांगी द्वारा प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुशवाह पिता बोथलाल कुशवाह उम्र 38 वर्ष नि काछी मोहल्ला को दिनांक 21.05.2022 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया था।  जिससे पुलिस रिमांड अवधि मे पुछताछ कर प्रकऱण के संबंध मे जानकारी ली गई। जिसमे उसके द्वारा प्रकरण का अपराध करना स्वीकार किया गया है। वही आरोपी दिनेश कुशवाह को अपराध के बाद मे उसके भाई राकेश कुशवाह पिता बोथलाल कुशवाह उम्र 35 वर्ष नि काछी मोहल्ला मनासा द्वारा आरोपी दिनेश कुशवाह को अपराध से बचाने के लिये छुपाया और गिरफ्तारी से बचाने के लिये उसको चचोर , सितामऊ मंदसौर आदि स्थानो पर लेकर के संश्रय दिया गया। और उसको अपराध से बचाने का प्रयास किया गया।...

*वेश्यावृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला*SC ने कहा- प्रॉस्टीट्यूशन भी एक पेशा*पुलिस जबरन सेक्स वर्कर्स को परेशान न करे*

  जन जागृति संगम न्यूज  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वेश्यावृत्ति भी एक प्रोफेशन है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को आदेश दिया है कि उन्हें सेक्स वर्कर्स के काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पुलिस को बालिग और सहमति से सेक्स वर्क करने वाली महिलाओं पर आपराधिक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट कोरोना के दौरान सेक्स वर्कर्स को आई पर परेशानियों को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि सेक्स वर्कर्स भी कानून के तहत गरिमा और समान सुरक्षा के हकदार हैं। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने सेक्स वर्कर्स के अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में 6 निर्देश भी जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा,सेक्स वर्कर्स भी देश के नागरिक हैं। वे भी कानून में समान संरक्षण के हकदार हैं।

*राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री शिवराज, महापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी*

जन जागृति संगम न्यूज  मध्य प्रदेश में नगर निगम के महापौर और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की प्रणाली को लेकर काफी दिनों से चला असमंजस गुरुवार को समाप्त हो गया। सरकार मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश के माध्यम से महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराने की व्यवस्था फिर लागू करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन जाकर मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद आज ही राज्यपाल की अनुमति मिलते ही राजपत्र में अध्यादेश की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।मुख्यमंत्री के राजभवन पहुंचने से पहले सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि नगर पालिका विधि में संशोधन के लिए अध्यादेश का मसौदा राजभवन भेज दिया है। महापौर के चुनाव जनता के माध्यम से और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों में से कराया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट मुलाकात हुई। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने अध्यादेश संबंधी जानक...

*12वीं में 85 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपये**स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारियां, माशिमं ने विद्यार्थियों को सौंपी सूची। तकरीबन 45 हजार ऐसे विद्यार्थी हैं*

जन जागृति संगम न्यूज  भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। बारहवीं परीक्षा में 85 फीसद अंक लाने वाले करीब 45 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि नगरीय निकाय के चुनाव के कारण फिलहाल मामला टल सकता है। गौरतलब है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था। बारहवीं में 6 लाख 97 हजार 880 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 6 लाख 29 हजार 381 नियमित और 68 हजार 699 प्रायवेट विद्यार्थी थे। नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा। इसमें 69.94 फीसद छात्र और 75.64 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं बारहवीं में 85 फीसद अंक करीब 45 हजार विद्यार्थियों को मिले है। इन विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि देने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कारण अब राशि वितरण का कार्यक्रम आगे खिसक सकता है। 2009 में शुरू हुई थी य...

*आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु जन सहभागिता से खिलौना पुस्तक एवं अन्य सामग्री एकत्रीकरण का कार्यक्रम*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज   नीमच 23 मई 2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिये निर्देशानुसार सुपोषित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार किए जाने के प्रयास को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इस हेतु आंगनवाड़ी सेवाओं की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाते हुये जन समुदाय से आंगनवाड़ी केन्द्रों हेतु खिलोने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री के सहयोग प्राप्त किए जाने के उद्देश्य से उनके मध्य जाकर पहल की जाएगी कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी की मंशा है, कि प्रदेश के सभी उद्योगपतियों, जनसमुदाय, स्वेच्छिक संगठनों महिला स्व सहायता समूहों एवं उनके संघों, अंत्योदय समितियों, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केंद्र के युवा संगठनों कल्याणकारी संगठनों लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब आदि को प्रेरित किया जाकर स्थानीय संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन में व्यापक बदलाव लाया जाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को आंगनवाड़ी सेवाओं से जोड़ना तथा केंद्र पर बच्चों हेतु बाल सुलभ सामग्री...

ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  23 मई 2022 म.प्र. स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति भोपाल के परिपेक्ष्प में प्रथम चरण में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों का मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में सम्पन्न कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण श्री मयंक अग्रवाल कलेक्टर जिला नीमच एवं श्री गुरुप्रसाद सीईओ जिला पंचायत नीमच के निर्देशानुसार  ग्राम पंचायत पिपल्या बा,ग जमुनियांकला, जनपद पंचायत नीमच, ग्राम पंचायत कुन्दवासा, खानखेडी, पिपल्यारावजी, बरडिया जागीर, उचेड, जनपद पंचायत मनासा, ग्राम पंचायत रुपपुरा, बावलनई, खोर, जनपद पंचायत जावद में निर्माण कार्यों का सत्यापन ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वारा दिनांक 17/05/2022 से 22/05/2022 के बीच किया जाकर दिनांक 23/05/2022 को सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया  ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सहभागिता कर सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवेदन पर चर्चा की गई इसकी कार्यवाही विवरण ग्राम सभा रजिस्टर में दर्ज किया गया ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि एवं कार्यवाही लेखक भी पृथक से नियुक्त किए गए है जय कुमार जैन जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण जिला पंचायत नीमच...

*जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.) मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत रतनगढ़ में शिविर सम्पन्न बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर का लाभ उठाया*

चित्र
जन जागृति संगम  समाचार नीमच 23 मई 2022, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मंयक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जावद क्षेत्र के नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  इसी क्रम में सोमवार को नगर परिषद कार्यालय रतनगढ़ में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत शिविर आयोति किया गया। इस शिविर में महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिंह मोरे व उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए इस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया विस्तार से बताई और युवाओं को योजना के तहत आवेदन फार्म तैयार करवाकर ऑनलाईन आवेदन करवाया गया। महाप्रबंधक उद्योग श्री मोरे ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक रतनगढ़ शिविर में 56 युवाओं ने अपना पंजीयन करवाकर अपने ऋण आवेदन पत्र तैयार करवाये है। शिविर में पंजीयन का कार्य जारी है। इस मौके पर उद्योग विभाग के अधिकारी बैंकर्स एवं न. पा. सीएमओ व अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी स...

*युवा वर्ग को अपनाना चाहिये स्वावलंबन का रास्ता :- जिला न्यायाधीश हर्ष सिंह बहरावत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान् अजीत सिंह, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के मार्गदर्शन में दिनांक 23.05.2022 को शक्ति इंफोटेक प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत संचालित ट्रेनिंग सेंटर, मंदसौर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ।  सेंटर पर उपस्थित रिटेल/सेल्स के प्रशिक्षु अभ्यार्थियों के बीच में आयोजित उक्त विधिक साक्षरता शिविर को जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री हर्ष सिंह बहरावत एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने सम्बोधित किया।            इससे पूर्व संस्था के संचालक श्री राजेश शुक्ला द्वारा जिला न्यायाधीश श्री बहरावत जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तदोपरांत शिविर में श्री हर्ष सिंह बहरावत द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं को सोश्यल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग किये जाने के बारे मे सलाह दी। उन्होंने बताया क...

*आचार संहिता के पहले शिवराज सरकार ने खोला खजाना, 30 हजार करोड़ के टेंडर जारी किए*

जन जागृति संगम न्यूज भोपाल। नगरीय निकायों में सरकार ने जनता के विकास के कामों के लिए 30 हजार करोड़ से ज्यादा के टेंडर जारी किए गए हैं. सरकार को पता है कि आचार संहिता लगने वाली है, बारिश से पहले होने वाले सड़कों के निर्माण, मरम्मत और विकास कार्यों को कराने में चुनाव आचार सहिता आड़े नहीं आएगी. साथ ही विकास कार्यों के संबंध में किसी तरह से राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे. इसके साथ जिनके टेंडर और वर्क आर्डर जारी हो गए हैं, उन्हें भी आचार संहिता के चलते नहीं रोका जाएगा. *आचार संहिता के पहले सरकार ने खोला खजाना:*  आचार संहिता लागू होने से पहले जारी टेंडर पर चुनाव के दौरान विकास और निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई जा सकेगी. इसके अलावा पीएम आवास भी जिनके स्वीकृत हो गए हैं, उन्हें राशि देने और निर्माण कार्य कराने में आचार सहिता का कोई प्रभाव नहीं होगा. लेकिन इन विकास कार्यों के संबंध में किसी तरह से राजनैतिक कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे. पंचायतों में भी मनरेगा और सड़क तथा अन्य सार्वजनिक निर्माण के कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिसे नहीं रोका जाएगा. नगरीय निकायों में सड़कों की ...

थाना गरोठ पुलिस द्वारा नकबजन चोर का किया पर्दाफाश

जन जागृति संगम न्यूज  मंदसौर पुलिस      नकबजनी के कुल 02 आरोपी गिरफ्तार आरोपीयो के कब्जे से 1 एलईडी टीवी  सेमसंग कंपनी की कीमती  21000  (ईक्कीस हजार) रू व 4000 रूपये नगदी बरामद कर जप्त  किया ।  कार्य का विवरणः -  श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं श्री फुलसिंह परस्ते, एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे संपत्ती संबंधी अपराधों  की रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत थाना गरोठ टीम द्वारा नकबजन चोरो का किया पर्दाफाश ।घटना का विरण इस प्रकार है कि दिंनाक 16-17.05.2022 की  दरमयानी  रात्री  में  अज्ञात आरोपीयो द्वारा प्रभूलाल माली निवासी बोलिया की दुकान के  पीछे  के  गेट  की कुण्डी तोडकर 1 एलईडी टीवी तथा गौदान में रखे करीबन 4000 रूपये नगदी चुराकर ले गये थे ।थाना प्रभारी गरोठ के  निर्देशन में  उक्त चोरी के संबंध में माल मुल्जिम की धरपकड हेतु टीम गठित की गई जिसमें मुखबीर सूचना पर मुखबीर...

*भोपाल: CM और गृहमंत्री के बीच तल्खी दिखी,कार्यक्रम में मंच छोड़कर चले गए नरोत्तम*

जन जागृति संगम न्यूज  *Atul Tiwari*✍️ May 21, 2022  Bhopal. यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच तनातनी देखने को मिली। इसकी बानगी 21 मई को CM हाउस में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में दिखी। पहला तो ये कि मंच पर मौजूद नरोत्तम को बोलने का मौका नहीं मिला। वहीं, जब शिवराज का भाषण खत्म हुआ, तो नरोत्तम ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें CM के पास कर चुपचाप जाने लगे। मंत्री रामखेलावन पटेल ने उन्हें रोका भी, लेकिन नरोत्तम मंच छोड़कर चले गए। जिस वक्त गृहमंत्री ने मंच छोड़ा, उस वक्त पिछड़ा वर्ग के अलग-अलग समाजों के अध्यक्ष CM का सम्मान कर रहे थे।  *तब मंच पर कुर्सी ना मिलने से नाराज हुए थे नरोत्तम* ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बीच रिश्तों में तल्खी नजर आई हो। फरवरी 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पौधा रोज अभियान का 1 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी संगठन ने कार्यक्रम का आयोजित किया। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में CM के कार्यक्रम में (शिवराज ने यहां पार्क का उद्घाटन किया...

*वाट्सएप ग्रुप परविवादित पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी सहित 6 ग्रुप एडमिन के विरूध्द प्रकरण दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज  मनासा नीमच जिला दण्डाधिकारी द्वारा आदेश क्र. 439/सा. लेख/22 दिनांक 13.04.22 से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सोशल मिडिया पर विवादीत पोस्ट शेयर करने, लाईक करने, कमेंट्स करने पर प्रतिबंधित किया गया और किसी भी वर्ग, धर्म, संप्रदाय, जाति, आदि पर आपत्तीजनक पोस्ट करने लाईक करने कमेंट्स करने पर नीमच पुलिस द्वारा लगातार निगाह रखी जा रही है। दिनांक 21.05.2022 को व्हाट्सअप ग्रुप स्वच्छ भारत अभियान मे ग्रुप मेंबर उमेश पिता जगदीश चंद्र जाति दर्जी उम्र 30 वर्ष नि ग्राम महागढ़ थाना मनासा द्वारा आपत्तीजनक पोस्ट शेयर किया गया। जिस पर पोस्ट डालने वाले उमेश दर्जी सहित उक्त ग्रुप के एडमिन 1 राजेश पिता प्रताप कुशवाह नि मनासा 2 अजय पिता परसराम कुशवाह नि काछी मोहल्ला मनासा,3 नीलेश पिता लक्षमण कुशवाहन नि काछी मोहल्ला मनासा, 4 नरेन्द्र पिता श्याम लाल कुशवाह नि काछी मोहल्ला मनासा,5 कविन्द्र पिता ओम प्रकाश कुशवाह नि काछी मोहलला मनासा, 6 बंटी पिता औंकार लाल कुशवाह नि काछी मोहल्ला मनासा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 262/2022 धारा 188 भादवि का प्रकरण दर्ज किया ...

एमपी में बजा चुनावी बिगुल, नीमच में सक्रिय हुए छोटे बड़े दावेदार, अब टिकी आरक्षण की प्रक्रिया पर नजर, 24 को होगा फैसला

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज     नीमच May 23, 2022,  नीमच। मप्र में नगरीय व पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। वे शहर-शहर, गांव-गांव चौपाल लगाकर अपनी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। कांग्रेस व भाजपा के साथ अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी लगातार बड़े नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। हालांकि अभी आरक्षण की स्थिति साफ नहीं होने से यह कहना मुश्किल है कि कौनसे वार्ड से किस चेहरे को उम्मीदवारी करने का मौका मिल सकता है। लेकिन यह स्थिति भी जल्द साफ होने वाली है। नीमच जिले में राजनीतिक पार्टियों से जुड़े छोटे कार्यकर्ता भी आरक्षण की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।    जिला कलेक्टोरेट में कल होगी आरक्षण की प्रक्रिया- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट में 24 मई को आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिला प्रशासन ने नगर पालिका व नगर परिषदों के वार्डों के आरक्षण की तैयारी कर ली है। 24 मई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर नगरीय निकायों का आरक्षण होगा। इसके साथ ही यह भी स्थिति...

प्यार की तलाश में हैं तो सुलझाइए ऑप्टिकल भ्रम वाली पहेली, एक चेहरे में 2 शक्ल वाली छवि में आपने क्या देखा?

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  सौ.सोशल माडिया- आदमी है या औरत एक चेहरे में दोनों को देख कन्फ्यूज़ हो गए लोग, भ्रम वाली तस्वीर ने पढ़ाया प्यार का पाठ स्कूप व्हूप ने ऑनलाइन एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कि जो आंखो औऱ दिमाग को धोखा देने में माहिर है. साथ ही साथ वो इमेज लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ बताने का दावा भी करता है. लेकिन शर्त ये है कि पहले आपको तस्वीर के दोनों चेहरों को ठीक से पहचानना जरूरी है सच्चे प्यार को पाना और उसे निभाना आसान नहीं होता. प्यार की तलाश में भटक रहे लोग कई बार खुद ही समझ नहीं पाते कि आखिर उन्हें चाहिए क्या. अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर में कौन सी खूबियां खोज रहे हैं वो. ऐसे में उनकी मदद कर पाना भी किसी के लिए आसान नहीं होता. लेकिन एक रास्ता है जिससे प्यार के मामले में सुपर कन्फ्यूज़ लोगों को एक आसान सा रास्ता मिल सकता है. स्कूप व्हूप ने ऑनलाइन एक ऐसी ही ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है जो आंखो और दिमाग को धोखा देने में तो माहिर है. लेकिन साथ ही साथ वो इमेज आपकी लव लाइफ से जुड़े तमाम सवालों का जवाब भी दे जाएगी. दावा किया गया है कि ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीर आपके प्या...

विलुप्त होने के कगार पर है ये जनजाति, बचे हैं सिर्फ 80 सदस्य! आज भी तीर-धनुष का करते हैं इस्तेमाल

चित्र
जन जागृति संगम रोचक खबर ये जनजाति अमेजन के जंगलों में रहती है और विलुप्त होने के कगार पर है. (फोटो: Canva) अमेजन के जंगलों (Amazon rainforest) में करीब 100 ऐसी प्रजातियां हैं जिनके लिए ये रेन फॉरेस्ट उनका घर है. इनमें से सबसे ज्यादा खतरा है आवा जनजाति (Awa tribe amazon jungle) के लोगों पर. गैरकानूनी तरह से लकड़ी काटने के व्यापार के चलते अमेजन में रहने वाली इस जनजाति पर काफी खतरा मंडरा रहा है.दुनिया में जितने देश हैं, उतनी ही जनजातियां हैं. बड़ी बात ये है कि सैंकड़ों सालों से इन जनजातियों का अस्तित्व है और इन्होंने अपनी अलग परंपराओं और मान्यताओं का पालन किया है. मगर जैसे-जैसे विकास बढ़ रहा है, इन जनजातियों के अस्तित्व पर भी खतरा आ रहा है. भारत में भी कई ऐसी जनजातियां. मगर आज हम आपको दुनिया की उस जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में सबसे तेजी (World’s ‘most endangered tribe’) से घट रही है और सबसे ज्यादा विलुप्त होने का खतरा इसी जनजाति पर मंडरा रहा है. अमेजन के जंगलों (Amazon rainforest) में करीब 100 ऐसी प्रजातियां हैं जिनके लिए ये रेन फॉरेस्ट उनका घर है. इनमें से सबसे ज्यादा...

गोरखपुर: शादी में DJ बजाने पर विवाद, 19 साल के युवक की हत्या से मचा कोहराम

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. गोरखपुर जाते समय रास्ते मे अख्तर की मौत हो गई. वहीं आफताब के हाथ पर चाकू लग गया. जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से बरात में आए दो भाईयों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मृतक के पिता मनउव्वर की तहरीर पर गगहा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के दो भाईयों रोहित मिश्रा व मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  गोरखपुर.  गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में आई बरात में डीजे बजाने के दौरान गाना बदलने को लेकर हुए  विवाद में लड़की पक्ष के एक 19 साल  के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी युवक घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.सूचना पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. उधर, घटना के बाद मृतक युवक के घर में मातम...

आगरा: कत्ल के बाद पत्नी की लाश संग सोता रहा शराबी पति, जानें पूरा मामला

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज उधर, घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. (Symbolic Pic) मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी उमंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने की बात कह रही है. ✍मोहम्मद आरिफ खान आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले में एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति वारदात के बाद पत्नी की लाश के संग रातभर सोता रहा है. सोमवार सुबह मामले का खुलासा हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति का नाम उमंग है. उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उधर, घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली इलाके   का है. आरोपी पति उमंग ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 गर्लफ्रेंड हैं. पत्नी को उनके बारे में जानकारी हो गई थी. वह रात में जब शराब पीकर आय...

गर्लफ्रेंड के चक्कर में बन गए बाइक चोर गैंग के सरगना, कोई BSC है तो कोई BA पास

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज पुलिस ने बताया की यह गिरोह प्रयागराज शहर और उसके आसपास के इलाकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि यह गिरोह बाइक चोरी करने के बाद बेहद सस्ते दामों में बेचा करते थे. 70-80 हजार की बाइक को फर्जी दस्तावेज तैयार करके 25 से तीस हजार रूपए में बेच दिया करते थे. एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई की जाएगी प्रयागराज.  संगम नगरी  प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस ने बाइक चोरी  करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना विवेक पाल समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 24 बाइक बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 3 सालों से बाइक चोरी की वारदातों में शामिल है. कोविड के दौरान हुए लॉकडाउन में सभी बेरोजगारी के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. इसी बीच सरगना विवेक पाल ने अपने साथी मनीष के साथ मिलकर बाइक चोरी करना शुरू किया. जिसके बाद गिरोह से चार अन्य सदस्य भी जुड़े. पुलिस ने बताया की यह गिरोह प्रयागराज शहर और उसके आसपास के इलाकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. पुल...

UP Weather: अगले 24 घंटों के दौरान कई शहरों में तेज आंधी-बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज यूपी में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है. पिछले दो-तीन दिनों से जारी आंधी-बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में ये बदलाव आया है. आज सोमवार की भोर में भी कई जिलों में बारिश हुई. मेरठ और संभल में तो बारिश हुई ही लेकिन, पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी यूपी के उपर बादलों का जमघट है जो रूक-रूककर बारिश देते रहेंगे  लखनऊ.  मौसम की नेमत अभी बरसती रहेगी. आसमान से आग बरसने का सिलसिला इस हफ्ते गुरुवार तक थमा रहेगा. इस दौरान यूपी के लगभग सभी जिलों में कमोबेश बारिश होती रहेगी. आंधी और बारिश के कारण मौसम ठंडा बना रहेगा. ठंडी हवाओं से मिजाज तर होता रहेगा. मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक गुरुवार के बाद मौसम साफ होने लगेगा और फिर से धीरे-धीरे गर्मी अपने शबाब पर आती जायेगी. पिछले दो-तीन दिनों से जारी आंधी-बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में ये बदलाव आया है. आज सोमवार की भोर में भी कई जिलों में बारिश हुई. मेरठ और संभल में तो बारिश ...

आम आदमी पार्टी विधानसभा मनासा कि और से इच्छुक उम्मीदवारो के लिए सुचना

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज मनासा विधानसभा  नगर परिषद वार्ड का आरक्षण  24  माई को कलेक्टर ऑफिस में  किया जा रहा है जिसमें समस्त  रामपुरा कुकडेश्वर मनासा तीनों पर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले  इच्छुक व्यक्ति एवं पार्टी के कार्यकर्ता 11:00 बजे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे ताकि आप अपने वार्ड में आरक्षित अनारक्षित एवं अजाअजजा पिछड़ा वर्ग  पर कौन से वार्ड किए उमीदवार चुनाव लड़ेंगे उसकी जानकारी अपने हाथों से लिख कर ला सके इसी प्रकार 25 तारीख को जिला पंचायत जनपद पंचायत के समस्त वार्डों का आरक्षण होना है ग्रामीण क्षेत्र से आप सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जो चुनाव लड़ना चाहते हैं वह सभी काग्रेस बीजेपी से नाराज व्यक्ती हो या पार्टी के कार्यकर्ता अपने समर्थक के साथ 25 तारीख बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय प्रातः 11:00 बजे पहुंचे  नीमच जावद मनासा के आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित होगे एक दुसरे रूबरू हो सके ताकि एक दूसरे तहसील से फायदा ले सके आप जितने भी इच्छुक व्यक्ती हो या पार्टी के कार्यकर्ता नगर परिषद के हो या ग्रामीण क्षेत्र के आम आदमी पार्ट...

जन जागृति संगम न्यूजरतनगढ़ (नीमच)। *गरवाडा आलोरी में सूखले का ट्रैक्टर भरते वक्त जानकीलाल पिता गोविंद भील 19 वर्ष निवासी नई आबादी (डिकैन) की 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से मृत्यु *शामगढ । तोलाखेड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत के सामने राजस्व प्रशासनिक टीम एसडीएम रविन्द्र परमार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया* *झार्डा : रूपवास पुलिया पर बाइक सवार विशाल प्रजापत निवासी कुकड़ेश्वर पत्नी के साथ सड़क दुर्घटना में घायल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज रतनगढ़ (नीमच)। गरवाडा आलोरी में सूखले का ट्रैक्टर भरते वक्त जानकीलाल पिता गोविंद भील उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी नई आबादी  (डिकैन) की 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से मृत्यु । शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पर लाया गया। ____ शामगढ । तोलाखेड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत के सामने राजस्व प्रशासनिक टीम एसडीएम रविन्द्र परमार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया। निर्माण कार्य तोड़ा गया। भारी पुलिस बल की उपस्तिथि में अतिक्रमण हटाया गया। _ _ _ झार्डा से आगे  रूपवास पुलिया पर बाइक सवार विशाल प्रजापत निवासी कुकड़ेश्वर पत्नी के साथ सड़क दुर्घटना में घायल।  दोनो की स्तिथि गंभीर 

महिला ने यूक्रेन की बेसहारा लड़की को दी अपने घर में शरण, उसी ने चुरा लिया पति

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज>> जरा हटके   Shocking News:  इंग्लैंड की   टोनी गार्नेट नामक महिला ने मई में यूक्रेन की रहने वाली सोफिया कार्कादिम नाम की लड़की को अपने घर में शरण दी थी. इसके बाद उसके पति और लड़की करीब आ गए. महिला ने बताया कि उस लड़की की नजर शुरू से ही उसके पति पर थी.  Shocking News:  यूक्रेन पर जबसे रूस ने हमला किया है, वहां से बहुत सारे लोग भागकर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं. इसी क्रम में यूक्रेन की एक 22 साल की लड़की भागकर ब्रिटेन पहुंच गई. जहां एक महिला ने तरस खाकर उसे अपने घर में शरण दे दी. लड़की को शरण देकर महिला ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी. जिस लड़की पर तरस खाकर महिला ने उसे अपने घर में शरण दी थी, उसने महिला के पति को ही पटा लिया और उसका पति लड़की के साथ भाग गया. जिसने दी शरण उसी के पति पर डाला डाका 'द सन' वेबसाइट से बात करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भागकर आने पर उन्होंने 22 साल की सोफिया कार्कादिम को अपने घर में शरण दी थी, लेकिन इस लड़की ने 10 साल पुराने पति को चुरा लिया. टोनी गार्नेट नामक महिला ने मई में ...

50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 27 मई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा  प्रेम त्रिपाठी ,  अपडेटेड: 22 मई 2022 19:59 IST ख़ास बातें यह एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है 40 लाख 24 हजार 182 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा एस्‍टरॉयड इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से सुरक्षित गुजरने की संभावना है इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी है। बताया है कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अभी इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 27 मई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इससे पहले 15 मई को रिसर्चर्स ने 1,600 फीट चौड़े एस्‍टरॉयड के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि वह पृथ्वी के करीब नहीं आया। लेकिन इस रिपोर्ट ने अलर्ट कर दिया है, क्‍योंकि इसका साइज पिछले एस्‍टरॉयड का दोगुना है। इसे संभावित खतरनाक की कै‍टिगरी में रखा गया है।  जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी  ने बताया है कि इस ...

पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश बहनों को प्रताड़ित किया गया, सम्मान के लिए गोली मार दी गई;

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  21 साल के अरूज अब्बास और 23 साल के अनीसा अब्बास को कथित तौर पर उनके पतियों को स्पेन लाने से मना करने पर मार दिया गया था। अरूज अब्बास, 21, और अनीसा अब्बास, 23.(ट्विटर/@Xadeejournalist) 22 मई 2022 को 09:29 PM IST पर अपडेट किया गया  द्वारा  एचटी न्यूज डेस्क | अनिरुद्ध धर द्वारा लिखित , नई दिल्ली पंजाब प्रांत के गुजरात जिले में दो पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश बहनों को गंभीर रूप से प्रताड़ित करने और गोली मारने के दो दिन बाद, पुलिस ने रविवार को एक ही परिवार के छह लोगों को गिरफ्तार किया। 21 साल के अरूज अब्बास और 23 साल के अनीसा अब्बास को कथित तौर पर उनके पतियों को स्पेन लाने से मना करने पर मार दिया गया था। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अरूज और अनीसा की शुक्रवार को लाहौर से लगभग 170 किलोमीटर दूर नथिया गांव में हत्या कर दी गई थी, क्योंकि वे अपने पति के साथ स्पेन में बसने के लिए वीजा प्राप्त करने में विफल रहे थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों बहनें, जिनकी शादी एक साल से अधिक समय पहले पाकिस्तान में अपने चचेरे भाइयों से हुई थी, वे अपनी शादी...

किसानों से बोले केसीआर, आप बदल सकते हैं सरकार, केजरीवाल, भगवंत मान के साथ पहुंचे राकेश टिकैत

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज तेलंगाना के सीएम केसीआर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपना आंदोलन जारी रखें। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने का वादा किया है। लाइव हिंदुस्तान , चंडीगढ़   Ankit Ojha     तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इन दिनों क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही वह 2024 के चुनाव के लिए भूमिका तैयार करने में लगे हुए हैं। रविवार को वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चंडीगढ पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे तब तक आंदोलन करते रहें जब तक कि उन्हें एमएसपी की संवैधानिक गारंटी नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा, किसान जब चाहें सरकार बदल सकते हैं। उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, किसान पूरे देश में आंदोलन करें। हम लोग विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर पूरा समर्थन करेंगे। किसानों को इस तरह संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम जमाने की कोशि...

'द फिनिशर' DK यहां हैं... IPL में धमाल मचाने के बाद दिनेश कार्तिक की 3 साल बाद T20 टीम में हुई वापसी

चित्र
जन जागृति संगम खेल समाचार दिनेश कार्तिक की 3 साल बाद टी20 टीम में वापसी. (PIC.DK/Instagram) Dinesh Karthik Returns Team India: 36 साल के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज कार्तिक इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने आरसीबी को कई मैच अकेले अपने दम पर जिताए. कार्तिक की शानदा फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन किया नई दिल्ली.  आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन में अलग भूमिका में नजर आने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज  दिनेश कार्तिक  (Dinesh Karthik) की 3 साल बाद टीम इंडिया (Team India) की टी20 टीम में वापसी हुई है. कार्तिक आईपीएल के 15वें सीजन में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन  आरसीबी  को अकेले अपने दम पर कई मैच जिताए. 36 वर्षीय कार्तिक को आरसीबी ने इस सीजन फिनिशर की भूमिका दी है, जो वह अभी तक बखूबी निभा रहे हैं. दि...