*39 पत्नियों, 94 बच्चे, 14 बहुएं, 33 पोते-पोतियां, एक छोटा प्रपौत्र का एक शख्स के परिवार की दिलचस्प कहानी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज*
जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 दुनिया में कई अनोखी और ऐसी बातें होती हैं जो सुनकर आश्चर्य होता है। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है मिजोरम के एक परिवार की, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और जिसे दुनिया का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। इस परिवार के मुखिया, जिओना चाना, के 39 बीवियां हैं और उनके कुल परिवार के सदस्य 181 तक पहुंच गए हैं। यह परिवार एक बड़ी इमारत में रहता है जिसमें 100 कमरे हैं, और इस विशाल परिवार की व्यवस्था, एकता और प्रेम की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है। जिओना चाना और उनका बड़ा परिवार जिओना चाना ने 39 महिलाओं से शादी की है, और इस वजह से उनका परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार बन गया है। उनके 39 पत्नियों के साथ-साथ उनके 94 बच्चे, 14 बहुएं, 33 पोते-पोतियां और एक छोटा प्रपौत्र भी है। जिओना अपने परिवार के मुखिया होने पर गर्व महसूस करते हैं और परिवार को बड़ी अनुशासन और सामंजस्य के साथ चलाते हैं। जिओना और उनका परिवार मिजोरम के बटवंग गांव में रहते हैं, जहां उनका विशाल मकान है। वे अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करते हैं, वहीं परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में अपना...