संदेश

* जन जागृति संगम न्यूज * सुबह की ताजा खबरे *

चित्र
[29/6, 7:43 AM] जन जागृति संगम न्यूज: *एमपी निकाय चुनाव में बागियों ने उड़ाई भाजपा और कांग्रेस की नींद, बीजेपी को बागियों का ज्यादा डर* भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में दोनों पार्टियों को भितरघात सता रहा है. सत्ताधारी बीजेपी का डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बागियों से बात करनी पड़ रही है. पार्टी को डर है की टिकट कटने से नाराज नेताओं ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन अंदर ही अंदर वे प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं, यह डर बीजेपी को जमकर सता रहा है. अब बीजेपी संगठन रोज रिपोर्ट ले रहा है कि कौन बागी , अधिकृत प्रत्याशी के साथ प्रचार में है और कौन घर पर बैठा है. भाजपा ने बागियों से निपटने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को सौंपी: बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ जो बागी मैदान में हैं उनको लेकर तमाम तरह की धमकियां भी पार्टी की तरफ से मिल रही हैं, लेकिन डैमेज कंट्रोल करने के लिए बीजेपी संगठन ने जिला अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी की तरफ से संगठन के 57 जिलों में जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि वह हर हाल ...

*सुप्रभात आज का राशिफल 29 जून 2022 बुधवार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *मेष*- व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। वेतनभोगी लोग बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जिससे उन्हें प्रगति मिलेगी। आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और अधिक शुभ कार्यक्रम होंगे जो उत्सव का आह्वान करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। *वृष*- आज आप फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपकी प्रगति निश्चित है। करीबी लोगों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी में किसी काम के लिए आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। *मिथुन*- आज शुभ फल मिलने के योग हैं. आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुछ के लिए वांछित स्थानान्तरण भी हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने का यह एक अच्छा समय है *कर्क*- आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. व्यापार...

बुधवार के दिन गणपति की कृपा पाने का ये है सरल उपाय, सिर्फ ये कार्य करने से दूर होंगे सब विघ्न

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी की सच्चे दिल से पूजा करने से गणेश जी भक्तों के सभी विघ्न दूर कर देते हैं.  गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है पूजा में गणेश जी को मोदक का भोग लगाने और दूर्वा अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को मुंह मांगा वरदान देते हैं. मान्यता है कि गणेश पूजन के बाद बुधवार के दिन गणेश स्तुति अवश्य करनी चाहिए. हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत गणपति की पूजा से की जाती है. सप्ताह में बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. वहीं, माह की चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजन का विधान है.

*मनासा थाना की कार्यवाही* एनडीपीएस एक्ट का फरार 5000 रुपए का ईनामी वारंटी गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज डॉ .बबलू चौधरी पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियो को अधिक से अधिक गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश और एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मनासा कन्हैया लाल दांगी के नेत्रत्व में प्रकरण क्रमांक 3/2022 धारा 8/18/25/29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी प्रहलाद पिता बंशीलाल राठौर उम्र 42 वर्ष नि ग्राम चौकडी थाना मनासा जिला नीमच को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

*नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल पर सवार थे महिला-पुरूष, तभी बीच रास्ते में हो गई ये अनहोनी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *नीमच*                    *डॉ बबलु चौधरी*          नीमच-मनासा रोड पर मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला-पुरूष को गंभीर चोट आई है। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच नीमच मनासा रोड पर टोल के पास की बताई जा रही है। यहां एक मोटरसाइकिल और वेन की टक्कर हुई है। इस सड़क दुर्घटना में वेन के चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल पर एक वृद्ध महिला और पुरुष सवार थे। दोनों को गंभीर चोटे आई है। पुरुष का नाम कारुलाल पाटीदार पिता उदयराम पाटीदार उम्र 60 वर्ष और महिला का नाम कलाबाई पति कारुलाल उम्र 59 वर्ष गांव भरभडिया है।  घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दोपहर 12.54 बजे घटना की जानकारी मिली। इस पर नीमच जिला चिकित्सालय के एंबुलेंस 108 एएलएस के पायलट पंकज बैरागी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचाया। घटनास्थल पर उपस्थित नागरिकों की मदद से दोनों मरीजों को एंबुलेंस में लिया गया। एंबुलेंस में उपस्थित ईएमटी स्...

*नीमच नारकोटिक्स का केंद्रीय ब्यूरो ने निंबाहेड़ा के तीन मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर नशीली दवाएं की जब्त*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज   *नीमच*                _.     *डॉ बबलु चौधरी*      -      -                  नशीले पदार्थों के तस्करों और तस्करों पर कार्रवाई के लिए एक विशेष अभियान में, एक विशेष खुफिया जानकारी पर, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच के अधिकारियों ने निम्बाहेड़ा में एक मेडिकल स्टोर के मालिक के 3 मेडिकल स्टोर और आवासीय परिसरों की तलाशी ली और बड़ी मात्रा में बरामद किया।        जहां से विभिन्न प्रकार के मनोदैहिक पदार्थ और नारकोटिक्स ड्रग्स का विवरण निम्नानुसार है: 1. 12585 एल्प्रोज़ोलम टैबलेट 2. 9104 ट्रामाडोल टैबलेट 3. 5 ट्रामाडोल इंजेक्शन 4. 213 कोडीन फॉस्फेट सिरप की बोतलें। बरामद मन:प्रभावी पदार्थ और स्वापक औषधियों को जब्त कर लिया गया है और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों और उसमें बनाए गए नियमों के तहत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

*आज का राशिफल*28 जून 2022* मंगलवार*

चित्र
जन जागृति संगम   राशिफल:  आज का दिन शानदार, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत सेहत के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। मिथुन राशि वालों की प्रसन्नता ही आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। *मेष*- मित्र आपका परिचय किसी खास व्यक्ति से कराएंगे, जिसका आपकी सोच पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। घरेलू काम का बोझ और पैसों और पैसों को लेकर तनाव आज आपके दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे आपका प्रेम-संबंध खराब हो सकता है। आने वाले समय में ऑफिस में आज आपका काम कई तरह से अपना असर दिखाएगा। अचानक यात्रा के कारण आप भाग-दौड़ का शिकार हो सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी जानना नहीं चाहते थे। *वृष राशि*- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपको जीवन में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के बॉस के साथ बेहतर संबंध रहेंगे, जिससे काम का तनाव नहीं रहेगा। इस राशि के जो लोग टेलीविजन के क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें आज कोई बड़ा ऑफर मिल सकता...

*लोकायुक्त टीम की दबिश आरोपी गिरफ्तार* - *डॉ बबलु चौधरी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *नीमच*                   लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में विद्युत वितरण केंद्र सावन के सुपरवाइजर ओंकार सिंह शक्तावत के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा है। http://idndor.blogspot.com/ मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी केंद्र सावन के ए ई ओंकार सिंह शक्तावत ने एक किसान के खेत पर विद्युत कनेक्शन के लिए दो पोल लगाने की एवज में 70,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम मौके पर पहुंची। नीमच मनासा रोड पर एक ढाबे पर किसान से रुपए लेने पहुंचे ओंकार सिंह शक्तावत को पुलिस ने घेर लिया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। निरीक्षक राजेंद्र वर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर  शक्तावत के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 156 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जीरो पर कायमी की। इसके बाद लोकायुक्त की टीम सोमवार को विद्युत वितरण केन्द्र सावन पहुंची और आरोपी ओंकार सिंह शक्तावत की गिरफ्तारी ली। बाद में आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। लोकायुक्त उप जेल की सूचना पर लोकायत भोपाल ने आरोपी के खिलाफ भ्...

*सुचारू मतदान सम्पन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है सुश्री नेहा मीना* *मजिस्ट्रेट अपने क्षैत्र में कड़ी निगरानी रखें- एडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट एंव सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण सम्पन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज नीमच 27 जून 2022, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान सम्पन्न कराने में सेक्टर ऑफीसर एवं पुलिस सेक्टर ऑफीसर की महत्वपूर्ण भूमिका है।  सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का सघन भ्रमण कर, अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, तथा कोई भी सूचना हो, तो तुरन्त कन्ट्रोल रूम व जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें। उक्त निर्देश अपर कलेक् टर सुश्री नेहा मीना ने सोमवार को कलेक् टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के लिए नियुक् त सेक्टर ऑफीसर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों के संयुक् त प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिए। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. अक्षयसिंह बावल ने सेक् टर अधिकारी की निर्वाचन प्रबंधन में भूमिका, सेक्टर क्षेत्र का नक्शा, मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदाता संख्या, मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक ले जाने व लाने के लिए रूट चार्ट, महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्र कम्यूनिकेशन प्लान वल्नरेबल मतदाता की जानकारी, सेक्टर ऑफीसर के दायित्व, सेक्टर आफीसर की दौरा रिपोर्ट, मतदाता फोटो पर्ची ...

*रामपुरा में मतदाता जागरूकता के लिए EVM का प्रदर्शन* *मतदाता जागरूकता के लिए डीकेन में मानव श्रृंखला बनाई*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 27 june 2022 *रामपुरा में मतदाता जागरूकता के लिए ईव् हीएम का प्रदर्शन* *मतदाता जागरूकता के लिए डीकेन में मानव श्रृंखला बनाई* नीमच 27 जून 2022, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद डीकेन में स्वीप प्लान दल द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए एमराल्ड हायर सेकंड्री विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमे छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मतदान करने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नप सीएमओ श्री राजेश गुप्ता शिक्षक तथा निकाय कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित थे

*मतदान दलों के कर्मचारी स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एंव तत्परतापूर्वक निर्वाचन करवायें- श्री अग्रवाल जावद में मतदान दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न* *नीमच में सैनिक सम्मेलन 5 जुलाई को*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज // नगरीय निकाय निर्वाचन-2022// *मतदान दलों के कर्मचारी स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एंव तत्परतापूर्वक निर्वाचन करवायें- श्री अग्रवाल जावद में मतदान दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न* नीमच 27 जून 2022 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मंयक अग्रवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को मॉडल स्कूल जावद में त्रि-स्तरीय पंचायत के मतदान दलों का निवार्चन संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अधिकारी कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सेक्टर अधिकारियों को भी मतदान प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री मंयक अग्रवाल ने सोमवार को मॉडल स्कूल जावद में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रतिभागियों से एमपी टाईप एवं गोदरेज टाईप की मतपेटी, सील करने व खौलने की प्रक्रिया करवाई एवं महत् वपूर्ण बदलावों को लेकर सवाल आदि पूछे। उन्होंने कहा, कि मतदान दल के कर्मचारी निष्पक्षता, सजगता के साथ ही तत्परतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स् वतंत्रत, निष् पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुव् यवस्थित नि...

*गिरफ्तारी का विरोध: जंगल काटकर खेत बनाने के आरोप में 3 आदिवासी गिरफ्तार, विरोध में इकठ्ठा हुए लोगों ने गाना गाकर थाने का किया घेराव*

चित्र
जन जागृति संदेश न्यूज    Akhilesh Jaiswal June 27, 2022 इमरान खान, खंडवा। मप्र के खंडवा के पिपलोद थाने के बाहर सैकड़ों आदिवासी लोगों ने डेरा डाल दिया है. यह लोग अपने साथियों और ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए थाने पर डेरा डाले हुए हैं.  2 दिन पहले गुड़ी वन क्षेत्र के जंगल में पेड़ काटकर खेती योग्य जमीन बनाने वाले के आरोप में कुछ लोगों को वन विभाग ने पकड़ा था. उनके खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की थी. इन्हीं लोगों को छुड़ाने के लिए यह लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

*कमलनाथ का CM पर हमला: चुनावी सभा में बोले- सीएम शिवराज सरकार नहीं, केवल मुंह चलाते हैं*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  वेंकटेश द्विवेदी, सतना। सतना में आज पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने सीएम शिवराज और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार, केवल मुंह चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भष्टाचार की राजधानी बन गया है, जिसे खत्म करने लिए उन्होंने विधायक को महापौर का चुनाव लड़वाया है। कमलनाथ ने जनता से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के पक्ष में वोट की अपील की। *गुरुद्वारे पहुंचकर लिया आशीर्वाद* दरअसल, कमलनाथ 12 बजे अपने विशेष विमान से सतना पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कमलनाथ सिंधी कैम्प स्थित गुरुद्वारे पहुंच कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ सभा स्थल पहुंचे। कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह को विधायक को टिकट देने का जबाव दिया। सीएम के विधायक को टिकट देने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि निगम की तमाम योजनाओं के नाम पर भष्टाचार किया जा रहा है, जिसे खत्म करने के लिए उन्होंने विधायकों को महापौर पद का टिकट दि...

EXCLUSIVE VIDEO: पेड़ पर उछल-कूद कर रहा था बंदर, तेंदुए ने किया शिकार, इधर एक साथ नजर आए बाघिन और हाथी

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  Raju Jaiswal .   June 27, 2022 नीलम राज शर्मा, पन्ना/ निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना टाइगर रिजर्व से तेंदुए के द्वारा बंदर के शिकार का लाइव वीडियो आया है। तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर उछल-कूद कर रहे बंदर को अपना शिकार बनाया। वीडियो आज सुबह का ही बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।हाथी और बाघिन एक साथ नजर आए इधर, सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से एक खूबसूरत नजारा सामने आया है, जहां पेंच का पहरेदार हाथी और लंगड़ी बाघिन एक साथ दिखाई दिए। एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाए बिना दोनों एक साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं। यह खूबसूरत नजारा पेंच के टूरिया गेट के सेंटर एरिया का है, इसे भी आज ही सुबह पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड ओमवीर चौधरी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

*नौकर ने मालिक को लगाया 10 लाख का चूना: गोदाम से सामान लेकर जाता और रास्ते में ही बेच देता था, CCTV से खुली पोल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज nehakesharwani June 27, 2022 न्यामुद्दीन अली,अनूपपुर। विश्वासपात्र नौकर अपने मालिक के साथ 2 साल से छल कर रहा था. नौकर पकड़ में तब आया, जब CCTV कैमरा खंगाला गया. ये मामला अनूपपुर जिले के कोतमा से सामने आया है, जहां प्रोविजन स्टोर में काम करने वाले नौकर ने साल भर में 10 लाख रुपये का सामान चोरी छिपे बेच दिया था. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, दरअसल कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 अंडर ब्रिज रोड के पास जनता प्रोविजन के नाम से दुकान है. दुकान संचालक अक्षय जैन ने अंकुश विश्वकर्मा (नौकर) को बीते 2 वर्ष गोदाम से दुकान के लिए सामान लाने ले जाने के लिए रखा था. एक दिन शक होने पर गोदाम में लगे CCTV फुटेज की जांच किया, तो उसमें चौकाने वाले फुटेज सामने आए. CCTV में ये बात सामने आई कि नौकर अंकुश विश्वकर्मा गोदाम से सामान लेने जाता था, लेकिन दुकान में सामान नहीं पहुंचाता था. दुकान संचालक ने जब सामाग्री बिलों का मिलान किया तब सारी बातें साफ हो गई. CCTV देखने के बाद मालिक ने अपने नौकर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।

*एमपी में झमाझम बारिशः मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज   June 27, 2022 शब्बीर अहमद भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसून अपने तय समय पर चल रहा है और इसी क्रम में झमाझम बारिश का दौर भी आ गया है. मध्यप्रदेश में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी किया है. इन जिलों में झमाझम बारिश MP में दो दिन बाद सक्रिय हुए सिस्टम से बारिश का मौसम बन गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश के आसार है.

*न्यायालय के आदेश के बाद भी तहसीलदार पर मकान तोड़ने की धमकी देने का आरोप ! तहसीलदार बोले नही दी धमकी, दस्तावेज मंगवाने के लिए दिया है नोटिस* *पिपलिया नगरीय निकाय चुनाव, 20 ने की नामांकन वापसी, भाजपा-कांग्रेस के 30 के अलावा 25 निर्दलीय मैदान में, कई वार्डों में दो के बीच तो कई में त्रिकोणिय मुकाबला* *7 क्विंटल सरिया चोरी*पति पत्नी को पिटा* देवर भाभी को पिटा**अवैध शराब पकड़ी**जुवारी पकड़े**मेजिक ने मारी बाईक को टक्कर**युवक ने की आत्महत्या**नगरीय चुनाव चिन्ह आवंटित **प्रसुता की मौत,नर्स पर हत्या का आरोप और भी कई खबरे देखे पिपलिया मंडी क्षेत्र की*जेपी तेलकार

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज तेलकार न्यूज एजेन्सी, पिपलिया स्टेशन, जिला मन्दसौर, मप्र (जेपी तेलकार, 9303273037) ........................................ *न्यायालय के आदेश के बाद भी तहसीलदार पर मकान तोड़ने की धमकी देने का आरोप ! तहसीलदार बोले नही दी धमकी, दस्तावेज मंगवाने के लिए दिया है नोटिस* पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ग्राम पंचायत द्वारा जारी पट्टे पर किए गए निर्माण कार्य को न्यायालय की स्थाई निशेधाज्ञा के बाद भी तहसीलदार द्वारा दादागिरीपूर्वक हटाने का आरोप पट्टाधारियों ने लगाया है, कोर्ट का आदेश तहसीलदार मानने को तैयार नही है। ग्राम पंचायत खंखराई अन्तर्गत गांव सूपड़ा निवासी कमलेश पिता शांतिलाल, मन्नालाल पिता जयचन्द, प्रहलाद पिता मोहनलाल, सुरेश पिता वरदीचन्द, परसराम पिता वरदीचन्द, कंवरलाल पिता अम्बालाल, भरतमल पिता बंशीलाल व नन्दलाल पिता मुकेश आदि ने बताया कि सर्वे नम्बर 32 पर ग्राम पंचायत ने सन् 2012 में 14 आवासहीनों को 30 बाय 50 के पट्टे दिए थे व कब्जा दिया था। लेकिन बाद में गांव के प्रभावशील लोगों ने इसे अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की थी, मामला कोर्ट में चला। नारायणगढ़ न्यायाधीश संतोष बघेल...

*दलिय राजनीति से परे रहकर रतलाम को राजस्व संभाग एवं जावरा को जिले का दर्जा देने का उल्लेख संकल्प पत्र में शामिल किया जाए *

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  **रतलाम/वरिष्ठ पत्रकार एवं जन चेतना मंच के महामंत्री जगदीश राठौर ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि नगरीय निकाय के निर्वाचन में दलीय राजनीति से परे रहकर अपने चुनाव संकल्प पत्र में रतलाम को राजस्व संभाग एवं जावरा को जिले का दर्जा देने प्रस्ताव को प्रथम बिंदु में शामिल करेंगे तथा निर्वाचन के पश्चात नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में प्रथम पार्षद सम्मेलन में सर्व अनुमति से प्रथम प्रस्ताव पारित कर मध्यप्रदेश शासन को अग्रेषित करेंगे । रतलाम को राजस्व संभाग बनाने से रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, मंदसौर एवं नीमच जिले के हजारों लोगों को आर्थिक लाभ होकर छोटे छोटे काम के लिए उज्जैन नहीं जाना पड़ेगा और सारे जरूरी कार्य का निष्पादन रतलाम में हो जाएगा। रतलाम को राजस्व का संभाग बनाने के लिए रतलाम नगर विधायक चेतन कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अनेक मर्तबा सार्वजनिक मंच से भाषण में उल्लेख किया है । जावरा को जिला बनाने के लिए एक लंबे अरसे से जन चेतना मंच (गैर राजनीतिक संगठन) के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अनेक ज्ञापन ...

*हादसे को निमंत्रण :निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पिल्लर के समीप मौजूद मटेरियल और पाइप ***रतलाम (जगदीश राठौर)

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज रतलाम जिले के जावरा में करीब 2 वर्षों से ओवर ब्रिज निर्माण कार्य जिस धीमी गति से चल रहा है इससे तो लगता नहीं की एक  वर्ष में सारा निर्माण कंप्लीट हो जाए । चौपाटी की तरफ ओवरब्रिज के सारे पिलर के आसपास कहीं कोई अनावश्यक मटेरियल नहीं है किंतु पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष झामन दास देवानी की किराना दुकान के सामने (देखिए चित्र) एक पिल्लर के आसपास अनावश्यक मटेरियल पढ़ा है और लोहे के पाइप भी पूरी तरह गैर जरूरी लगे हुए हैं । फाटक खुलते ही यातायात व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है और ऐसे समय अनावश्यक मटेरियल पर दो पहिया वाहन चालक रोज-रोज गिर रहे हैं । रेलवे फाटक से लेकर आंटियां चौराहे तक यातायात की सुगमता के लिए निर्माण कंपनी डामरीकरण कर सकती है ताकि वाहन चलाने में वाहन चालकों को सुविधा रहे । चौपाटी से शहर की ओर सैकड़ों वाहन तिलक नगर प्रीमियर आईल मिल दीवार के पीछे से आते हैं इसकी सड़क निर्माण का कार्य लगभग 2 वर्ष पूर्व हुआ किंतु सीमेंट कांक्रीटऔर डामरीकरण की दुर्दशा देखी जा सकती है ।  आंटियां चौराहे से न्यू इंडस्ट्रियल एरिया होकर चौपाटी की तरफ जाने वाली सड़क की दुर्दशा से हज...

आज का राशिफल 27 जून 2022 सोमवार

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज Rashifal 27 June 2022: इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए आज का राशिफल जन जागृति संगम न्यूज़ Aaj ka Rashifal 27 june 2022: आज सोमवार का दिन है, इस दिन महादेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों के बारे में मेषः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. छात्रों पर दबाव बढ़ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. लवमेट के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. वृषः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. मिथुनः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. कारोबार में किए गए निवेश से धन लाभ होगा. किसी प्रियजन से मुलाकात आज के दिन को खास बना सकता है. पिता के सहयोग से आप कर्ज से उत्तीर्ण हो सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के ...