संदेश

*आराध्या वेलफेयर सोसाइटी संयोजिका एडवोकेट श्रीमती मीनू लालवानी का भोपाल में हुआ सम्मान*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* नीमच | मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वधान में भवन स्थल पर चेट्रीचंड्र महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विश्वास सारंग चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री मप्र शासन, सुश्री उषा ठाकुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मप्र शासन, विशेष अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री भगवानदास सबनानी प्रदेश महामंत्री भाजपा, मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मंगवानी, सिंधु सभा प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गुलाब ठाकुर इंदौर, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिंधु भवन ट्रस्टी ईश्वर झामनानी (दादा), के द्वारा सिंधी समाज की प्रदेश स्तरीय प्रतिभाओं  जिन्होंने शिक्षा, साहित्य, कलाकार एवं सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में काम कर समाज का नाम रोशन कर समाज का गौरव बढ़ाया हैं ऐसी प्रतिभाओं का ट्रस्ट के द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर एवं अतिथियों के द्वारा सम्मानित प्रतिभाओं को पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया भोपाल में आयोजित इस समारोह में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी संयोजिका नीमच निवासी एडवोकेट श्रीमती मीनू (माया) चंद...

*नीमच जिले में जावद जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* लोकायुक्त संगठन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नीमच जिला के जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। रिश्वत की राशि लेकर आरोपी ने कुर्ते की जेब में रखी थी जिसे लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने जप्त किया है। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के अनुसार 21 मार्च को आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच बलराम पिता रामनारायण जाट ने रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन उज्जैन को की थी। फरियादी ने बताया था कि जनपद पंचायत जावद जिला नीमच के अध्यक्ष गोपाल चारण ने उनसे ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ मैं ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 5 लाख स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट के हिसाब से 50 रिश्वत की मांग की गई है। इस पर शिकायत की पुष्टि करते हुए सोमवार को लोकायुक्त के दल ने आरोपी जनपद अध्यक्ष को जनपद के उनके कार्यालय में ही आवेदक से 50 हजार रूपए नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जा...

आईजी स्विस्टस के समोसे में कोकरेज* *स्वास्थ के साथ खिलवाड़*

जन जागृति संगम न्यूज़ मनासा डॉ बबलु चौधरी    मनासा मंदिरों की नगरी में निमच नाके पर आईजी स्विस्टस जो एक फेमस चाय नाश्ता की दुकान जहा आम लोगो  को मनासा में त्यौहारों के समय मिलावटी की बाते सामने आती रहती है परंतु प्रदीप नामदेव की आईजी स्विष्टस  पर आज मुकेश परमार द्वारा 3 बजे के लगभग वहा से समोसे लाए जिसको उनके बच्चे द्वारा खाते समय  समोसे में कोकरोच नीकला, हालाकि यहा हर मिठाई में या यू कहे की जो रिफाइंड तेल का उपयोग किया जाता है वो तेल भी  मिलावटी तेल और जले हुए तेल में खाने की वस्तु समोसे, कचोरी, पोहे जलेबी,गुलाब जामुन में किस प्रकार  मिलावटी होती है जिसका अंदाजा कोई नही लगा सकता, प्रशासन केवल अपनी हप्त्ता बंदी  को लेकर चुप है अब देखना यह है कि आईजी स्वीट पर प्रशासन क्या कार्य वाही करता है

*आईजी स्विस्टस के समोसे में कोकरेज* *स्वास्थ के साथ खिलवाड़*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* मनासा  डॉ बबलू चौधरी मनासा मंदिरों की नगरी में निमच नाके पर आईजी स्विस्टस जो एक फेमस चाय नाश्ता की दुकान जहा आम लोगो को मनासा में त्यौहारों के समय मिलावटी की बाते सामने आती रहती है परंतु प्रदीप नामदेव की आईजी स्विष्टस पर आज मुकेश परमार द्वारा 3 बजे के लगभग वहा से समोसे लाए  जिसको उनके बच्चे द्वारा खाते समय समोसे में कोकरोच नीकला, हालाकि यहा हर मिठाई में या यू कहे की जो रिफाइंड तेल का उपयोग किया जाता है वो तेल भी मिलावटी तेल और जले हुए तेल में खाने की वस्तु समोसे, कचोरी, पोहे जलेबी,गुलाब जामुन में किस प्रकार मिलावटी होती है जिसका अंदाजा कोई नही लगा सकता, प्रशासन केवल अपनी हप्त्ता बंदी को लेकर चुप है अब देखना यह है कि आईजी स्वीट पर प्रशासन क्या कार्य वाही करता है। *एस डी एम पवनजी बारिया  ने कहा जांच की जाएगी गलत होने पर कार्यवाही करेंगे।* ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=settings_share

*नवागत एसपी अमित कुमार तोलानी ने किया पदभार ग्रहण*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* नीमच। नवागत एसपी अमित कुमार तोलानी ने पूर्व एसपी सूरज कुमार वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। सागर मंथन,इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि नीमच में उनकी पहली प्राथमिकता बेसिक पुलिसिंग, महिलाओं पर हो रहे अपराधों अत्याचारों पर रोक लगाना, स्मेक व तस्करी माफिया के खिलाफ कार्रवाई,सुगम यातायात एवं क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण किया जाना है जो पुलिसकर्मी सही ढंग से काम नहीं करेंगे उनपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।तस्करी के विरुद्ध प्रॉपर ऑर्गेनाइजर तरीके से प्रहार किया जाएगा,स्टूडेंट व युवाओं को गाइड करना अच्छा लगता है वही नवागत एसपी ने नीमच की जनता से अपील की है कि किसी भी सिटी की कानून व्यवस्था पुलिस और आम जनता बनाती है उसमें सहयोग किया जाए। इस दौरान पूर्व एसपी सूरज कुमार वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक फूल सिंह परस्ते थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे। ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 https://kutumbapp.page.link/pxNTy6bU7zL6v9QR9?ref=S97G6

*जिला जेल में हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन* *मुन्ना बैट्री सहित अन्य कवियों ने कैदियों को खूब हंसाया*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* मंदसौर। जिला जेल में बंदियों के मनोरंजन के लिए हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंह सम्मिलित हुए साथ ही अन्य न्यायाधीश गण भी मंचासीन हुए।प्रसिद्ध हास्य कवि मुन्ना बैटरी मंदसौर,गोपाल धुरंधर पालसोड़ा, लोकेश जड़िया धार,नम्रता नमिता भोपाल तथा महेश त्रिवेदी मंदसौर ने अपनी हास्य रचनाओं से सभी का मनोरंजन किया। यह कवि सम्मेलन लगभग दो घंटे चला। मुन्ना बैट्री ने अपनी हास्य रचनाओं का।ऐसा समां बांधा कि पूरा पांडाल हंस- हंस के लोट पोट हो गया। कोरोना काल की परिस्थितियों को उन्होंने बड़े ही चुटीले अंदाज में प्रस्तुत किया। गोपाल धुरंधर ने अपनी हास्य की चुटकियों को मालवी बोली में ही प्रस्तुत किया व भरपूर मनोरंजन किया। नम्रता नमिता ने मधुर गीतों को हास्य के साथ जोड़ा व सबको खूब हंसाया। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए लोकेश जड़िया पूरे समय हास्य का रस बरसाते रहे। जिसका सभी ने भरपूर आनन्द लिया। महेश त्रिवेदी ने श्रृंगार रस के गीत प्रस्तुत किए।     मुख्य अतिथि प्रधान जिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजित सिंह ने कहा...

*Delhi Crime: नाबालिग लड़की की आवाज में दोस्ती बढ़ा बनाते थे शिकार, दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट का किया भंडाफोड़*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* क्या है मामला शाहदरा जिला के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 18 फरवरी को सीनियर सिटीजन ने शिकायत की थी कि उनसे ब्लैकमेल कर 13 लाख रुपये की मांग की गयी है.उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाया गया और उसी दौरान उनका वीडियो बना कर उनसे ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गयी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मेवात क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 3 बालिग और 2 नाबालिग को पकड़ा. बालिग आरोपियों की पहचान आजाद, राहुल खान और अरमान के रूप में की गई है. खुद को एसएचओ बताता था आरोपी पुलिस का कहना है कि इस गैंग का मुख्य सरगना आज़ाद है. वो खुद को दिल्ली पुलिस के अलग- अलग थानों के एसएचओ बताता था. इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर खुद को एसएचओ विक्रम सिंह राठौर बताता था. इसके अलावा राहुल खान सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता था. अरमान बंगाल से सिम कार्ड का जुगाड़ करता था. इसके साथ ही वीडियो अपलोड का काम भी करता था. एप से ढूंढते थे शिकार पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वो डेटिंग ऐप के माध्यम से अपने शिकार तलाशते थे. इनके रडार पर 50 साल और उससे ऊपर की...

Coronavirus: कोरोना पर BMC अलर्ट, अस्पतालों में बेड्स से अधिक होते जा रहे हैं मरीज

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* कोरोना के एक्टिव केस 500 पार सेवन हिल्स अस्पताल में 1,850 बेड बढ़ाए गए तो वहीं कस्तूरबा अस्पताल में 30 के करीब बेड बढ़ाए गए. बीएमसी का दावा है कि जब भी मामलों में बढ़ोतरी होगी तो जरूरत के मुताबिक  बेड की संख्या को और बढ़ाया जाएगा. इसके  साथ ही डॉक्टर और नर्स, उपकरणों में भी इजाफा किया जाएगा. फिलहाल सेवन हिल्स अस्पताल में 30 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 5 मरीज ICU में हैं. वहीं कस्तूरबा अस्पताल में 3 मरीज भर्ती है. कल रविवार (26 मार्च) मुंबई में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के पार हुई जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 558 हो गए हैं. पिछले दिन की बात करें तो कल 123 नए मामले हुए दर्ज थे. मुंबई में 43 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तो वहीं 21 ऑक्सीजन पर है. बीएमसी का अस्पतालों को अलर्ट बीएमसी ने सभी निजी अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. इसके साथ ही जितने भी मरीज निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं उन्हें जल्द से जल्द भर्ती कराने के निर्देश भी दिए हैं. ऐसे 37 बड़े निजी अस्पताल हैं जिनको आदेश दिए गए हैं. कम से कम निजी अस्पतालों में 10 बेड उपलब्ध हैं. कल रविवार (26...

MP ओलावृष्टि से प्रभावित किसानो को कितना मिलेगा मुआवजा* *CM का ऐलान*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* भोपाल भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलें चौपट हो गई हैं। किसानों को इससे राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद दौरे पर हैं। CM शिवराज ने कुछ दिनों पहले ही फसलों को देखकर नुकसान का आकलन किया और मुआवजे का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि, ओलावृष्टि अथवा मौसम की मार के कारण जिस किसान की 50% से अधिक फसल नष्ट हो गई है उसे ₹32000 प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें कोई लापरवाही न की जाए। सर्वे पूरा कर सूची पंचायत दफ्तर में लगाई जाए और जल्द ही राहत राशि किसानों तक पहुंचे जाए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 50 प्रतिशत से अधिक नुकसानी पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। खरगोन में बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। निमाड़ और मालवा अंचल में ओले भी पड़े। खरगोन के ग्राम काकोडा, हेलापडावा, मालगांव कोठा मे...

*आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव हेतु रणनीति तैयार की*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* *डॉ प्रकाश दोसावत* मंदसौर। क्षेत्र की जनता आंतरिक रूप से आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समर्थन कर रही है । आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट गंगाराम पाटीदार की अध्यक्षता में दशपुर कुंज बगीचे में एक बैठक हुई , इसमें प्रत्येक गांव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता जोड़ने के लिए चर्चा की। जिला अध्यक्ष श्री पाटीदार ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया! साथ ही आप पार्टी राष्ट्रीय संगठन के प्रशिक्षक द्वारा मार्गदर्शन दिया। इसमें लोकसभा सचिव दीपक वेद, लोकसभा सह सचिव विकास अग्रवाल, जिला सचिव बद्रीभाई नंदावता , महेश व्यास, संजय भेंसावल, गोपालकृष्ण सूर्यवंशी, सरदारसिंह शामगढ , दिनेश धाकड़, सत्यनारायण रेबारी ,धर्मेंद्र नायक, धर्मेंद्रसिंह सोनगरा, जगदीश धाकड़, गिरीश धाकड़ ,भारत आर्य, शिवलाल आर्य सहित मंदसौर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। डॉ प्रकाश दोसावत        आम आदमी पार्टी मंदसौर               9424812095

*शादी का झांसा देकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास* *दामाद ने ससुर को दी धमकी, फिर दोस्त को वीडियो कालिंग कर खाया जहर, जानिए मामला* *कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित* *प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले हो रहा सुखले का परिवहन, ओव्हर लोड वाहन दे रहे दुर्घटनाओ को निमंत्रण*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* ऐसेऔर पोस्ट देखें जन जागृति संगम ऐप से जुड़े  👇 https://kutumbapp.page.link/ZhyAsxPd77TXjQ7Y9 *शादी का झांसा देकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास।* नीमच। श्रीमान् सुशांत हुद्दार, सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), नीमच द्वारा शादी का झांसा देकर अपहरण करके पीडिता का बार-बार बलात्कार करने वाले आरोपी सुनील उर्फ नीरज पिता बंशीलाल पंवार, आयु-27 वर्ष, निवासी-ग्राम चौथखेडा, जिला नीमच को धारा 376(2)(एन) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000रू अर्थदण्ड व धारा 366 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 5 वर्ष के सश्रम कारावास व 500रू अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक श्री जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीडिता के पिता ने थाना बघाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई की दिनांक 28.12.2019 को वह उसकी पत्नी तथा छोटी पुत्री के साथ जोगड़िया माता (राजस्थान) दर्शन करने गया हुआ था एवं उसकी बडी पुत्री पीडिता घर पर अकेली थी। जब वह वापस आया तो उसे पीडिता घर पर ...

*लेटेस्ट खबरे,संदेश -सुविचार के लिए जुड़े

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़ चेनल* ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 https://kutumbapp.page.link/RR5hGq2MBSrmWixu9

*लंबे समय बाद चर्चित मुख्य मंत्री शिवराजजी के नीमच दौरे से नीमच को क्या मिला ..?* *राहुल गांधी ने कहा ‘मैं किसी से नहीं डरता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’* *प्रियंका गांधी का तीखा हमला सोशल मीडिया पर लिखा* छिन्दवाड़ा के विकास से परेशान बीजेपी* देखें सभी खबरे

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* *लंबे समय बाद चर्चित मुख्य मंत्री शिवराजजी के नीमच दौरे से नीमच को क्या मिला ..?* *मुख्यमंत्री का दौरा खोदा पहाड़ निकली चूहीया ?कहावत को चरितार्थ कर गया ..* डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू ने एक बयान में कहा कि कल शाम से अभी तक और आगे भी संपूर्ण नीमच ज़िले में मुख्यमंत्रीजी के कल हुए नीमच दौरे की चर्चा मीडिया ( सोश्यल , इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट इत्यादि )हर नुक्कड़ , चाय की दुकान और पान की दुकान पर हो रही हैं कि मुख्यमंत्रीजी के दौरे से क्षेत्र को क्या मिला क्या घोषणाएँ की और उनके पीछे क्या मंतव्य था मुख्य मंत्रीजी का और किसने क्या माँगे रखी थी और उन माँगो को मुख्यमंत्रीजी किस गंभीरता से लिया . नीमच ज़िले ने क्या पाया और क्या अपेक्षा थी पर कितना मिला डाक्टर जाजू ने कहा कि अब यह प्रश्न उठता हैं कि मुख्यमंत्रीजी नीमच के लोगो को मायूस किसकी कार्यशैली के कारण कर गये ..? प्रदेशस्तर के चुनावी मुद्दे पर उन्होंने सबसे अधिक समय दिया और * रेवड़ी संस्कृति **की पैरवी करते हुए युवा और आधी आबादी को साधने पर ही ध्यान केंद्रित रखा जो स्पष्ट दर्शाता कि समयनुसार विभिन्न उम्र के मतदाताओं क...

*छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में अफीम और डोडा चूरा लेकर जा रहे तस्करों और पुलिस में हुई मुठभेड़...* *तस्करों ने की फायरिंग तो पुलिस ने भी दिया जवाब जिसमें 2 तस्करों के पैर में लगी गोली...* *कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी तस्कर हुए फरार...* *पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए तस्करों को अस्पताल में कराया भर्ती...*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* मामला प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी इलाके का है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि छोटीसादड़ी पुलिस को बड़ी मात्रा में अफीम और डोडाचूरा की तस्करी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस टीम ने निंबाहेड़ा-प्रतापगढ़ रोड पर नाकाबंदी शुरू की, इस दौरान 3 स्कॉर्पियो आई तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन स्कॉर्पियो में बैठे तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, तस्करों ने पुलिस पर करीब 10 से ज्यादा राउंड फायर किए, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 5-6 राउंड फायर किए तो 2 तस्करों के पैरों में गोली लगी, इस दौरान कुछ तस्कर गाड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है, एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने तस्करों की 3 गाड़ियों को जब्त किया है तलाशी के दौरान गाड़ियों से बड़ी मात्रा में अफीम, डोडा-चूरा और हथियार बरामद किए हैं एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर और जब्त गाड़ियां जोधपुर की बताई जा रही हैं। ऐसे अौर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇 https://kutumb.app/jan-j...

*मनासा पुलिस को मिली सफलता* *अवैध मादक पदार्थ अफिम की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार 1 किलो 50 ग्राम मादक पदार्थ अफीम किमती 100000 रू जप्त*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* दिनांक 24.03.2023   म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देषानुसार चलाये जा रहै अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व नषे की रोकथान हेतु चलाये जा रहै विषेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा अवैद्य मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देषित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीसुंदरसिंह कनेष व एसडीओपी मनासा सुश्री यषस्वी षिंदे के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा अवेध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।          *घटना का संक्षिप्त विवरण* - दिनांक 23.03.2023 को थाना मनासा पर पदस्थ सउनि0 दिवानसिंह को उनके मुखबिर ने सूचना दिया कि रामतलाई के पास रामनगर रामेष्वर मंदिर मनासा से एक व्यक्ति स्वीफ्ट कार क्रं एचआर 22 एस 0295 से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए रामतलाई के पास रामनगर रामेष्वर मंदिर मनासा पर स्वीफ्ट कार क्रं एचआर 22 एस 0295 के चालक आरोपी दिलबागसिंह पिता हरदतसिंह खाती सुथार उम्र 4...

*महिला से फोन पर बात करना युवक को पड़ा महंगा! पति ने धारदार हथियार से काटा प्राइवेट पार्ट*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa News) में एक हैरान कर देने वाली घटना (shocking incident) सामने आई है. आगर मालवा जिले में महिला से फोन पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया. महिला के आक्रोशित पति ने 1 अन्य आरोपी के साथ मिलकर 21 वर्षीय फरियादी युवक का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट (cut off  private part sharp weapon)  दिया. घटना के बाद युवक का इलाज सुसनेर के सरकारी अस्पताल में कराया गया और मामला गंभीर होने पर उसे उज्जैन के अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, सुसनेर थाने में धारा 326 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की तलाश जुटी है. धारदार हथियार से काटा गुप्तांग जानकारी के अनुसार सुसनेर थाने के बोरखेड़ी लड़ा में 21 वर्षीय एक युवक ग्राम की ही एक शादीशुदा महिला से फोन पर बातचीत करता था. जिसकी जानकारी लगने पर महिला का पति युवक से नाराज था. रविवार की देर रात अपने खेत पर युवक अकेला जा रहा था, इसी दौरान आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया और उसका गुप्तांग धारदार हथियार से काट कर उसका मोबाइल छीन लिया. युव...

*प्रेमिका ने प्रेमी को जहर दिया, फोन पर कहा ‘जहर से बच जाओ तो फांसी लगा लेना’*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज़ होता है। लेकिन अगर मोहब्बत ही जंग बन जाए तो इससे खतरनाक कुछ नहीं हो सकता। कई बार प्रेम की राह में ऐसे पड़ाव भी आते हैं जब बेहद मुश्किल विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना पड़ता है। ऐसे समय अगर विवेक से काम नहीं लिया तो किसी बड़े हादसे या अपराध की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के एटा से। 17 मार्च को हाथरस निवासी 22 साल के अंकित पुंढीर की मौत हो गई। इस मामले में अब तीन सनसनीखेज कॉल रिकॉर्डिं सामने आई हैं। य फोन कॉल अंकित और उसकी प्रेमिका चित्रा के बीच हुए जो एटा की रहने वाली है। इन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। ये शादी भी करना चाहते थे लेकिन चित्रा के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होने जबरन चित्रा की शादी बुलंदशहर के एक युवक से कर दी। लेकिन शादी के बाद भी दोनों मिलते रहे। इस कारण चित्रा का भाई अमित नाराज रहता था और अंकित को लेकर उसके मन में खासा गुस्सा था। 16 मार्च को चित्रा ने अंकित को फोन किया और एटा बस स्टैंड पर बुलाया। वहां उसने अंकित को कोल्ड ड्रिंक...

*मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पंजीयन केम्प का औचक निरीक्षण किया गया*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* ✍ पत्रकार रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़ श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला मंदसौर द्वारा नगर परिषद नारायणगढ़ में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पंजीयन केम्प का औचक निरीक्षण किया गया, आज दिनभर में आये आवेदनों के आंकड़े लिए गए।  शिविर / केम्प में लगे ऑपरेटरों से सीधे संवाद कर समस्या समग्र पोर्टल पर स्वयं चेक करी गई, समस्या का निराकरण हेतु जिले के अधिकारियों निर्देश दिये गए।  मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कैलाश शर्मा द्वारा नगर में चलाए जा रहे शिविर के संबंध में कलेक्टर साहब को अवगत कराया गया। मल्हारगढ़ एसडीएम मुकेश जी शर्मा जनपद पंचायत सीईओ तहसीलदार संजय मालवीय हल्का पटवारी सुरेश श्रीवास्तव वं कई अधिकारी साथ में मौजूद रहे  साथ ही कलेक्टर महोदय का निर्देश बहनों के लिए व्यवस्थित बैठने एवं स्वच्छ  पानी की व्यवस्था रखे  ♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦ ऐसे और पोस्ट देखने के लिए जुड़े जन जागृति संगम ऐप से👇 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=settings_share

*जापान मे जारी हो रहा नया चलन, अब किराये पर मिलेंगे Girlfriend, Boyfriend*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* अभी तक आपने किराए पर कमरा, दुकान, घर, फ्लैट, गाड़ी, बस मिलने के बारे में तो बहुत बार सुना होगा और किराए पर इन चीजों को इस्तेमाल भी किया होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को हायर करने के बारे में सुना है? हैरान न हों, चीन में इन दिनों किराए की गर्लफ्रेंड बनने का चलन चल निकला है। 5 साल पहले चीन से एक खबर ने जोर पकड़ा था कि हुआन शहर में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट पर कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से जिसे चाहे सिलेक्ट किया जा सकता है और बदले में उसके लिए शुरुआती तौर पर 1375 रुपए देना पड़ता  हायर करने के बाद उसके साथ शॉपिंग, लंच या डिनर तक कर सकते हैं। बस इसके लिए एक शर्त माननी पड़ती है कि उस लड़की को टच नहीं कर सकते। इस शॉपिंग सेंटर का उस समय दावा था कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा। *रिपोर्टर ने जानी सच्चाई* दरअसल, हाल ही में एक चीनी अखबार के रिपोर्टर ने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को किराए पर देने वाले इस काम की असलियत जानने के लिए इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की। ...

लाड़ली बहना योजना का लाभ बहनों को दिलाने के लिए ई केवाईसी करने स्वयं सरपंच ने संभाली कमान

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* समग्र वेब पोर्टल के सर्वर डाउन होने से हो रही परेशानी- सरपंच कुरैशी  दलोदा। समीपस्थ ग्राम पंचायत कचनारा में पंचायत के सचिव एवं सहायक सचिव की हड़ताल होने से प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी लाडली बहना योजना का बहनों को लाभ दिलाने के लिए अपनी जनता के लिए जनप्रतिनिधि होने का फर्ज निभाते हुए स्वयं सरपंच हारून कुरेशी लैपटॉप लेकर ग्राम पंचायत भवन में बहनों एवं उनके परिवार की समग्र आईडी से आधार लिंक का कार्य कर रहे हैं। सरपंच हारून कुरेशी ने बताया कि  सचिव एवं सहायक सचिव के हड़ताल पर होने से लाडली बहना योजनाओं की ईकेवाईसी में समस्या को देखते हुए मैं स्वयं जनता जनार्दन की सेवा में गांव की समस्त माताओं बहनों सभी को लाडली बहना योजना का लाभ मिले इस भाव को लेकर पंचायत भवन में लैपटॉप लेकर ईकेवाईसी का कार्य कर रहा हूं पर परंतु समग्र आईडी के वेब पोर्टल के सर्वर डाउन होने से बहुत परेशानी हो रही है। अधिक पोस्ट देखें जन जागृति संगम ऐप पर जुड़े 👇 https://kutumbapp.page.link/migsWxgK1haYp7wZA

*अखिल भारतीय संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) // सुचना //*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* *मदनदास बैरागी* सभी पुजारी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि अखिल भारतीय संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला नीमच की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमे पुजारियों को आज की जो समस्या है  उसके विषय में चर्चा की जाएगी व समिति का एक बहोत बड़ा आयोजन जिले में करना है उस हेतु भी पुजारियों का मार्गदर्शन लिया जाएगा दिनांक-02/04/2023, समय - प्रातः 09:00 बजे स्थान-दुरगपुरा, तहसील - मनासा जिला - नीमच (म.प्र.) *आयोजक - अखिल भारतीय संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला - नीमच* अ.भा. संत धर्म समाज पुजारी समिति नीमच जिला महामंत्री बलराम बैरागी नलवा प्रदेश अध्यक्ष महंत शालिग्राम दास बैरागी काज्याखेडी अ.भा. संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला नीमच मनासा तह. अध्यक्ष मदन दास बैरागी महागढ़ ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 https://kutumbapp.page.link/vkXbSycXov1AJmGQ9

*पोरवाल महिला मंडल ने किया पांच दिवसीय गणगौर पर्व का आयोजन निकाली झेल*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* Facebo Twitter Linke Pintere M Telegr सीतामऊ  । पोरवाल महिला मंडल के तत्वाधान में में महिलाओ द्वारा पांच दिवसीय गणगौर पूजन  पर्व का आयोजन किया। जिसके प्रथम दिन महिलाओं द्वारा फुल पाती लाने (कलश यात्रा) का आयोजन किया गया। दुसरे दिन महिलाओं द्वारा माता गौरी की पीहर में हल्दी उबटन रस्म निभाई। तीसरे दिन महिलाओं द्वारा गण ईशर शंकर और गौर माता गौरी पार्वती के साथ मेहंदी लगाने तथा चौथे दिन महिलाओं ने स्वयं और माता गौरी को चुनरी और सौलह सिंगार से सजने संवरने पांचवें दिन महिलाओं द्वारा ढोल ढमाके बेंड बाजे के साथ गीत भजनों गाते और मनमोहक नृत्य के साथ नगर गोवर्धन नाथ मंदिर से ईशर गणगौर कि झेल प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौक भृगु ऋषि द्वार महाराणा प्रताप चौराहे होकर बस स्टैंड से पोरवाल मांगलिक भवन पहुंची जहां पर महिलाओं ने ईशर गणगौर कि पूजा अर्चना कर अपने पति परिवार के प्रेम बंधन में रहने की कामना की। आयोजन को लेकर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना मेहता ने बताया   महिला मंडल द्वारा पांच दिवसीय गणगौर पूजन का आयोजन धुमधाम के साथ मनाया गया। यह पर्व गण-गौर यानि शिव-पार्वती की पूजा का...