संदेश

15फिट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच  डॉ.बी.सी. आज  सुबह 7 बजे उप वन मंडल  अधिकारी मनासा -आर आर परमार एवम वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा - शाश्वत द्विवेदी को फकरुद्दीन निवासी मातारुंडी से दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- गांव मातारुंडी में फकरुद्दीन पिता निसार खान  के कद्दू के खेत में  अजगर है। वन   विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मोके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने  गीले खेत मे  कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू करने में सफलता पाई। अजगर लगभग 12-15 फीट लंबा एवं 20-25 किलो वजनी तथा पूर्णतः स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद अजगर को  प्राकृतिक ग्रह वास जंगल  में छोड़ा गया ।  रेस्क्यू कार्य मे  रेस्क्यू दल में बीट प्रभारी मनासा एवं रावतपुरा - महेश पाटीदार, बिट प्रभारी पड़दा - मिट्टूसिंह चंद्रावत  एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक- प्रेम सिंह गौड़ एवं  ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

गुरुछाया प्रकल्प के तहत किया वृक्षारोपण

चित्र
जागृति संगम न्यूज़  मदनदास बैरागी  87200 14588 मनासा  मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नीमच शा प्रा विद्यालय लुमड़ी तह.मनासा में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के संघठन मंत्री आदरनीय महेद्र कपूर के आतिथ्य में वैदिक वृक्ष गुग्गल का पौधा लगा कर श्री गणेश किया गया। इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री  हिम्मत सिंह जी जैन, म. प्र शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी जिलाध्यक्ष विजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस असर पर श्री कपूर ने  हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पर बोलते हुए कहा कि सभी को विद्यालय को एक तीर्थ के रूप में विकसीत करना चाहिये । वृक्षारोपण के इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गोपाल जोशी, तह अध्यक्ष बलवन्त सिंह हाड़ा सचिव राकेश पुरोहित, लालसिह चोहान  दयालदास बैरागी बालमुकन जी शर्मा, नरेंद्र जैन, चन्द्रशेखर क्षोत्रिय  उपस्थित रहे। स्वागत पुरणलाल शर्मा,ने किया तथा आभार प्रधानाध्यापक मुकुन्द बैरागी ने किया।

डंपर की टक्कर से होमगार्ड की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहे थे, रतलाम लाते समय रास्ते में तौड़ा दम

चित्र
  जन जागृति संगम 9302003334 नामली ।  ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एक होमगार्ड सैनिक को रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। घायल को परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 11 से 11.30 बजे की है। नामली के स्टेशन रोड निवासी होमगार्ड जवान दिलीपसिंह राठौर (55) बांगरोद पुलिस चौकी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घर के पास तेज गति में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह नीचे गिर गए। डंपर ने कमर से नीचे के हिस्से व पैरो को रौंद दिया। नामली पुलिस थाने में जप्त डंपर। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर चालक मौके से भाग गया। घायल को रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर निकले। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि डंपर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। डंपर को जप्त कर लिया है। ड्रायवर की तलाश की जा रही है। रफ्तार पर नहीं है लगाम नामलीवासियों के अनुसार क्षेत्र की छोटी-छोटी बस्तियों में तेज रफ्तार में डंपर निकलते है। लेकिन जिम्मेदारों इस और ...

हाईवे किनारे खड़े 4 भाइयों को बोलेरो ने कुचला:अहमदाबाद जाने के लिए निकले थे; बारिश की सूचना मिली तो लौट रहे थे घर

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 उदयपुर में हाईवे के किनारे पर खड़े होकर बात कर रहे 4 चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। 2 भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 भाइयों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चारों भाई काम के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। बाइक पर जा रहे 2 भाइयों को रास्ते में उनको सूचना मिली कि अहमदाबाद में भारी बारिश हो रही है, ऐसे में 4-5 दिन यहां पर काम मिलना मुश्किल है। इस पर वह एक होटल के सामने रुक गए और पीछे आ रहे 2 भाइयों का इंतजार करने लगे। जब चारों भाई मिले तो हाईवे किनारे ही खड़े होकर बात करने लगे। इस दौरान आई एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको कुचल दिया। घटना ऋषभदेव थाना इलाके में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 की है। 2 भाइयों की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम हेड कॉन्स्टेबल सुखलाल ने बताया- परसाद कस्बे के पास चणावदा गांव निवासी 4 चचेरे भाई शुक्रवार रात 10.30 बजे बालाजी होटल के पास खड़े थे। इस दौरान आई एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में जालम (25) पुत्र शंकर मीणा और अशोक कुमार (20) पुत्र मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनो...

आधी रात को हॉस्टल में घुसकर युवती की हत्या, VIDEO:भोपाल के युवक ने बेंगलुरु में की वारदात; चाकू से ताबड़तोड़ किए वार

चित्र
  जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल के युवक ने बेंगलुरु में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती पर लगातार वार करते दिख रहा है। आरोपी का नाम अभिषेक है। वह भोपाल का रहने वाला है। उसे शक था कि युवती की वजह से गर्लफ्रेंड से उसके रिलेशन खराब हुए हैं। वारदात मंगलवार रात की है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बेंगलुरु ले जाया गया है। बिहार की रहने वाली थी युवती बिहार की रहने वाली 24 साल की कृति कुमारी बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वह कोरामंगला इलाके में हॉस्टल में रहती थी। मंगलवार रात हॉस्टल में आए अज्ञात युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेंगलुरु से भागकर भोपाल आ गया। पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी और युवती के बीच काफी संघर्ष हुआ। युवती की गर्दन पर ताबड़तोड वार सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हॉस्टल में घुसता नजर आ रहा ह...

स्कूल में भारत मां की जय उद्घोष से रोका:जावरा के सेंट पीटर्स स्कूल में ABVP का प्रदर्शन

चित्र
  स्कूल में भारत मां की जय उद्घोष से रोका:जावरा के सेंट पीटर्स स्कूल में ABVP का प्रदर्शन, भारत मां व सरस्वती मां की तस्वीर भी नहीं थीरतलाम के जावरा के सेंट पीटर्स हायर सेकंडरी स्कूल में राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय का उद्घोष नहीं कराने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को स्कूल में प्रदर्शन किया। स्कूल में ना तो भारत माता की तस्वीर थी और नहीं सरस्वती माता की। पदाधिकारियों ने तस्वीर लाकर स्कूल में लगवाई। करीब दो घंटे स्कूल में हंगामा चला। पुलिस भी पहुंची स्कूल के अंदर भारत माता की आरती का सामूहिक पाठ करते अभाविप पदाधिकारी व कार्यकर्ता। पदाधिकारी सुबह करीब 11.30 बजे स्कूल पहुंचे। पहले तो स्कूल गेट पर उन्हें रोक दिया। अंदर जाने से मना कर दिया। पदाधिकारी पहले तो बाहर ही बारिश में डटे रहे। अंदर जाने के लिए काफी देर तक नोक-झोक चलती रही। आखिर कार पदाधिकारी भारत माता की जयकार करते हुए हिंदुस्तान में रहना होगा वंदेमातरम् कहना होगा, धर्मातंरण बंद करो नारेबाजी करते हुए स्कूल परिसर में घुस गए। स्कूल प्रबंधन को परिसर में बुलाया। फिर अंदर ऑफिस रुम में पहुंचे। स्कूल प्रबंधन के सामने...

TOP TEN NEWS 10 खबरें *01👉अपहरण के 3 आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती हुई तो नाबालिग को साथ ले गए, पुलिस ने छुड़वाया* *02👉 *बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस पर चाकू से हमला:रात्रि गश्त के दौरान फ्रीगंज में बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से किया हमला, आरक्षक अस्पताल में भर्ती* *03👉 *झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई:स्वास्थ्य विभाग टीम ने मारा छापा, दवाई-गोली, इंजेक्शन मिले* *04👉 *इंदौर; बरसते पानी में 10 घरों को बुलडोजर से ढहाया:निगमकर्मी पर हमला, एक हिरासत में; हंगामे के बाद कार्रवाई रोकी* *05👉 फसल में कीटनाशक छिड़काव करते किसान की मौत:परिवार को खेत में बेहोश मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम* *06👉चंद्रपुरा में गधों को खिलाए गुलाब जामुन:बारिश होने पर जताई खुशी, एक सप्ताह पहले गधों से श्मशान में हल चलकर की थी बुवाई* *07👉घर के बाहर बैठे टीचर की तलवार से गर्दन काटी:पिता पर भी किए ताबड़तोड़ वार; सिगरेट लेने के बहाने आया था हत्यारा* *08👉SMS में एक साथ दो ग्रथियों से ट्यूमर निकाला:ब्लड प्रेशर और सिरदर्द से परेशान हो गया था मरीज, 4 घंटे चला ऑपरेशन* *09👉पति और उसकी महिला दोस्त को पत्नी ने पीटा:पीछा करते हुए पत्नी पहुंची घर, हमलावरों ने रेप कर मारने की दी धमकी* *10👉सुपरवाइजर पर 2 युवकों ने चाकू से किया हमला, VIDEO:दुकान के बाहर ही चाकूबाजी से बाजार में दहशत; युवक को पहुंचाया अस्पताल* देखें सभी खबरें एक साथ 👇

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 *01👇* *अपहरण के 3 आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती हुई तो नाबालिग को साथ ले गए, पुलिस ने छुड़वाया* मन्दसौर । नई आबादी थानाक्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के मामले में 4 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और नाबालिग को उनके कब्जे से छुड़वाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। नई आबादी थाना प्रभारी वरूण तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हर संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए एक टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर तीन अज्ञात आरोपियों के ओर से बालिका को अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पर तत्काल फोर्स को रवाना कर बोलेरो का पीछा करते हुए पशुपति नाथ मंदिर नालछा माता रोड पर पकड़ा और आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने लाए और बालिका को कब्जे से छुड़वाया। इस मामले में आरोपी हर्ष वाडिया पिता राजा वाडिया (21) निवासी इंदौर, राजवीर सिंह पिता जीवन सिंह ठाकुर (27) साल निवासी देवास और महिला को गिरफ्तार किया है। *02👇* *बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस पर चाकू से हमला:रात्रि गश्त के दौरान फ्रीगं...

*बच्ची ने मां को रोते हुए बताया... 'ऑटो वाले अंकल मेरे कपड़े खोल देते हैं, कहते हैं चीटी निकाल रहा हूं'*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  इंदौर में 5 साल की बच्ची को स्कूल ले जाने वाला ऑटो रिक्शा ड्राइवर उससे गंदी हरकत करता था। बच्ची ने रोते हुए यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने तीन दिन पहले बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। दर्द होने पर मां ने पूछा, तो बच्ची ने उनको ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हरकत बताई। बच्ची के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पांच साल बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय हरकत करता था। तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए स्वजन को घटना बताई और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक बच्ची पलसीकर कालोनी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है।   *स्कूल ले जाते वक्त गलत हरकत करता था*  ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश बच्च...

*🗡️उज्जैन में पुलिस वाले को चाकू मारे*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  🔸माधव नगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल अजय जाटव पर बीती रात करीब 1:00 बजे एस एस गुप्ता हॉस्पिटल के पास गली में बाइक से जा रहे तीन बदमाशों ने चाकू से हमला बोल दिया,,,  🔸🗡️घटना में कांस्टेबल का निजी अस्पताल मे इलाज़ चल रहा है वही मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी ने आरोपीयों पर 30-30 हजार का ईनाम घोषितकिया है एवं साइबर के साथ ही पुलिस की करीब 5 टीम आरोपियों की तलाश कर रही है,, 🔸गौरतलब है की घटना से साफ जाहिर होता है कि उज्जैन मेंबदमाशों के हौसले कितने बुलंद है एक पुलिस वाले पर चाकू से वार करना साफ़ दर्शाता है कि रात-बीरात अगर कोई महिला या अन्य नागरिक सड़क से अकेला गुजारे तो वह कितना सुरक्षित है,,,

*MP के सरकारी स्कूलों में 7 अगस्त तक 70 हजार अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति, DPI ने जारी की नई गाइडलाइन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के करीब 70 हजार से अधिक खाली पद हैं। इसके अलावा हाल में शिक्षकों के उच्च पद प्रभार व स्थानांतरण के कारण खाली पदों की संख्या और भी बढ़ गई है। इन खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। *30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची होगी प्रदर्शित* बता दें, कि 30 अप्रैल के बाद अतिथि शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया था। स्कूलों में तीनों वर्गों के शिक्षकों के 70 हजार खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची को प्रदर्शित करें। *पहले रखे जाएंगे पिछले सत्र के अतिथि शिक्षक* डीपीआई ने निर्देशित किया है कि पिछले सत्र 2023-24 में स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पहले ज्वाइनिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद शेष रिक्त पदों पर स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में स्कूल विकल्प चयन के बाद नए अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। इनके मानदेय का भुगतान हर महीने के सात तारीख को कर दिया जाएगा। *पोर्टल पर 30 तक रिक्तियां ...

*मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष 4000 रोगी कैंसर की बीमारी से स्वर्गवासी होते हैं , अब प्रति शुक्रवार जावरा में कैंसर का उपचार शुरू होगा*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 9425490641  रतलाम/ शासकीय चिकित्सालय जावरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक पालडिया ने बताया कि रतलाम जिले के सबसे बड़े  शासकीय चिकित्सालय जावरा  में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन दुबे (एमडी) की पदस्थापना जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयास से हुई है । शासन ने कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर दुबे की नियुक्ति शासकीय चिकित्सालय जावरा में की। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में हर साल एक लाख की आबादी पर लगभग 1800 मरीज कैंसर के निकलते हैं तथा प्रदेश में हर साल करीब 4000 लोगों की मौत कैंसर से होती है । शासकीय चिकित्सालय जावरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डॉ. दीपक पालडिया  ने बताया कि कैंसर 16 प्रकार के होते हैं जिसमें छह प्रकार के कैंसर की संख्या अत्यधिक है फेफड़ों का कैंसर, मुंह कैंसर, पेट का कैंसर, स्तन का कैंसर, सरवाइकल कैंसर व पोलोरेक्टल  कैंसर शामिल है । कैंसर की चार प्रकार की स्टेज होती है । देश में फेफड़े का कैंसर सबसे आम है। कैंसर शरीर की कोशिकाओं की  अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है। कैंसर के आम ल...

*मंडल किसान मोर्चा के तत्वाधान में 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर किसानों का सैनिकों का सम्मान एवं किसान संगोष्ठी संपन्न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़  *कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों  किसानों एव पत्रकारों का सम्मान करना सौभाग्य की बात*  *किसानों को जैविक खेती करना चाहिए चुंडावत एवं गुप्ता* मल्हारगढ़ 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान मोर्चा के तत्वाधान में सैनिकों का सम्मान पत्रकारों को सम्मान जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मान करना हमें सौभाग्य की बात है और सैनिकों ने अपना परिवार से हजारों किलोमीटर दूर रखकर देश की सीमाओं की रक्षा करें और दुश्मनों से देश की रक्षा करते हुए अपना सब कुछ निछावर कर देते हैं ऐसे महान सैनिक जो युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए उनको हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और जो वर्तमान में सेवानिवृत्ति सैनिक आज यहां उपस्थित है उनका हम सम्मान करते हैं और उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते हैं कि अपने देश सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट ने उपस्थित कार्यक्रम में  किसानों एवं सैनिकों एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय डॉ  जी ऐस चुंडावत ने कहा कि किसान भाइयों को...

*मंडल किसान मोर्चा के तत्वाधान में 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर किसानों का सैनिकों का सम्मान एवं किसान संगोष्ठी संपन्न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज़* रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़  *कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों  किसानों एव पत्रकारों का सम्मान करना सौभाग्य की बात*  *किसानों को जैविक खेती करना चाहिए चुंडावत एवं गुप्ता* मल्हारगढ़ 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान मोर्चा के तत्वाधान में सैनिकों का सम्मान पत्रकारों को सम्मान जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मान करना हमें सौभाग्य की बात है और सैनिकों ने अपना परिवार से हजारों किलोमीटर दूर रखकर देश की सीमाओं की रक्षा करें और दुश्मनों से देश की रक्षा करते हुए अपना सब कुछ निछावर कर देते हैं ऐसे महान सैनिक जो युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए उनको हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और जो वर्तमान में सेवानिवृत्ति सैनिक आज यहां उपस्थित है उनका हम सम्मान करते हैं और उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते हैं कि अपने देश सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट ने उपस्थित कार्यक्रम में  किसानों एवं सैनिकों एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय डॉ  जी ऐस चुंडावत ने कहा कि किसान भाइयों को...

*इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  *आवेदक* - विजय सिंह सोलंकी पिता तारु सिंह सोलंकी उम्र 62 वर्ष (सेवानिवृत्त ड्रेसर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जावर निवासी ग्राम पालखना तहसील व जिला खंडवा  *आरोपी*- श्री पीयूष चौकड़े पिता स्व श्री अजय चौकड़े उम्र 36 साल पद सहायक ग्रेड 3 कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खंडवा *विवरण*- आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत की थी कि वह 31 मई 2024 को सेवानिवृत हो चुका है। आवेदक के पेंशन प्रकरण बनाने के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खंडवा में पदस्थ बाबू श्री पीयूष चौकड़े(सहायक ग्रेड 3) द्वारा ₹7000 रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया गया, शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 25 जुलाई 2024 को आरोपी श्री पीयूष चौकड़े को अपने कार्यालय में आवेदक से ₹7000 रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया गया। कार्यवाही अभी जारी है ।

*दलौदा पुलिस द्वारा अज्ञात हत्या का किया पर्दाफाश, घटना में संलिप्त आरोपी को किया 24 घंटे में गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334   *घटना   का संक्षिप्त विवरण-*                 दिनांक 24.07.2024 को पुलिस थाना दलौदा पर सुचना मिली कि ग्राम आक्या से उमाहेडा रोड पर एक महिला का शव मृत अवस्था मे पडा है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए महिला की पहचान  गट्टुबाई पति टेकचन्द जाति सुर्यवंशी उम्र 50 साल निवासी ग्राम धमनार थाना दलौदा जिला मन्दसौर की होना पाई गई  जिसके सबंध उसके पति टेकचन्द से पुछताछ करते पाया कि मेरी पत्नि गट्टु बाई दिनांक 23.07.24 दिन मे 11.00 बजे मंदसौर जाने का कह कर गई थी । शाम तक नही आने पर शाम के 07.30 बजे मेने अपनी पत्नी को फोन कर पुछा तो मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि मेने दलोदा से अपने मोहल्ले मे रहने श्यामलाल सुर्यंवशी का लङका कुलदीप मेरे साथ ही है । तथा मुझे दलोदा मे कुछ काम है जो करके मै कुलदीप के साथ ही वापस घर आ जाउंगी । मै इंतजार करते करते सो गया । फिर सुबह तक मेरी पत्नी घर नही आई तो मेने फोन किया तो मेरी पत्नी की फोन स्वीच आफ आ रहा था । मुझ लगा कि हो सकता है मेरी पत्नी बेटी के यहा पर चली गई होगी ।  फिर दिन मे मेरे गाँव के पटेल बा लक्ष्मीनारायण पिता छगनलाल पटेल निव...

*केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), उज्जैन के अधिकारियों की एक संयुक्त निवारक टीम ने सीबीएन इंदौर के साथ मिलकर 207 बैग पोस्ता भूसा बरामद किया*

चित्र
जन जागृति  संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641

*मुल्तानपुरा मे जान से मारने की नियत से फायर करने वाले आरोपियो को पुलिस टीम ने 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार ।*

  जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर । चौकी मुल्तानपुरा प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय की टीम के द्वारा मुल्तानपुरा मे जान लेवा हमला करने वाले आरोपीगणो को 24 घण्टे मे गिरफ्तार कर आरोपी गणो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त हथियार जप्त किया । *घटना का संक्षिप्त विवरण -* फरियादी ईसराईल पिता रशीद डोल निवासी मुल्तानपुरा हाल मुकाम स्टेशन रोड जिला रतलाम ने दिनांक 22.07.24 को रिपोर्ट की थी कि फरियादी के दादा के सवा महीने का कार्यक्रम में शामिल होने के लिये तीन दिन पहले अपने घर मुल्तानपुरा आया हुआ था दिनांक 22.07.2024 को दोपरह 03.00 बजे के लगभग सोहेल पिता मुबारिक टांडिया नि. मुल्तानपुरा ,आफताब पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा तथा शाहरुख पिता समशु चिल्लु नि. मुल्तानपुरा आये और अफताब के द्वारा पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से फरियादी ईसराईल पर फायर किया फरियादी अपनी जान बचाकर वहा से भाग निकला फरियादी की रिपोर्ट पर तीनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना वायडीनगर पर जान से मारने की नियत से फायर करने हेतु अपराध धारा 109,3(5) बीएनएस तहत कायम कर विवेचना लिया गया था ।घटना की गम्भीरता को देखते हुये वायडीन...

एक्सीडेंट में धमनार के युवक की मौत

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  मंदसौर के गांव धमनार में भेरू तलाई के पास प्रिंस बस और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंदसौर के निकट गांव दाऊदखेड़ी का बताया जा रहा है। सूचना पर दलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।

*कोटा में बेकाबू बस ने मवेशियों को कुचला:लोगों ने बस के कांच तोड़े, मुआवजे के मांग*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रावतभाटा रोड पर दौलतगंज के पास बेकाबू रोडवेज बस ने गाय व भैंसों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह भैंसों व दो गायों की मौत हो गई जबकि एक बछड़ा घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी गाय व भैंसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस गाय भैंसों को कुचलते हुए निकल गई और बस के नीचे भैंस फंस जाने से आगे जाकर रूकी। घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिस बस से हुर्ई व अनुबंध पर रोडवेज डिपो में लगी हुई है।    

*महू में दो पक्षों में पथराव, 12 लोग घायल:बच्चों के विवाद में आमने-सामने हुए दो समाज; पुलिस फोर्स तैनात*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  इंदौर के महू में बच्चों के विवाद में दो समाज के लोग आमने-सामने हो गए। सोमवार देर रात दोनों ओर से पथराव हो गया। 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया। यहां मंगलवार को फोर्स तैनात किया गया है। मामला न्यू गुराडिया गांव का है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया, न्यू गुराडिया गांव में पासी समाज और आदिवासी समाज के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार रात एक नाबालिग बर्थडे पार्टी मना कर घर जा रहा था। इसी दौरान आदिवासी समाज के नाबालिगों ने उससे मारपीट की। पासी समाज को पता चला तो विवाद बढ़ गया। एएसआई दीपक राठौड़ ने बताया घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रात में पहुंचकर विवाद शांत कराया। इसके बाद से ही गांव में फोर्स तैनात है। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप पासी समाज के लोगों ने बताया, आदिवासी समाज के लोग झुंड बनाकर आए और हमारे घरों पर पत्थर फेंकने लगे। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। वहीं, आदिवासी समाज का कहना है क...

*स्कूल टीचर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज:लिखा- पास होगी तो मुझे क्या मिलेगा; ग्रामीणों ने की स्कूल पर तालाबंदी, विभाग ने किया एपीओ*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  डूंगरपुर के साबला ब्लॉक के निठाउवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में टीचर की ओर से नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी करा दी। इसके बाद स्कूल पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए आसपुर एसडीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को एपीओ कर दिया है। मामला डूंगरपुर जिले के निठाउआ थाना इलाके का है। 6 महीने पहले हो चुकी है शिकायत गांव के लोगों ने बताया कि गांव के स्कूल में कार्यरत टीचर जितेंद्र मीणा (34) आए दिन शराब पीकर स्कूल आता है और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। जिसकी 6 महीने पहले और 4 महीने पहले भी शिकायत की जा चुकी हैं। मगर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप ग्रामीणों ने बताया- शुक्रवार को शिक्षक जितेंद्र मीणा ने एक छात्रा को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजे। जिसकी शिकायत छात्रा की मां ने शनिवार (20 जुलाई) को स्कूल के प्रिंसिपल से की थी। जि...

*फसल पर कीटनाशक छिड़कते किसान की मौत:बेहोश होकर खेत में गिरा, रिश्तेदार हॉस्पिटल लेकर गए; साल भर पहले हुई थी शादी*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र में खेत में काम करते किसान की मौत हो गई। किसान खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। अचेत होने पर परिजन उसे इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। रायथल थाना ASI आनन्दी लाल ने बताया- किसान शिवराज (22) रामपुरा का झोपड़ा का रहने वाला था। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कीटनाशक छिड़कते बेहोश हुआ चाचा नंदकिशोर ने बताया- शिवराज दो भाइयों में बड़ा था। 12 महीने पहले उसकी शादी की थी। उसके 2 बीघा जमीन है वो खेती करता था,ट्रैक्टर भी चलाता था। उसके खेत में उड़द की फसल लगा रखी थी। सोमवार शाम 5 बजे करीब शिवराज खेत पर गया था। फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। उसकी मां पानी भरने गई थी। कीटनाशक छिड़कते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के खेत में रिश्तेदार मौजूद थे। उन्होंने शिवराज को संभाला। उसे इलाज के लिए बूंदी हॉस्पिटल लेकर गए। बूंदी में डॉक्टरों ने चैक करने के बाद कोटा रेफर कर दिया। तड़के 3 बजे करीब उसकी मौत हो गई। शिवराज के पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी। ज को संभाल...

*इंदौर में IAS-SDM के बाद अब नकली TI गिरफ्तार:थ्री-स्टार वाली वर्दी में कार चलाकर मारी टक्कर; रोकने पर तान दी पिस्टल*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  इंदौर में टीआई की वर्दी पहने एक शख्स ने स्कॉर्पियो से बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसे धमकाकर भाग निकला। बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दी। फिर दोस्त के साथ स्कॉर्पियो का पीछा किया। थोड़ी दूर पर उसे बाइक अड़ाकर रोक लिया। वर्दी पहने शख्स ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई। थाने लाया गया तो आरोपी सीआरपीएफ का बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निकला। पिस्तौल भी नकली थी। मामला लसूड़िया थाना इलाके में सोमवार रात का है। आरोपी थ्री स्टार लगी वर्दी पहने था। उसे गिरफ्तार कर स्कॉपियो जब्त कर ली गई है। गाड़ी रोकी तो पिस्तौल निकालकर धमकाया पुलिस ने बताया कि आरोपी गणेश पिता मोहनलाल परमार (40) निवासी जलालपुरा-देपालपुर ने रात करीब 8.30 बजे सुखलिया जा रहे संजय को टक्कर मार दी। संजय उठा और स्कॉर्पियो को रोका लेकिन गणेश ने गाड़ी विजय नगर की तरफ तेजी से बढ़ा दी। संजय ने उसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09 BE 7171 नोट कर लिया था। संजय ने वहां मौजूद ट्रैफिक जवान को पूरा घटनाक्रम बताया। जवान ने विजय नगर पुलिस को वायरलेस पर सूचना दी। संजय अपने दोस्त के साथ स्कॉर्पियो का...

*खुद को जिंदा साबित करने के लिए स्कूल में घुसा:टीचर-हेड मास्टर को चाकू मारा, बोला- मेरा मृत्यु प्रमाणपत्र बना है, जायदाद हड़प लेंगे*

जन जागृति संगम न्यूज़  9302003334  जोधपुर ।  स्कूल में घुसकर टीचरों पर चाकूबाजी करने वाले आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में उसने बताया- उसे उसके डेथ सर्टिफिकेट बना होने की सूचना मिली थी। ऐसे में उसे लगता था कि उसकी जमीन जायदाद हड़प ली जाएगी। अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए स्कूल में घुसकर हमला करने की योजना बनाई थी। उसने बताया कि वह बार-बार ऐसी हरकतें करता जिससे उसे पुलिस पकड़ कर ले जाए और वह सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा होने का सबूत दे सके। मामला बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके का है। मामले को लेकर 19 जुलाई को आरोपी बाबूराम (40) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिवाना थाना अधिकारी इमरान खान के मुताबिक हम संबंधित ग्राम पंचायत और तहसील पता कर रहे ही है की मृत्यु प्रमाण पत्र कब बना और किसने बनाया है, पूछताछ लगातार जारी है। यह है पुलिस की गिरफ्तार में आरोप बाबूराम, जिसे जोधपुर MDM में इलाज के बाद पूछताछ के लिए बालोतरा लाया गया था। पहले पढ़िए क्या था मामला बालोतरा एसपी कुंदर कंवरिया ने बताया- 19 जुलाई को चुली बेरा ग्राम धारणा के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में छात्रों और टीचरों को बंध...