संदेश

रक्तदान शिविर बैसला में 1 अक्टूम्बर शानिवार को

चित्र
जनजाग्रति संगम न्यूज़ *नीमच* *डॉ बबलु चौधरी* आर्मी फैंस रक्तदान टीम जिला नीमच व रक्तसेवा हिन्दुस्तान आँल इंडिया ब्लड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1 अक्टूम्बर  22 को  डॉ मोहन कुमार मल्लिक  बैसला  ( रामपुरा )वाले एवं परिवार के सहयोग से नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर चतुर्थ  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस ब्लड बैंक नीमच के सहयोग से प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक ग्राम बैसला (रामपुरा) में संपन् होगा जिसमें कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने में आप सादर आमंत्रित हैं निवेदक आपका साथी डॉ मोहन कुमार मल्लिक एवं परिवार

*डोडाचूरा तस्कर को 8 माह का सश्रम कारावास*

चित्र
जन जागृति संगम जावद। श्रीमान अनुज कुमार मित्तल, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) जावद के द्वारा मारूती वेन में 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी राहुल पिता देवीलाल मेघवाल, आयु-29 वर्ष, निवासी-ग्राम गिरदौड़ा, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/15(बी) के अंतर्गत 08 माह के सश्रम कारावास एवं 20,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले श्री अरविन्द शर्मा, अपर लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 2 वर्ष पूर्व दिनांक 07.07.2020 की सुबह के लगभग 9 बजे ग्राम जावी-सरवानीया महाराज रोड़ स्थित तलाई के पास की हैं। पुलिस चौकी सरवानीया महाराज में पदस्थ एएसआई लक्ष्मणसिंह चौहान फौर्स के साथ तलाई के पास वाहन चैकिंग कर रहे थें। इसी दौरान सरवानीया महाराज की और से एक संदिग्ध नीले रंग की मारूती वेन कार तेजगती से आई, जिसे फौर्स की सहायता से रोका गया व उसकी तलाशी लिये जाने पर उसमें पीछे की तरफ एक काले रंग के कट्टे में 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी किये जाने के उद्दैश्य से र...

*13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार* आरोपी हाफिज केन्द्रीय जेल उज्जैन मे हत्या के अपराध मे आजीवन कारावास की सजा काट रहा था • आरोपी वर्ष 2009 मे जेल से हुआ था फरार

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज          पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशानुसार जिले मे अपराधीयो की धर पकड़ एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु समय समय पर सम्पूर्ण बल के साथ कॉम्बिंग गश्त कि जा रही है । दिनांक 23.09.2022 की रात्री श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ  महेन्द्र तारनेकर के निर्देशन एवं  एसडीओपी महोदय सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शामगढ निरीक्षक कमलेश प्रजापति द्वारा थाना बल के साथ कॉम्बिंग गश्त कर सफलता अर्जित की गई  आरोपी हाफिज पिता अल्लानूर जाति पिंजारा (मुसलमान) निवासी मेलखेडा थाना शामगढ द्वारा वर्ष 1992 मे मृतक सिकन्दर खान निवासी मेलखेडा का अपहरण कर हत्या की गई थी जिस पर से थाना शामगढ पर अपराध क्र 37/92 धारा 365,302,201 भादवि का कायम किया गया था जिसकी विवेचना पुर्ण की जाकर चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया था आरोपी लगातार दुस्साहसी होकर आमजन मे भय व्याप्त कर रहा था जिसके द्वारा कुछ वर्षो पश्चात पुनः वर्ष 1997 मे जघन्य अपराध कारित किया गया जिसमे थाना शामगढ पर राहुल पिता दिनेश पोरवाल उम्र 6 वर्ष निवासी मेलखेडा के गुमशुदा होने पर गुमशुदग...

*सोनिया गांधी, कमलनाथ सहित 4 कांग्रेस नेताओं को नागदा एडीजे न्यायालय द्वारा नोटिस जारी, आगामी 7 नवंबर को कोर्ट में तलब किया*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर* उज्जैन /उज्जैन जिले के नागदा के अपर जिला न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना के न्यायालय में अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, एवं जिला चुनाव अधिकारी अब्दुल मन्नान खान के खिलाफ याचिका पेश की गई। न्यायालय द्वारा याचिका स्वीकार करते हुए  याचिकाकर्ता जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी की ओर से दायर याचिका स्वीकार कर उपरोक्त सभी को नोटिस जारी करने के आदेश देते हुए आगामी तिथि 7 नवंबर नियत की गई है।  शनिवार को अभिभाषक एस. के. साहू द्वारा अपर जिला न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना के न्यायालय में लगाई गई याचिका में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु पक्षकार सुबोध स्वामी द्वारा दिए गए आवेदन याचिका में संलग्न है। न्यायालय को याचिका  मंजूर कर उभय पक्षों को नोटिस जारी करने का अनुरोध याचिकाकर्ता द्वारा किया गया था । न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते...

*सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं उत्साह के साथ मनाया गया शासकीय आर.वी कॉलेज मनासा में एनएसएस स्थापना दिवस*

चित्र
जन जागृति संगम  मनासा/- डॉ बबलु चौधरी शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर रोली तिलक एवं माल्यार्पण कर की गई।  तत्पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत स्वागत गीत एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों में मुख्य रूप से डॉ. रमेश जोशी (बाल रोग चिकित्सक), कैलाश पुरोहित पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।अतिथियों के स्वागत उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें डांस ,नाटक ,भाषण, गायन आदि प्रस्तुतियां हुई   जिसका सभी का मन मोह लिया। डॉ. रमेश जोशी ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कहा की सभी स्वयंसेवक इसी तरह सामाजिक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते रहें।  कैलाश पुरोहित बताया गया की एनएसएस समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करती है। एनएसएस से जुड़कर व्यक्ति समाज सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को भी निखारते सकता है।  महाविद्यालय प्राचार्य ने स्थापना दिवस की ...

Karwa Chauth 2022: इस गांव की महिलाएं पति की सलामती के लिए नहीं मनातीं करवा चौथ, व्रत रखने पर उजड़ जाता है सुहाग!

चित्र
जन जागृति संगम  Karwa Chauth 2022: इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर को पड़ रहा है. करवा चौथ का महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं, लेकिन मथुरा का एक ऐसा गांव है जहां महिलाएं इस व्रत का नाम लेने से भी डरती हैं. हिंदी पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर (Karwa Chauth 2022 Date) को मनाया जाएगा. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल दामपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसी जगह भी है जहां इसका ठीक उल्टा होता है. करवा चौथ का पर्व आते ही इस गांव में सन्नाटा पसर जाता है. हम बात कर रहे हैं मथुरा जिले के कस्बा सुरीर  की. यहां महिलाएं करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं. इस गांव की महिलाएं सुहाग के लिए व्रत रखने में डरती हैं कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए.  महिलाएं क्यों नहीं रखती हैं व्रत  सुरीर में करवाचौथ न मनाने के पीछे एक कहानी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ सौ साल पहले गांव रामनगला (नौहझील) का ब्राम्हण युवक अपनी पत्‍‌नी को ससुराल से व...

स्विमिंग पूल में गरबा करते महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

चित्र
जन जागृति संगम  Garba Viral Video :  सोशल मीडिया पर गरबा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. मजे की बात है कि स्विमिंग पूल में गरबे के दौरान सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी नजर आ रहे हैं.   नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार पूरे दो वर्ष बाद नवरात्र में गरबा और डांडिया की धूम रहेगी. कोरोना के कारण दो सालों से गरबा और डांडिया के आयोजन नहीं हुए थे, लिहाजा महिलाएं इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. क्योंकि कोरोना में सबसे ज्यादा महिलाएं घरों में कैद हो गई थी. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर गरबा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. राजस्थान: उदयपुर में गरबा का आयोजन स्विमिंग पूल में किया गया।   pic.twitter.com/AIzqWi8rAL —   September 23, 2022 वायरल हो रहा ये वीडियो Ani ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. जिसके मुताबिक यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का है. जहां पर स्विमिंग पूल में गरबा का आयोजन किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं अच्छे से तैयार होकर गरबे का ड्रेस पहनकर स्विमिंग पूल के अंदर ‘चौगाड़ा थारा’ सांग पर गरबा कर रही हैं.  मजे क...

*आम आदमी पार्टी की बैठक होगी फुलपुरा बालाजी परिषर में 25 को*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  मनासा आम आदमी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र के सभी नये पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक होगी फुलपुरा में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि 25/9/2022 को सुबह 11 बजे फुलपुरा बालाजी मंदिर परिषर में रखी जवेगी जिसमे प्रदेश कमेटी प्रवक्ता नविन अग्रवाल उज्जैन जोन एव नीमच कमेटी के पदाधिकारी अतिथि के रूप पधारेंगे बेठक में कार्यकरता मेपिग कि जवेगी मतलब किस कार्यकर्ता अनुसार कितने नये सदस्य बनाये को कितने गांवो तक पहुंचे उस कार्य के अनुसार कार्यकर्ताओ को प्रथम चरण के प्रभारी पद दिए जवेगे जो नये पुराने कार्यकर्ता सदस्य निष्क्रिय होगे वे साधारण सदस्य की तरह होंगे जो सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता होंगे उनको आने वाले सभी चुनावो के प्रभार दिया जावेगा जिसमे प्रथम इसी कितने कार्यकर्ता अपनी अपनी एक्सल सीट रसीद बुक व पार्टी में जुड़ने हेतु जिसमे कितनी मोहल्ला कमेंटीया ग्रामकमेटीया योग्य काम किया है

डॉ राजेश पाटीदार बने भादवा माता संस्थान के मुख्य कार्यपाल अधिकारी

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ जिला नीमच *डॉ बबलु चौधरी* नीमच जिले की महामाया भादवा माता  मैं नवरात्रि मेला प्रारंभ होने वाला है इसके लिए नीमच जिला कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं सचिव श्री भादवामाता सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदेश जारी हुआ है  की  डॉ. राजेश पाटीदार, पशु चिकित्सक अधिकारी, मनासा को श्री भादवामाता सेवा संस्थान न्यास की बैठक दिनांक 04/09/2022 के निर्णय अनुसार न्यास का मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोनीत किया जाता है।  डॉ. राजेश पाटीदार आगामी अन्य आदेश तक श्री भादवामाता सेवा संस्थान न्यास के प्रसाद पर्यान्त न्यास के समस्त प्रभागों के मुख्य कार्यपालन के रूप में कार्य कर सकेगें। सेवा संबंधी अन्य शर्तें न्यास के पदाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुबंध का भाग होगी।यह आदेश (कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित )  तत्काल प्रभाव से लागू होगा (डॉ. ममता खेड़े) अनुविभागीय अधिकारी एवं सचिव श्री भादवामाता सेवा संस्थान ट्रस्ट नीमच जिला नीमच1  कलेक्टर महोदय एवं अध्यक्ष श्री भादवामाता सेवा संस्थान ट्रस्ट नीमच की ओर आवश्यक सुचना डॉ. राजेश पाटीदार, पशु चिकित्सक अधिकारी, मनासा की ओर भेजकर बताया है कि अप...

*सामुदायिक सहभागिता से योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलानें में स्‍वैच्छिक संगठनों की महत्‍ती भूमिका है – एसडीएम हिमांशु प्रजापति*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  जगदीश राठौर  रतलाम /म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा समृद्वि योजनांतर्गत नवांकुर स्‍वैच्छिक संगठनों का  दो दिवसीय प्रशिक्षण ग्रामीण विकास ट्रस्‍ट जीव्‍हीटी ग्राम भदवासा में आयोजित किया किया गया।  प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी जावरा हिमांशु प्रजापति ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता से योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलानें में स्‍वैच्छिक संगठनों की महत्‍ती भूमिका है,  समाज द्वारा समाज परिवर्तन में सकारात्मक सहयोग ही सामुदायिक सहभागिता है ।  वर्चुअल माध्‍यम से परिषद के  महानिदेशक बी आर नायडू, कार्यपालक निदेशक डॉ धीरेंद्र पांडेय और क्रिस्प के विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण प्रदान किया ।     समापन सत्र में  मुख्‍य अतिथि एमआईडीएच कमेठी भारत सरकार सदस्‍य अशोक पाटीदार, नवांकुर चयन समिति सदस्‍य  मनीष सुरेखा, सुश्री सुनीता छाजेड, परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, सरंपच बाराखेडा धमेन्‍द्र सिंह, सरंपच चिकनी  केलाश झोडिया उपस्थित रहे ।  एम आई डी एस सदस्य भारत सरकार  अशोक पाटीदार  ने कहा आप अपने लक्ष्य की ओर एकजुट होकर लग जाएं। हमें समाज में...

संबल योजना के 2 लाख रुपए रोजगार सहायक ने हड़पे*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र मे एक किशोर को कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर उसके खाते से दो लाख रुपये निकलवा कर खुर्द-बुर्द कर दिए। इस मामले में रानीताल ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक पर भी आरोप लगे हैं। कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी. की ओर से रोजगार सहायक मनोज राय की बर्खास्तगी के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीताल में रहने वाले चौदह वर्षीय ओम भुमिया के माता-पिता और इकलौती बहिन का स्वर्गवास हो चुका है। शासन की संबल-योजना के तहत यूनियन बैंक की पनागर शाखा में ओम भुमिया के खाते में दो लाख रुपये जमा कराए गए थे। ओम को इस बारे में जानकारी नहीं रही और उसको पंचायत का रोजगार सहायक मनोज राय, वीरेंद्र गड़ारी और गांव का ही एक अन्य व्यक्ति पनागर के किसी कियोस्क सेंटर पर ले गए, जहां उससे अंगूठा लगवाकर उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। इस जालसाजी को तीन-चार बार में अंजाम दिया गया। कुछ समय बाद जब गांव वालों को ओम से जालसाजी का पता चला तो उन्होंने गोसलपुर पुलिस में शिकायत की, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं ...

*इंदौर में वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़#जगदीश राठौर* इंदौर। महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्षम एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से वित्तीय प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया गया। माय सॉल्ट की ओर से आर्थिक जानकार चैत्रा चिदानंद व निधी सचदेव ने महिला पुलिसकर्मियों को वित्तीय प्रबंधन सिखाने के लिए पैसा बचाओ, पैसा बढ़ाओ की बात सिखाई। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी मनीषा पाठक सोनी, स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, वरिष्ठ टीवी प्रोड्यूसर रचना जौहरी, सुरुचि मल्होत्रा, सुप्रिया मदान,  श्वेता गर्ग, ममता बाकलीवाल एवं अनुपमा बोथरा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारत की बेटी फाउंडेशन की संचालिका सुरभि मनोचा चौधरी ने किया।

*बांछड़ा व बंजारा गैंग के बदमाश, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो हत्थे चढ़े मुकेश व भंवरलाल, पूछताछ में कबूले कई राज,*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच। जिले की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 05 किलोग्राम चांदी एवं 05 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने जीरन क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 09.11.2021 को फरियादी श्रेणिक पोरवाल पिता राजमल पोरवाल निवासी नीमचौक जीरन के द्वारा रिपोर्ट किया कि दि. 08.11.2021 की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा उसके दुकान में पिछे से घुसकर सोने-चांदी की रकम चुराकर ले गये, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जीरन पर अपराध क्र. 314 / 2021 धारा 457, 380 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर विवेचना प्रारम्भ की गई तथा दि. 16.07.2022 को फरियादी ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम पालसोड़ा के द्वारा रिपोर्ट कि दि. 15.07.2022 की रात्रि को मेरे दुकान के पिछे स्थित मकान में पिछे से घर में घुसकर सोने के जेवरात व नगदी चुराकर ले गया। फरियादी की रिपॉट पर से थाना जीरन पर अपराध क्रं. 224/2022 धारा 457,380 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश क...

*30 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर*     रतलाम जिले के बड़ौदा में हार्ड वेयर व्यापारी ताहिर हुसैन बोहरा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल कॉल कर धमकाते हुए ₹30 लाख की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने जावरा सीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के निर्देशन में 2 टीमें गठित की गई। पुलिस टीम साइबर सेल आधुनिक सूचना तकनीक और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली । आरोपियों से 4 फर्जी सिम, मोबाइल, नकली पिस्टल का इंतजाम किया और इस गिरोह में से एक आरोपी ने मोबाइल लगाकर व्यापारी से ₹30 लाख की मांग की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक आरोपी पर रतलाम माणक चौक पुलिस थाने पर वर्ष 2021 में धारा 363 एवं 366 में अपराध दर्ज है । गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं इस्माइल पिता असलीम मेवाती 23 वर्ष ग्राम ललियाना थाना बड़ावदा जिला रतलाम, अरबाज पिता फरीद शाह 26 वर्ष निवासी बड़ावदा जिला रतलाम , शाहरुख पिता जाफर मेवाती 26 वर्ष जबरन कॉलोनी नागदा जिला उज्जैन, आलम पिता...

*नाबालिग को भगा ले जाने और पत्नी की तरह रखने वाले आरोपी को हुआ 20 वर्ष का सश्रम कारावास*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज   23-09-2022 मंदसौर। माननीय विशेष न्यायधीश महोदय पॉक्सो एक्ट मंदसौर द्वारा आरोपी कृष्णपालसिंह उर्फ पिंटु पिता मांगूसिंह पंवार राजपूत उम्र 29 वर्ष नि०ग्रा० थडोरा तह० खाचरोद जिला उज्जैन को नाबालिग से बलात्कार करने का दोषी पाते हुए धारा 366 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रूपये जुर्माना, 376 (3) भादवि में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रूपये जुर्माना एवं धारा 5एल / 6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रूपये जुर्माना 344 भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रूपये जुर्माना से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सहायक शोएब खान द्वारा बताया गया मामला इस प्रकार है कि दिनांक 17.05.2021 को पीडिता के पिता ने रिपोर्ट किया कि मेरी लड़की उम्र 14 वर्ष दोपहर करीब 1 बजे मेरे होने वाले जमाई साहब को लेने के लिए झाड़ा बस स्टैण्ड पर गई थी जो अभी तक बापस नही आई तो मैने मेरी लडकी की तलाश गांव में व आसपास रिश्तेदारी में की किन्तु कहीं पता नहीं चला मेरी लडकी को कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौ...

*जिले में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" मनाया जावेगा 100 वर्ष की आयु के मतदाताओं का किया जायेगा सम्मान* एवं *आईटीआई इगलावदा में केम्पस सिलेक्शन 28 को*

चित्र
जन जागृति संगम  *जिले में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" मनाया जावेगा 100 वर्ष की आयु के मतदाताओं का किया जायेगा सम्मान* नीमच 23 सितम् बर 2022 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार एक अक्टूबर 2022 को "अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस" मनाया जावेगा। इसके अन्तर्गत जिले के ऐसे मतदाता जो 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, को चिन्हांकित कर उनका शॉल एवं श्रीफल से सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदाय किया जावेगा। कार्यक्रम ऐसे स्थान गाँव में आयोजित किया जावेगा जहां से 100 वर्ष की आयु वाले मतदाता को आने-जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। केवल उन्हीं मतदाताओं को आमंत्रित किया जाएगा जो चलने फिरने में सक्षम हो। तथा घरवालों की सहमति हो शेष जो चलने फिरने में असमर्थ है, उन्हें उनके घर पहुंचकर सम्मान किया जावेगा। इस कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से भी अधिकारी Google meet के माध्यम से जुड़ेगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शिवानी गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अक्टूबर 2022 को अंतर्र...

*जिले में औसत 1101.6 मि.मी. वर्षा दर्ज* एवं *नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज से*

चित्र
जन जागृति संगम  *जिले में औसत 1101.6 मि.मी. वर्षा दर्ज*  नीमच 23 सितम्बर 2022 जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक और 1101.6 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 851 मि.मी., जावद में 1365 मि.मी. एवं मनासा में 1089 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 1033 मि.मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 974 मि.मी., जावद में 1057 मि.मी. एवं मनासा में 1068 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में नीमच 23 सितम्बर 2022 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घण्टे में औसत 16.6 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 7 मि.मी., जावद में 25 मि.मी. एवं मनासा में 18 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। _______ *नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज से* नीमच 23 सितम्बर 2022 कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच में 24 से 26 सितम्बर 2022 तक 3 दिवसीय लिहसुन की उन्नत खेती, मूल्य संवर्धन तथा विपणन विषय एवं गुड एग्रीकल्चर प्रेक्टिसेस पर कृषक प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसमें जिले के 35 कृषक शामिल होगें वैज्ञानिकों द्वारा मृदा परीक्षण, उन्नत उत्पादन तकनीकी के बारे में विस् तृत चर्चा की जावेगी। लहसुन फसल में समन्वित पोषक तत्व के उपयोग के बारे में जानकारी दी जावेग...

*जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.) समाचार* *एसडीएम जावद ने किया गौ-शालाओं का निरीक्षण* एवं *पशुओं को चौराहे पर पशुचारा खिलाने हेतु एकत्रित न करें*

चित्र
जन जागृति संगम  *एसडीएम जावद ने किया गौ-शालाओं का निरीक्षण* नीमच सितंबर 2022 पशुओं में लम्पी रुकीन डिसीज को ध्यान में रखते पशुओं को 23 संक्रमित पशुओं से पृथक रखने हेत आईसोलेशन सेन्टर बनाने के लिए जावद एएडीएम श्री राजेन्द्रसिंह ने शुक्रवार को पालोनी (जनकपुर) कछाला एवं पटियाल की गौ-शाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया पुशओं के लिए इन स्थानों पर आईसोलेशन सेन्टर बनाने व आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। _____ *पशुओं को चौराहे पर पशुचारा खिलाने हेतु एकत्रित न करें* नीमच 23 सितंबर 2022, उप संचालक पशु चिकित्सा नीमच ने बातया कि लंपी डिसीज बीमारी के प्रकोप से जिले में पशु प्रभावित है। लंपी स्किन डिसीज पशुओं की एक विषाणुजनित बीमारी है, जो कि मच्छर, मक् खी एंव टिक् स (चिंचोडी, चींचडे) आदि के काटने से एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है एवं स् वस् थ् य पशु को संक्रमित पशु से संपर्क में हरा चारा, पीने के पानी के बर्तन आदि द्वारा भी बीमारी फैलती है अतः शहरी क्षेत्रों में चौराहों पर पशुओं को हरा चारा खिलाने हेतु पशुपालक जागरूक होकर आगामी 10 से 15 दिनों तक पशुओं को एक स्थान पर...

मंदसौर पुलिस के थाना दलौदा द्वारा वाहन चोरी के 06 अपराधो मे सफलता मिली

चित्र
जन जागृति संगम  मंदसौर पुलिस  दिनांक 22.09.22 घटना का कार्यवाही विवरणः-   जिला मंदसौर मे संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर  द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में  श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं  श्री नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार पुलिस  थाना दलौदा व उनकी टीम द्वारा वाहन चोरी के आरोपियो को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से 06 मोटरसाईकिल  किमती 5,95000/- रुपये का मश्रुका जप्त किया गया।  घटना   का संक्षिप्त विवरण-- दिनांक 02.03.22 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की मेरी  बिना नम्बर की ब्लेक कलर की क्लासिक 350 डार्क स्टील कम्पनी की बुलेट चोरी हो गई है। जिस पर थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक  81/2022 धारा 379 भादवि का पंजीबद्द कर दौराने विवेचना मोटरसाईकिल जप्त कर आरोपी गिरफ्तार किया गया। दिनांक 06.03.22 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की मेरी होण्डा सीबी ट्वीस्टर क्रमांक RJ 18 SR 0647 की मोटर साईकील चोरी हो गई है। जिस पर थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 88/2022 धारा 379 भादवि का...

*वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के रतलाम जिला संयोजक मनोनीत*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर*          रतलाम/ भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी को रतलाम जिला संयोजक नियुक्त किया गया है यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि तुषार कोठारी की यह नियुक्ति भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद  शर्मा की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा  की अनुशंसा पर की गई ।

*रेडक्रास द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न*

चित्र
जन जागृति संगम डाॅ बबलू चौधरी  नीमच 22 सितम् बर 2022. म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में 21 सितम्बर 2022 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सोनल चौरसिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार सोनकर द्वारा रेडक्रस द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया जाकर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। निरीक्षण में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सोनल चैरसिया द्वारा बच्चों के खाने, रहने शिक्षा खेलकूद की व्यवस्था संबंधित जानकारी उपस्थित कर्मचारीगणों से ली जाकर बाल आश्रय गृह का निरिक्षण किया गया एवं उचित व्यवस्था के निर्देश दिये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विजय कुमार सोनकर द्वारा बच्चों से संवाद कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने हेतु प्रेरणादायक बाते बताई। साथ ही रेडक्रास द्वारा संचालित बाल आश्रय की व् यवस् थाओं में तुरंत सुधार कराये जाने के निर्देश दिये एवं समस्याओं का निराकरण कर प्राधिकरण को अवगत कराने की बात कही। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी ...

*अग्नि वीर महिला सेना भर्ती रैली का आयोजन* एवं *आईटीआई में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ*

चित्र
जन जागृति संगम *अग्नि वीर महिला सेना भर्ती रैली का आयोजन* नीमच 22 सितम्बर 2022, अग्निपथ भर्ती योजना के तहत क्षेत्रिय सेना भर्ती कार्यालय (मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़) जबलपुर द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की महिला उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर महिला सेना (जनरल ड्युटी) की भर्ती रैली का 19 से 22 अक्टूबर 2022 तक जबलपुर में आयोजन किया जा रहा है। अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारो के प्रवेश पत्र 03 अक्टूबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक ईमेल माध्यम से भेजे जाएगें एवं इच्छुक उम्मीदवार अग्निपथ भर्ती योजना रैली में सम्मिलित हो सकते है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नीमच द्वारा दी गई। _____ *आईटीआई में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ* नीमच 22 सितम् बर 2022, आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदक 22 सितम्बर 2022 से एम. पी. ऑनलाईन पोर्टल पर संस्थावार, व्यवसायवार रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। 22से 30 सितम्बर 2022 तक शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए नवीन रजिस्ट्रेशन एवं पूर्व में किये रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। आवेदक 22 से 30 सितम् बर 2022 तक पहले आओ, पह...

*जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.) समाचार* *बेटी पढे आगे बढे, बेटी है, तो कल है- विधायक श्री परिहार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान तहत लाडली लक्ष्मी के आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित*

चित्र
जन जागृति संगम  नीमच 22 सितम् बर 2022, जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में गुरूवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अन्तर्गत लाडली लक्ष्मी ओर उनके अभिभावकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजि त किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना म.प्र. शासन की महात्वकांशी योजना है। यह योजना वर्ष 2007 में प्रारम् भ की जाकर नीमच जिले में वर्तमान में लगभग 47 हजार बालिको को लाभवित किया गया है। उक्त योजना के तहत हितग्राही बालिका को एक लाख 18 हजार रूपये का लाभ पत्र प्राप्त होता है। वर्तमान में ऐसी बालिकाएं जो कक्षा 12 वी पास है और कॉलेज मे प्रवेश ले रही है, तो ऐसी बालिकों को प्रथम किश्त की राशि 12 हजार 500 रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। नीमच जिले में इस वर्ष 33 बालिकाओं का चिन्हाकंन किया गया है। इसके अलावा योजना के तहत लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 6 टी में प्रवेश पर 2 हजार रूपये, कक्षा 9वीं में प्रवेश पर 4 हजार रुपये एवं 11वीं व 12वीं में प्रवेश लेने पर 6-6 हजार रुपये छात्रवृति प्रदान की जाती है। वर्तमान में लगभग 10 हजार बालिकाओं को छात्रवृत्ति से लांभावित किया गया है। नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभि...

*हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को मिले यह हमारा कर्तव्य है*श्रीमती छिपा*

चित्र
        जन जागृति संगम न्यूज             रतनगढ़-राज्य सरकार विकास, जनकल्याण और सूराज के लिए प्रतिबंध है यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय सीमा में हितग्राही मूलक योजना का लाभ मिले यही हमारा सुशासन का मूल लक्ष्य हैं।  उक्त कथन नगर परिषद उपाध्यक्ष महोदया श्रीमती किरण छीपा ने रतनगढ़ नगर परिषद में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम के अवसर पर कहे साथ ही कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मचारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि ज्यादा से ज्यादा हम शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही को दिलाएं जिससे कि हमारा शत प्रतिशत सेंचुरियन के लक्ष्य को हासिल कर सकें।  इसके पश्चात शिवनंदन छीपा ने कहा कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार पात्र हितग्राहियों के जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है जिसके कारण दीन दुखी गरीब एवं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास सुनिश्चित हो ...

*जावरा विधानसभा के ग्राम हतनारा एवं पिपलिया जोधा में एक करोड़ की लागत से दो स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर*                 जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास कर रहे विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के आग्रह को स्वीकार करते हुए राज्य शासन ने दो उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिनकी लागत लगभग एक करोड़ रु होगी। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत वर्षों से निरंतर प्रयास कर रहे है।मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से भेंट करने के अलावा विधानसभा में मांग उठाने के फलस्वरूप क्षेत्र में 13 स्थानों पर लागभग 6 करोड़ 44 लाख रु की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन की स्वीकृति मिली।इसके अलावा 5 करोड़ 73 लाख रु की लागत से रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  की स्वीकृति भी मिली। डॉ पांडेय के इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र में पिपल्याजोधा एवं हतनारा में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।लगभग 50 -50 लाख रु की...

*नौलखा पंचायत के ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा झूठे प्रकरण की जांच की जाए , कांग्रेस नेता राजेश भरावा एवं डीपी धाकड़ ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़ जगदीश राठौर*            रतलाम/रतलाम जिले के जावरा उपखंड के अधीन  पिपलोदा तहसील के ग्राम नौलखा के ग्रामीणों पर पिपलोदा पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है पूछताछ के नाम पर उन्हें बार-बार बुलाया जा रहा है ।  इस संबंध में संपूर्ण गांव का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता राजेश भरावा एवं डीपी धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी से मिला तथा मांग की है कि जांच एवं पूछताछ के नाम पर ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी से मुक्त करवाया जाए  इन नेताओं कहना है कि गत दिनों ग्राम पंचायत की शासकीय बिल्डिंग में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक कार्य हो रहा था पुलिस ने ऐसे लोगों को संरक्षण दिया तथा उन्हें निजी वाहन से ले जाकर अन्यत्र छोड़ दिया। गांव के लोगों का यह विरोध किया था कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करती तब तक आरोपी को पुलिस हिरासत मे लेकर कानूनी कार्रवाई की जाए लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की वजह निर्दोष ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान करना शुरू कर दिया है । ग्रामीण पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देना चाहते हैं लेकिन जांच के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाना और परेश...

*अवैध रूप से मोबाईल के टावर के निर्माण कार्य को बंद करवाने को ज्ञापन सोंपा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *नीमच* *डॉ बबलु चौधरी* उपरोक्त विषयांतर्गत हम अधोहस्ताक्षरकर्ता निवेदन करते हैं कि यह कि, मनासा के वार्ड  क्रं. 14 भूरी कॉलोनी से लगता वीराणा कॉलोनी में गत दिनों मोबाईल टॉवर स्थापित करने हेतु गड्डे खोदे जा रहे हैं,  जिसकी हम निवासीगण को जानकारी होने पर प्रार्थीगण द्वारा मासिक रूप से आपत्ति दर्ज कर निर्माण कार्य रुकवाया है उक्त टॉवर स्थापना हेतु किसी प्रकार की कोई अनुमति अथवा नगर परिषद् से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं निर्माण अनुमति प्राप्त नहीं की गई फिर भी निर्माण कार्य जारी है ।  यह कि उक्त प्रस्तावित टॉवर सघन आबादी क्षेत्र के समीप ही स्थापित किया जा रहा है, जिसके कारण टावर से उत्पन्न होने वाले रेडिएशन से जनसामान्य के स्वरूप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।  इन परिस्थितियों में उक्त प्रस्तावित टॉवर का निर्माण कार्य करवाया जाना जनहित मे उचित नही है  अतः श्रीमान् से निवेदन है कि, रहवासी क्षेत्र में स्थापित होने वाले टॅावर का कार्य तत्काल रुकवाया जाने हेतु योग्य आदेश प्रदान करने की कृपा करें। समस्त कालोनीवासी

अवैध रूप से मोबाईल के टावर के निर्माण कार्य को बंद करवाने को ज्ञापन सोंपा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ *नीमच* *डॉ बबलु चौधरी* उपरोक्त विषयांतर्गत हम अधोहस्ताक्षरकर्ता निवेदन करते हैं कि यह कि, खस्था मनासा के कार्ड क्रं. 14 भूरी कॉलोनी से लगत वीराणा कॉलोनी में गत दिनों मोबाईल टॉवर स्थापित करने हेतु गड्डे खोदे जा रहे हैं, जिसकी हम इवासीगण को जानकारी होने पर प्रार्थीगण द्वारा मासिक रूप से आपत्ति दर्ज कर निर्माण कार्य रुकवाया है परंतु उक्त टॉवर स्थापना हेतु किसी प्रकार की कोई अनुमति अथवा नगर परिषद् से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं निर्माण अनुमति प्राप्त नहीं की गई यह कि उक्त प्रस्तावित टॉवर सघन आबादी क्षेत्र के समीप ही स्थापित किया जा रहा है, जिसके कारण टावर से उत्पन्न होने वाले रेडिएशन से जनसामान्य के स्वरूप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। इन परिस्थितियों में उक्त प्रस्तावित टॉवर का निर्माण कार्य कराया जाना जनहित की आवश्यक है। अतः श्रीमान् से निवेदन है कि, रहवासी क्षेत्र में स्थापित होने वाले का कार्य रुकवाया जाने हेतु योग्य आदेश प्रदान करने की कृपा करें।

आप की नीमच विधानसभा की कार्यकर्त्ता मैपिंग मीटिंग 23 सितम्बर को रामझर महादेव पर

जन जागृति संगम  नीमच, 21 सितम्बर।  आम आदमी पार्टी की नीमच विधानसभा की वालन्टियर मैपिंग मीटिंग 23 सितम्बर को दोपहर 1  बजे से रामझर महादेव मंदिर दलपतपुरा जीरन पर आयोजित की गई है।  जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संघठन सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान कर संगठन की रुपरेखा पर विस्तृत जानकारी देंगे।  आप के जिला संगठन सचिव चंद्रेश सेन ने उक्त जानकारी देते हुए सभी नीमच विधानसभा के आप साथियो से उक्त आयोजन में सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया है।  चंद्रेश सेन  जिला संघठन सचिव  आम आदमी पार्टी ,नीमच  9993999100

*आप की अन्नदाता सम्मान तिरंगा पदयात्रा 23 सितंबर को*पदयात्रा के बाद किसानो के सम्मान में देंगी ज्ञापन*

जन जागृति संगम  जीरन 21 सितंबर। आम आदमी पार्टी की अन्नदाता सम्मान तिरंगा पदयात्रा 23 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे से शहीद चैनराम  पाटीदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं परिवार जनों का सम्मान कर नयाखेड़ा से  पदयात्रा प्रारंभ होगी जो की नया खेड़ा, कुचडोद , धोकलखेडा , जीरन के मुख्य मार्गो से होती हुई तहसील कार्यालय जीरन  पहुंचेगी । जहां पर किसानों के सम्मान में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन दिया जाएगा ।आपके विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार ने जानकारी में बताया कि उक्त पदयात्रा क्षेत्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं जिलाध्यक्ष अशोक सागर विशेष अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। आपके अजजा  प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी तुलसीराम मेघवाल ने अधिक से अधिक आप साथियों एवं किसानों से अन्नदाता सम्मान तिरंगा पदयात्रा में सहभागिता दर्ज कराने का अनुरोध किया है ।  नरेंद्र कुमार पाटीदार मीडिया सेल आम आदमी पार्टी  9425108265