संदेश

*ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते हैं भारतीय जनता पार्टी से अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच *डॉ.बी.चौधरी* सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अगले विधानसभा चुनाव में सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की संभावना है। जनआशीर्वाद यात्रा के पूर्व ही इस विचार पर भाजपा का मंथन हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में शिवराज सरकार के प्रति लोगों के मन में फैली नाराजगी को दबाने के लिए सिंधिया को आगे करना जरूरी है। वैसे, जनआशीर्वाद यात्रा पिछले दो विधानसभा चुनाव में ऐन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उज्जैन से निकालते रहे हैं। सिंधिया भाजपा को मिले ऐसे नेता हैं, जिनकी जितनी अच्छी छवि कार्यकर्ताओं में है, उससे ज्यादा जनता में है। जनता उनके रूप में एक कुशल प्रशासक, सौम्य राजनीतिज्ञ की छवि देखती है, जिसके पास अपना एक बेहतरीन विजन है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिंधिया को बतौर सीएम प्रोजेक्ट करने की रूपरेखा बनाई है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस पर मंथन कर चुके हैं और जनआशीर्वाद यात्रा इसी का आगाज है। दरअसल, वर्तमा...

*जावरा की बेहतरीन शक्सियत पूर्व चेयरमैन हाजी मुबारिक हुसैन गुड्डू भाई का दुखद इंतकाल*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़*   *जगदीश राठौर* जावरा /जावरा नगर पालिका में लोक निर्माण समिति समिति के सभापति इरफान हुसैन के वालिद साहब,  पुर्व नगरपालिका चेयरमैन हाजी मुबारक हुसैन गुड्डू भाई साहब का शनिवार सुबह 4:10 पर दुखद इंतकाल हो गया। , जावरा मंडी  लहसुन व्यापारी पूर्व पार्षद हाजी मुबारीक  के इंतकाल की खबर सुनकर समाजजनों में शोक की लहर दौड़ गई । नमाजे जनाजा मेवाती पुरा मस्जिद अदा की गई मुबारक हुसैन गुड्डू भाई के जानजे अंतिम यात्रा में शहर काजी हाफिज भुरु भाई ,सुन्नी सीरत कमेटी शहर काजी हाफिज सईद साहब, पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव युसूफ कड़पा, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, भाजपा नेता धर्मचंद  चपडोद, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा , मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष जावेद पापुलर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन (केवी) सिसोदिया, सीरत कमेटी सदर हाजी साबिर सेठ, सचिव मेहबूब टेलर, आसिफ अनवर आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिक व समाजजनों ने शिरकत की ।

*डॉ विनोद राज दो प्रस्तुति के लिए विश्व शल्य चिकित्सा कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*  *जगदीश राठौर* रतलाम /शासकीय चिकित्सालय जावरा में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ ज्योति उपाध्याय के दामाद डॉ विनोद राज को दो प्रस्तुति के लिए विश्व चिकित्सा कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है ।  यह जानकारी देते हुए डॉ प्रकाश उपाध्याय एवं डॉ ज्योति उपाध्याय ने बताया कि डॉ विनोद राज कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दे चुके हैं वर्तमान में इंदौर के कई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहायक अध्यापक शिशु शल्य चिकित्सक पद पर पदस्थ हैं सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित होने के पूर्व आपने लीलावती हॉस्पिटल मुंबई में शिशु विज्ञान में करीब 6 वर्ष काम कर डीएनबी की डिग्री हासिल की तत्पश्चात डॉक्टर विनोद राज ने गोवा मेडिकल कॉलेज से सीनियर रेसीडेंसी की।  अपने अध्ययन काल में आपने दिल्ली में आयोजित पीडियाट्रिक सर्जरी विषय में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विगत वर्षों में डॉक्टर विनोद राज ने देश-विदेश में आयोजित सेमिनार एवं कान्फ्रेंस में शोध पत्र पढ़े जिसमें साउथ अफ्रीका में आयोजित इंटरने...

*मध्य प्रदेश न्यायिक संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*  *जगदीश राठौर*             इंदौर / मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ भोपाल (पंजीयन क्रमांक 6286/98) के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव विधि एवं विधाई कार्य बीके त्रिवेदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला । मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य में न्यायिक अधिकारियों के द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग द्वारा की गई अनुशंसा के आलोक में वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य सुविधाएं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के परिपेक्ष में दिए जाने का अनुरोध किया गया । न्यायाधीश संघ द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों के पुनरीक्षण वेतन के अनुरोध के साथ-साथ न्यायाधीशों की सुरक्षा, आवास एवं न्यायाधीशों के कल्याण के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यायाधीशों के वेतन पुनरीक्षण तथा अन्य मांगों के संबंध में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र निराकरण करने एवं लाभ दिए जाने का आश्वासन प्रदान किया । प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश न्यायिक संघ के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सुबोध कुमार जैन (इंदौर),...

*3 करोड़ 59 लाख की लागत से बनेगा चपलाना से बड़कुआ मार्ग होगा डामरीकरण* *सांसद गुप्ता और विधायक मारू ने किया भूमिपुजन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  *नीमच* *ड्रा.बबलु चौधरी* मनासा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपलाना से बड़कुआ का मार्ग 3 करोड 59 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनेगा। सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने इसका भूमिपुजन किया। चपलाना से बड़कुआ सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक मारू ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से लिया और लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण की स्वीकृति कराई। करीब 3.63 किमी लंबी सड़क के लिए 3 करोड 59 लाख 62 हजार रूपए की राशि जारी की गई। राशि जारी होने पर विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पुरी कर वर्क आर्डर जारी किया गया। शुक्रवार की शाम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में चपलाना में समारोह का आयोजन हुआ। यहां उक्त सड़क का भूमिपुजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य टीना परमेश्वर दडिंग, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, सरपंच गुड्डीबाई गणपत कुशवाह उपस्थित रहे। सांसद गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुआ सड़क निर्माण का कार्य गुणवक्ता वाला हो। विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग...

*मनासा एस. डी. एम. महोदय को आम आदमी पार्टी द्वारा सौंपा जाएगा ज्ञापन*

चित्र
*🇮🇳जय हिन्द साथियों🙏🙏* *आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत बिल कम करवाकर एवम् पठार क्षेत्र मै वनभूमी में कब्जा धरियो को पट्टा देने के विषय में दिनांक 17/10/2022 को 2बजे तक मनासा मे माननीय मुख्यमंत्री महोदय भोपाल शिवाजसिंह जी चौहान एवम् माननीय मुख्यमंत्री महोदय दिल्ली एव आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद जी केजरीवाल को मनासा एस. डी. एम. महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मनासा विधानसभा मे सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।* *"मै घर घर में इंकलाब की आग लगाने आया हूं।* *हे भारत के वीर जागो मै तुम्हे जगाने आया हूं।* *आम आदमी पार्टी जिंदाबाद।* *इंकलाब - जिंदाबाद।।* ग्रुप संचालक 1)रमेश गुर्जर मनासा विधान सभा प्रभारी । आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश। मो न *9752949589* 2)बाबूलाल जी दीवान मनासा विधान सभा संगठन प्रभारी। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश। मो न *97520326313* कन्हैया लाल राठौड़ जाति क्षत्रिय नायक मनासा विधान सभा संगठन सह प्रभारी। आम आदमी...

*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री करवाचौथ का पर्व मनाया*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़*  *जगदीश राठौर* भोपाल /मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की तथा परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति श्री शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता की पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए। यह प्रयास आपके साथ नई पीढ़ी को भी सकारात्मक...

*जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल पहुंचे मनासा, सी एम राइस स्कूल का किया औचक निरिक्षण* *अधिकारीयों से ली अहम जानकारियां*

चित्र
जन जागृति संगम  *नीमच* *डॉ बबलु चौधरी* जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल पहुंचे मनासा, इस स्कूल का किया औचक निरिक्षण, अधिकारीयों से ली अहम जानकारियां, पढ़े खबर मनासा। कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने जिले के उपखण्‍ड मुख्‍यालय मनासा पर गुरूवार को संचालित सी.एम.राईज स्‍कूल का आकस्मिक निरीक्षण कर, व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया।  कलेक्‍टर अग्रवाल ने मनासा के सी.एम.राईज स्‍कूल में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और सम्‍पूर्ण स्‍कूल भवन का निरीक्षण कर, स्‍कूल में भविष्‍य में प्रस्‍तावित निर्माण कार्यो की जानकारी भी ली। उन्‍होने विद्यार्थियों के अब तक अध्‍यापन कार्य की प्रगति के बारे में भी प्राचार्य से चर्चा की और परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए कलेक्‍टर ने सी.एम.राईज स्‍कूल मनासा में पदस्‍थ स्‍टॉफ, शिक्षकों की संख्‍या, स्‍कूल में विद्यार्थियों की दर्ज संख्‍या, विद्यार्थियों के लिए उपलब्‍ध अध्‍यापन कक्षों की सुविधा, वाहन व्‍यवस्‍था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्‍होने स्‍कूल के निरीक्षण दौरान विद्यार्थियों के अध्‍यापन कार्य में निर्धारित पाठ्यक्रम समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश...

*केन्द्रीय उड्ययन मंत्री सिंधियाजी का साबिर मसूदी ने किया धन्यवाद ज्ञापित* जल्द ही नीमच मे देश का सबसे बड़ा पायलेट ट्रेनिग सेन्टर शुरू होने हेतु → युवाओं के सपनों की उड़ान को पंख लगाने के लिये स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ले रूचि*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  → नीमच की शान सीआरपीएफ की लाज रखने हेतु जनप्रतिनिधि को मिले इच्छाशक्ति* नीमच/ विगत दिनों स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों मे प्राथमिकता के साथ नीमच हवाई पट्टी के विकास के लिये सासंद का सोतेला व्यवहार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों को मुकदर्शक बताते हुए पूर्व पार्षद हाजी साबिर मसूदी ने आरोप चस्पा किये थे। शहर की पुरानी पहचान नीमच हवाई पट्टी की दुर्दशा और उसके विकास को लेकर मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सासंद मंदसौर प्रेमी सुधीर गुप्ता ने नीमच को हवाई पट्टी को दूध में से मक्खी निकालने की तर्ज पर अनदेखा किया गया था। जिसको लेकर पार्षद साबिर मसूदी ने अपने एक प्रेस नोट के माध्यम से नीमच हवाई पट्टी की विशेषता का उल्लेख करते हुए इस पर ध्यान देने हेतु मांग की थी। समाचार प्रकाशित होने के तत्काल बाद माननीय केन्द्रीय मंत्री सिंधियाजी को समाचार पत्रों की कटिंग भेजी थी जिसके कुछ समय बाद ही नीमच हवाई पट्टी को आगामी अक्टुबर महीने तक देश के सबसे बड़ा पायलेट ट्रेनिग सेन्टर बनाने हेतु कार्यवाही शुरू करने के सम्बंध मे पार्षद साबिर मसूदी ने सभी समाचार पत्रों ...

*कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की सभी तैयारियां पूरी, गुप्त रहेगी मतदान प्रक्रिया : 17 को मतदान और 19 को परिणाम घोषित होंगे*

चित्र
  *जन जागृति संगम न्यूज़* *जगदीश राठौर* नई दिल्ली /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए उलटी गिनती अब शुरू हो गई है. इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।  17 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।. इस चुनाव के लिए मतपत्र और मतदान पेटियां तैयार हो चुकी है, जिसे देश भर के विभिन्न राज्यों में फैले 38 पोलिंग स्टेशनों पर भेजा जा रहा है। वहीं कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में गुप्त मतदान होगा और यह पता नहीं लगाया जा सकता कि किसने किसे वोट दिया या किस राज्य से किसी उम्मीदवार को कितने वोट मिले. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर हो. मिस्त्री ने इस दौरान वोटिंग की पूरी प्रक्रिया और तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स की झलक भी दिखाई. मिस्त्री ने यह भी कहा कि वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की एजेंट की मौजूदगी में मतपेटियों को सीलबंद किया जाएगा और फिर...

*अवैध शराब को लेकर मनासा पुलिस की ग्राम बर्डीया डेरा में दबिश 2000 लीटर लहान नष्ट कर तीन आरोपियों केविरूद्ध प्रकरण दर्ज*

चित्र
जन जागृति संगम  **मनासा* *डॉ बबलु चौधरी* वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी / निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम द्वारा बर्डीया गांव के बांछडा डेरो के पास में दबिश देकर नाले के पास से करीब 2000 लीटर लहान नष्ट की जाकर तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।  थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बर्डीया डेरा के पास में कुछ लोग नाले के पास अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा बर्डीया बांछडा डेरो में दबिश देकर नाले के पास से 2000 लीटर करीब लहान नष्ट की गयी तथा अन्य तीन अलग अलग स्थान से ...

*सादर आमंत्रण* *महांकाल लोक का भव्य लोकार्पण*

चित्र
जन जागृति संगम  https://kutumbapp.page.link/U4SsTbGdk5oWZM276  *मुख्य द्वार से लेकर मंदिर के गेट तक भगवान शिव की 92 प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी* *लोकार्पण 11 अक्टूबर 2022* *महाकाल लोक आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और उनकी कथाएं सुनने को मिलेंगी* *ये कथाएं ऑडियो फॉर्मेट में होंगी। 'उमा' नाम का एप डाउनलोड करना होगा* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण अमृत सिद्धि योग में करेंगे* *यहाँ बानी प्रतिमाएं सुनाएंगी शिव लीला* *भगवान शिव के सभी रूपों की कहानियां जानने को मिलेंगी* *इन मूर्तियों पर लगे QR को स्कैन करके सुन सकेंगे शिव लीलाएं* *मेरा प्रदेश मध्यप्रदेश*  https://kutumbapp.page.link/U4SsTbGdk5oWZM276

*आजादी के पश्चात पहली मर्तबा राष्ट्र सेवा समिति जिला जावरा की वीरांगनाए घोष की धुन पर पथ संचलन मे हुई शामिल*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़*   *जगदीश राठौर* रतलाम /आजादी के बाद पहली बार सोमवार को जावरा की सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियों से अच्छादित घोष की धुन पर कदमताल करते हुए  वीरांगनाए (मातृशक्ति) पथ संचलन पर निकली  तो प्रत्येक राष्ट्रवादी लोगों ने प्रसन्नता एवं गर्व महसूस किया ।  गीता भवन जावरा से प्रारंभ पथ संचलन रावण द्वार, सोमवारिया, आजाद चौक, पिंजार वाडी, नीम चौक, कोठी बाजार, घंटाघर, बजाज खाना, चूड़ी बाजार, जवाहर पथ, पिपली बाजार एवं शुक्रवारिया होकर पुनः गीता भवन पहुंचा ।  घोष का दायित्व इंदौर से आई 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष की मातृशक्ति ने संभाला । राष्ट्र सेविका समिति जावरा नगर के पथ संचलन की अध्यक्षता महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती अदिति राठौर ने की ।  मुख्य वक्ता इंदौर से पधारी प्रांत कार्यवाहीका आनधा ताई साठे ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति का सन 1936 में वर्धा (महाराष्ट्र) में विजयादशमी पर्व पर प्रादुर्भाव हुआ । जावरा जिले में यह पहला आयोजन है। विजयादशमी विजय का पर्व है और नवरात्रि में मातृशक्ति का स्वरूप का प्रकटीकरण होता है , निश्चित रूप से अच्छे समाज की परिकल्पना और आदर्श...

*अवैध शराब को लेकर मनासा पुलिस की ग्राम हाडीपिपल्या डेरो में दबिश 7000 लीटर लहान नष्ट कर तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज*

चित्र
जन जागृति संगम  डॉ बबलू चौधरी  वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी / निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम द्वारा हाडीपिपल्या गांव के दोनों बांछडा डेसे में दबिश देकर नाले के पास से करीब 7000 लीटर लहान नष्ट की जाकर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम हाडी पिपल्या बांछड़ा डेरा में कुछ लोग नाले के पास अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा हाडी पिपल्या बांछडा डेरो में दबिश देकर नाले के पास से 7000 लीटर करीब लहान नष्ट की गयी तथा अन्य स्थान से तीन आरोपीयो...

*_चेक बाउंस' होने पर दूसरे खाते से काटे जाएंगे पैसे, नया खाता खोलने पर लगेगी रोक, नए नियमों पर चर्चा,,_*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  चेक बाउंस के मामलों पर केंद्र सरकार सख्ती से निपटने की योजना बना रही है. आपको बता दे कि वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) चेक जारी करने वाले के अन्य खातों से पैसा काटने और ऐसे मामलों में नए खाते खोलने पर रोक लगाने जैसे कई कड़े नियमो को लाने पर विचार कर रही है,,_ _हाल में Finance Ministry ने चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. इस तरह के कई सुझाव प्राप्त हुए हैं. ऐसे मामलों से कानूनी प्रणाली पर भार बढ़ता जा रहा है. इसमें कुछ ऐसे सुझाव हैं जिनमें कुछ कदम कानूनी प्रक्रिया से पहले उठाने पर चर्चा की गई है. साथ ही चेक जारी करने वाले के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है तो उसके अन्य खातों से राशि काट लेना का नियम आ सकता है,,_

*मनासा विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 08 से 10 अक्टूबर 2022 तक हुई जिसको लेकर आम आदमी पार्टी इकाई की ओर से एस डी एम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा*

चित्र
जन जागृति संगम   मानासा विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि ‍ अतिवृष्टि के कारण किसानों की खेतो में सोयाबीन, मक्का, ज्वार आदि की कटी हुई फसले लगभग पूर्ण हो गई है तथा जो फसले गई हुई थी ये भी वही चुकी है। क्षेत्र किसानों का करीब 80 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है, किन्तु अब तक प्रशासन द्वारा किसानों की फसलों का वास्तविक आकलन नहीं किया गया है, जिससे किसान काफी परेशान हैं त्यौहार के साथ साथ अगली फसल बुवाई के लिए भी समस्याओं का अंबार खड़ा हो गया है तथा क्षेत्र के किसानों के पास अपनी कृषि फसलों के अतिरिक्त जीविकोपार्जन का अन्य कोई स्त्रोत नहीं है। ऐसे में नवरी में 80 प्रतिशत फसल नुकसानी की जावे, ताकि समस्त किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजा प्राप्त हो सके। आकलन किया जाकर मुआवजा राशि एवं बीमा राशि प्रदान किए जावे  योग्य, किसानों की वास्तविक नुकसानी की गिरधारी करा कर 80 प्रतिशत को 100 मान कर फसल बीमा फसल मुहावजा दीपावली से पहले किसानों के खातों में दिए जावे अन्यथा आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को सड़कों पर उतरेगी ज्ञापन देते समय विधानसभा संगठन प्रभरी बाबूलाल दिव...

*रामायण महा ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*   *जगदीश राठौर*  इंदौर /शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को इंदौर महा पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन इंदौर नगर में किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर नगर विधायक क्षेत्र क्रमांक 2 के  रमेश मेंदोला उपस्थित रहे । नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महामंत्री कोमल सिंह  नरवरिया, नमो नमो मोर्चा भारत के इंदौर नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष  सुरेश  लाहौरे उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत में महर्षि वाल्मीकि  की आरती के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। महर्षि वाल्मीकिजी का जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो की एक नई दिशा और नव ऊर्जा प्रदान करता है। एक डाकू से महर्षि बनने का सफर प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के परिणाम स्वरुप ही सफल हो पाया है । विश्व में उनका भक्तिमय जीवन अनंत काल तक भारतीयों के मस्तिष्क में उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति के रूप में व्यक्त होता रहेगा। इस अवसर पर मजदूरों को नगर विधायक इंदौर  रमेश  मेंदोला द्वारा मजदूरों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इंदौर नगर...

*सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम  Dr.bablu दिनांक 09/10/2022 को मालवीय बलाई समाज धर्मशाला भादवा माता जिला नीमच आज बैठक में पधारे हुए समाजजन द्वारा सम्मेलन को लेकर अपने अपने विचार समाज के सामने प्रस्तुत किये गए तथा सभी की उपस्थिति में इस बार होने वाला अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज का 17 वा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन महामाया भादवामाता की पावन धरा पर *दिनांक-:22/01/2023 प्रातः 10:00 बजे को सम्पन्न होगा इस बैठक में मंदसौर सुवासरा नीमच जिलो से तथा राजस्थान से भी समाज जन पधारे ओर भादवामाता ओर आस पास के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये एक नई कार्यकारिणी कमिटी तैयार की गई है जिसमे   अध्यक्ष-:निर्भय राम जी प्रतापपूरा उपाध्यक्ष-:गोविन्द जी बिलोदीया कुकड़ेश्वर कोषाध्यक्ष-:केलाश जी मालवीय(बाबू भाई) प्रतापगढ़ सचिव-:जगदीश जी मालवीय उपरेड़ा सहसचिव-:मुकेश जी बामनिया जवासा को बनाया गय अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज मध्य प्रदेश राजस्थान

चलो मनासा चलो मनासा बारिश से जिन किसान भाइयो की फसले खराब हुई वो कल 11 बजे कोर्ट परिसर मनासा पंहुचे

चित्र
जन जागृति संगम  चलो मनासा चलो मनासा कल सोमवार को 11:00 बजे मनासा कोर्ट परिसर में सभी साथी यों के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचे जहां लगातार हो रही बारिश से जिन किसान भाइयों के खेत में कटी हुई फसलें पड़ी हैं या बाकी अब रही खड़ी जो सभी फसलों में भारी नुकसान हुआ है शुक्रवार के दिन पार्टी की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया था जिससे जिले के तीनों विधायकों ने अपनी सहमति दी परंतु जब प्रशासन की ओर से पटवारी गांव में सर्वे कर रहे हैं तब तीस से 40 प्रतिशत नुकसान ही नहीं भर रहे हैं फसल बीमा में जब तक 50% नुकसान नहीं भरा जाए तब तक आप को फसल बीमा में नुकसान राशि कामा की जाएगी वही फसल मुआवजा में कम राशि दी जाएगी इसलिए सभी साथी 11:00 बजे ज्ञापन देकर पार्टी की ओर से फसल बीमा फार्म भर ले और वह भी कल जमा करवा दें सभी साथियों को सूचना कर दे  जय जवान - जय किसान 

*नीमच मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मदिवस पर निकला शानदार जलसा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  नीमच नया बाजार मे आज पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जश्ने ईद -ए-मिलादुन्नी पर शानदार जलसा निकाला गया जलसा जामा मस्जिद से शुरू होकर फव्वारा चौक , बारादरी, नयाबाजार, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, फोर जिरो चौराहा , कमल चौक शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पंहुचा  जलसे का जगह जगह स्वागत किया गया लंगर और तवरुकस्किम किया गया सभी की तरफ से हार्दिक इस्केकबाल किया गया  और रानी हाजि साबिर मसूदी पार्षद वार्ड क्रमांक 20 की जानिब से भी सभी मौजूद हजरात के दस्तारबंदीकर तबरुख तक्सिम किया गया और सभी को भाईचारा का पैगाम दिया की हम सब मुल्क मे भाईचारे से रहे हिन्दुस्तान जिन्दाबाद सबको ईद मुबारक

*नीमच पुलिस ने छापामार की बड़ी कार्रवाही, एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम  नीमच। देश-प्रदेश में ड्रग का काला कारोबार तेजी से अपने पांव पसार रहा है, वहीं, मध्यप्रदेश में गांजे के अवैध तस्करों एवं नशीली दवाई के कारोबारियों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसते हुए लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं, इस बीच अब नीमच पुलिस (Neemuch Police) ने बिती शनिवार की रात एक बड़ी कार्रवाही करते हुए, एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को हिरासत में लिये जाने की बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीमच सिटी पुलिस ने इंद्ररा नगर स्थित उषा डेयरी के आस-पास एक मकान में दबिश दी जहां से एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को हिरासत में किया जिसमें भेरू, सूरज, शादाब, बिठल सहित अन्य एक शामिल है जिनके कब्जे से एमडी ड्रग्स की पुड़िया भी बरामद की गई है जैसे ही पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाही की तो सभी ने पुड़िया निकाल कर फेंक दी जिसके फोटो भी सामने आये है। जानकारो ने बताया कि इसमें पकड़ायें शादाब व बिठल दोनो बड़े एमडी ड्रग के किंग है जो नंदन और पीयूष के साथ मिलकर इस पूरे काम को ऑपरेट करते है ये क्रिकेट के बड़े सट्टा किंग है जो अब एमडी ड्रग्स के काले कारेबार को यहां ऑपरेट कर ...

*नवपद ओलीजी की आराधना से आत्म कल्याण करने वाले सभी तपस्वीयो की अनुमोदना*

चित्र
*जनजागृति संगम न्यूज़*  *जगदीश राठौर* जावरा (नि प्र) आसोज माह की औलीजी के नवे दिवस 140 तपस्वीयो ने तप आराधना की । इस ओलीजी का लाभ श्रीमती धापूबाई जेठमल रूणवाल की पुण्य स्मृति  एवं श्रीमती मीनादेवी महेंद्र  रुनवाल के द्वितीय वर्षी तप की आराधना अनुमोदनाथ रूनवाल परिवार  द्वारा लिया गया ।  इस पावन दिवस पर श्रीमती धापूबाई जेठमल  रुनवाल परिवार द्वारा  रोटी का एक भट्टा , 55 गिलास ,स्वर्गीय मांनकुवरबाई सकलेचा की पुण्य स्मृति में  के. एल .सकलेचा परिवार द्वारा 20 कमंडल एवं 50 गिलास, स्वर्गीय श्रीमती कांताबाई विनायका की पुण्य स्मृति में  कांतिलाल  नरेंद्रकुमार  विनायकया परिवार द्वारा तीन केटली श्वेतांबर पेडी ट्रस्ट को प्रदान की । प्रश्न  मंच का  संचालन सुभाष टुकड़ियां  ने किया। प्रश्न मंच के विजेता को पुरस्कार डॉ सुरेश मेहता,  प्रकाश कोठारी ,सर्राफ  प्रकाश कांठेड़, एवं रूनवाल परिवार की सभी बहनों  ने किया । प्रश्न मंच के विजेता  श्रीमती निर्मला बाई बरमेचा, श्रीमती प्रियंका चौरड़िया, श्रीमती कांता देवी मेहता, श्रीमती राजकुमारी  जैन को प्रदान किया ।  सेवा महारथी श्री संकेश्वर पार्श्वनाथ जैन महिला मं...

*बेमौसम बारिश से किसानों की फसल हुई बर्बाद प्रशासन जुटा सर्वे में*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  रामप्रसाद राठौर  नारायणगढ़ बेमौसम बारिश से किसान  परेशान हाल ही में लगातार बारिश से किसानों की सोयाबीन काटने का समय आया अति बारिश होने से खेतों में पानी भर गया इसी को लेकर प्रशासन ने आदेश के अनुसार किसानों के सोयाबीन नुकसानी का आकलन करने प्रशासनिक अधिकारी पहुंच रहे हैं जिसमें आसपास ग्रामीण में भी सर्वे किया जा रहा है।  बिशनिया पिपलिया से जानकारी बाबूलाल डाका ने बताया  प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार प्रशासनिक अधिकारी पटवारी एवं साथ में अधिकारी की उपस्थिति में नुकसानी का आकलन किया गया बंड पिपलिया से, जीवन सीह सरपंच, ने बताया मैं स्वयंम, पटवारी के साथ किसानों के खेत पर पहुंच कर जानकारी से अवगत करवाया एवं खेत में भरे पानी को बताया सोयाबीन तैरती हुई दिखाई दी नारायणगढ़ पटवारी सुरेश श्रीवास्तव ने बताया मैंने मेरे क्षेत्र का सोयाबीन की नुकसानी का सर्वे कर चुका हूं करीब करीब

*पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर नगर में निकला जलसा*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* रामप्रसाद राठौर  नारायणगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की अवसर पर नगर में बुजुर्ग युवा बालिका द्वारा मुख्य मार्ग होते हुए  दरगाह पहुंचे   इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुस्लिम समाज द्वारा पुष्पमाला अर्पित की इस अवसर पर नगर के समाजसेवी राजनीतिक दल के द्वारा जलसे का स्वागत किया