संदेश

*बी.एल.ओ.द्वारा घर-घर जाकर फार्म* *डिजीटलाईजेशन का कार्य किया जा रहा है*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 19 नवम्‍बर 2025, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 का कार्य जारी है।  इस दौरान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। बीएलओ के सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनपद, नगरीय निकायों के स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को भी लगाया गया है।     बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म के कलेक्शन और डिजिटलाइजेशन के कार्य का फील्ड पर जाकर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारीगण,तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों अंतर्गत निरीक्षण किया और प्रगति बढ़ाने के संबंध मेंआवश्यक निर्देश दिए गए। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*मतदाताओं की सहायता के लिए नीमच शहर में पांच स्‍थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्‍थापित*

जन जागृति संगम नीमच 19 नवम्‍बर 2025, कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत नीमच क्षेत्र के मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्‍पडेस्‍क स्‍थापित की गई है। इस हेल्‍पडेस्‍क पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम, सर्च करने में सहायता प्राप्‍त की जा सकेगी।      एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया, कि नीमच शहरी क्षेत्र में पांच स्‍थानों पर मतदाता हेल्‍प डेस्‍क स्‍थापित की गई है। नीमच सीटी के शा.बा.मा.वि.क्रमांक एक, नया बाजार, नीमच सिटी में स्‍थापित हेल्‍प डेस्‍क पर पटवारी श्री पंकज शर्मा मो.न. 8878886059, कम्‍प्‍यूटर आपरेटर श्री उमेश धनगर मो.न. 7000576361 तैनात किए गए है। बघाना के व्‍यास बाल मंदिर के मतदान केंद्र क्र.115 पर स्‍थापित हेल्‍पडेस्‍क पर पटवारी श्री अशरफ अली मो.न.8770095239 एवं आपरेटर श्री नवीन धाकड मो.न.7509992143 को तैनात किया गया है। इंदिरा नगर नीमच के मांगलिक भवन नीमच सीटी मतदान केंद्र 38 पर पटवारी श्री शशीप्रकाश मो.न.9827083417 एवं आपरेटर श्री अशोक पाटीदार मो.न. 9...

हर माता-पिता का दायित्व है अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करावे*-------खीची*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 सर्व रोग निदान शिविर के अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान जिला टीकाकरण अधिकारी डा सुरेश सोलंकी जी के सानिध्य में ग्राम के नापाखेडा एवं अडमलिया ब्लॉक मल्हारगढ़ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश में शिविर का शुभारंभ सरपंच महोदय श्री करण सिंह दायमा एवं श्री दशरथ सिंह जी सोनगरा जी द्वारा किया गया  शुगर के पेशेंट एवं बीपी के पेशेंट को सी वाय टेस्ट किए गए स्वास्थ्य विभाग के जगदीश खीची ने ग्राम वासियों को समझाइए दी कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं सभी माता-पिता अपने बच्चों को टीका जरूर लगवावे जन्म से 24 घंटे के अंदर तीन टीके लगते हैं पोलियो बीसीजी हेपेटाइटिस बी जन्म से डेढ़ माह के अंदर पांच टीके लगवावे पोलियो रोटा एफ आई पी वी 1 पीसीवी 1 पेंटावेलेंट 1 जन्म से ढाई माह के बाद तीन टके के लगवाना जरूरी है जन्म से साढ़े तीन माह बाद पाच टीके लगवाना है  जन्म 9 माह के बाद तीन टीके लगवाना है जन्म से 16 माह 24 माह के बीच 5 टीके लगवाना है 5 वर्ष की आयु में बच्चों को डीपीटी बूस्टर लगाना है 10...

अल्‍कोलाइड कारखाना का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

जन जागृति संगम न्यूज नीमच 19 नवम्‍बर 2025, जिला मजिस्‍ट्रेट नीमच श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1) के तहत शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच म.प्र.(GOAW) परिसर के ऊपर के हवाई क्षेत्र को नो ड्रोन झोन घोषित कर प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से 16 नवम्‍बर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक 24 को

जन जागृति संगम न्यूज नीमच 19 नवम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक 24 नवम्‍बर 2025 को सांय 4 बजे कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की जा रही है। बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ सभी सदस्‍यों को उपस्थित होने का आगृह किया गया है।

*डाक घरों से बनवा सकते है जीवन प्रमाण पत्र* *पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र बनाने हेतु डाक विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान*

 जन जागृति संगम न्यूज  नीमच 19 नवम्‍बर 2025, मंदसौर डाक संभाग के अंतर्गत मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पेपरलेस प्रक्रिया के द्वारा पेंशनर्स के जीवन प्रमाण-पत्र बनाने के लिए एक से 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त पेंशनर मंदसौर एवं नीमच जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण डाकघरों के माध्यम से पेपरलेस प्रक्रिया से जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते है इसके लिए 70/- शुल्क देय है। यह जानकारी डाकघर मंदसौर सुश्री मनीषा ने दी।

आई.टी.आई.जावद में 21 को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 19 नवम्‍बर 2025, शासकीय आई.टी.आई.जावद जिला नीमच में 21 नवम्‍बर को युवा संगम (रोजगार, स्‍वरोजगार, अप्रेंटिसशिप मेला) कार्यक्रम प्रात:11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए रोजगार प्राप्‍त करने का अवसर उपलब्‍ध है। इच्‍छुक बेरोजगार युवक-युवतियॉं कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है। युवा संगम कार्यक्रम में जिले की प्रतिष्ठित एवं जिले से बाहर की कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराया जाएगा। आवेदन हेतु सी.वी., रिज्‍यूम की कॉपी साथ लेकर कार्यक्रम में उपस्थित हो। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती कमला चौहान ने दी है।  

समाधान योजना के तहत 935 विद्युत उपभोक्ताओं को मिली 2.55 लाख रूपये की छूट

जन जागृति संगम न्यूज नीमच 19 नवम्‍बर 2025, म.प्र.ऊर्जा विभाग द्वारा लागू समाधान योजना के तहत 2025-26 के तहत सोमवार 17 नवम्‍बर तक 935 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया हैं, इन उपभोक्ताओं को 2.55 लाख रूपए से ज्यादा की रियायत दी गई है। एक मुश्त बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 892 रही है, इनकी पात्रतानुसार शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है, इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की मूल राशि ही जमा कराई गई। वहीं किश्तों में राशि जमा करने का विकल्प चय़न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 43 रही है। नीमच सर्कल में करीब समाधान योजना में 36.60 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. नीमच के अधीक्षण यंत्री श्री जे.पी.ठाकुर ने बताया, कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समाधान योजना का प्रभावी क्रिय़ान्वयन जारी है। समाधान योजना में तीन माह के बिजली बकायादार शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, पात्रतानुसार एक मुश्त बकाया बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ होगा, किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ कराया जा सकेगा। अधीक्षण यंत्री ने अधिकाधिक उप...

बहुत दूर निकल गई मेरी पतंग ए दोस्त ,,,,,,,,,,, आज बहुत ही दु:खी मन से अपने विचार लिख रहा हूं,,,,,,,,,,,,

चित्र
जन जागृति संगम बहुत दूर आसमान पर निकल गई थी मेरी पतंग अगर उसको जमीन पर उतारता तो धागा उलझ जाता इसलिए मैंने एक निर्णय लिया धागा तोड़ने का और धागा तोड़ दिया अब वह पतंग लहराते लहराते, बाल खाते-खाते आसमान पर न जाने कहां अटक गई और उसे कोई उतारने वाला नहीं कोशिश करते उतारने की तो वह फट जाती इसलिए दोस्त आज मैंने बहुत दुखी मंच से अपने विचार व्यक्त किए हैं बहुत दूर निकल गई थी मेरी पतंग आसमान पर अगर उसे उताऱता तो धागा उलझ जाता इसलिए मैंने धागा तोड़ना ही उचित समझा। अगर टूटे हुए धागे में गठन लगा दो तो वह बहुत तकलीफ देता है दोस्त। वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सूर्यवंशी,,,,,,,,,

शपथ से ठीक पहले नया बवाल, डिप्टी CM पद को लेकर अड़ गए नीतीश कुमार, BJP के सामने रखी बड़ी शर्त

चित्र
Jan jagrati sangam desq news बिहार विधानसभा चुनाव की जंग खत्म होते ही अब सत्ता के गलियारों में 'कुर्सी वॉर' छिड़ गया है। नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल की शपथ से ठीक पहले, सोमवार की देर रात एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तुरंत एक चार्टर प्लेन भेजकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दो सबसे कद्दावर नेताओं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को तत्काल दिल्ली तलब कर लिया। सूत्रों से आ रही खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल गठन से पहले भाजपा से कुछ 'कमिटमेंट' (प्रतिबद्धता) चाहते हैं। विधायकों की संख्या में अंतर होने के बावजूद, नीतीश कुमार ने भाजपा के सामने अपनी कड़ी शर्तें रखकर 'बराबरी की लड़ाई' छेड़ दी है, जिससे भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में हड़कंप मच गया है। कुर्सी के लिए अड़ गए नीतीश कुमार बिहार के सियासी गलियारे से यह खबर जोर पकड़ रही है कि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल गठन से पहले कुछ महत्वपूर्ण शर्तों पर भाजपा की सहमति चाहते हैं। चर्चा यह है कि विधायकों की ज्यादा संख्या होने के कारण भाजपा नेतृत्व ...

*कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की जनसुनवाई- 56 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 18 नवम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 56 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वे एवं श्री पराग जैन तथा अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।        जनसुनवाई में रामपुरा के महेश कुमार, सरवानिया महाराज के मो.गुलाम नबी, हनुमंतिया के शौकिन, ग्‍वालटेाली नीमच के घनश्‍याम, मोडी के कारूलाल, नयागांव की आरती, खडावदा के बलदेव सिह,मैनालखेडा के रमेशचंद्र, भगवानपुरा की इलिजाबेश जडसन, भरभडिया की खुशी,  बघाना के विष्‍णु कुमार, धनेरियाकलां की नागवंतीबाई, देवरी खवासा की कान्‍ताबाई, सरवानिया महाराज की रामकन्‍याबाई, ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।          इसी प्रकार सिंगोली के यज्ञनारायण, मोडी के रामप्रसाद, नीमच की सुमित्रा बाई, चिताखेडा की चंदाबाई, गिरदौडा के भारत, केसरपुरा के हरिओम, सरवानिया महाराज के भेरूलाल, नीमच के जितेन्‍द्र परिहा...

*ठण्‍ड को दृष्टिगत रख कक्षा 8वीं तक के स्‍कूल प्रात: 9 बजे पूर्व नहीं खुलेंगे* *कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 18 नवम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा ने नीमच जिले में शीतऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा की दृष्टि से जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं समस्‍त बोर्ड से सम्‍बद्ध शैक्षणिक संस्‍थाओं को प्रात:9 बजे के पूर्व संचालित नहीं करने का आदेश जारी किया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित होगी। यह आदेश तत्‍काल प्रभावशील होगा। सभी शिक्षण संस्‍थाओं को उक्‍त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्‍टर ने दिए है। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 25 को*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 18 नवम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन (डी.डब्‍ल्‍यू.एस.एम.) की बैठक 25 नवम्‍बर 2025 को सायं 4 बजे कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई है। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत निष्‍पादित कार्यो, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यो एवं जल निगम द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की जाना है। अत: इस बैठक में सभी सदस्‍य अनियवार्य रूप से उपस्थित होने का कष्‍ट करें। https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

*कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच 18 नवम्‍बर 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए, कि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की मृत्‍यु या सेवानिवृत्‍त हुए है, तो उनका पीपीओ, जीपीएफ पेंशन एवं अनुकंपा लंबित प्रकरणों को 15 दिसम्‍बर 2025 तक निराकरण करवायें। सभी डीडीओ, अपने अधिनस्‍थ अधिकारी, कर्मचारियों के पति, पत्नि के जोइंट अकाउंट खुलवाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम नीमच, जावद एवं मनासा तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।         बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जिले में महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की हीमोग्‍लोबीन स्‍क्रीनिंग में चिन्हित एनिमिक बालिकाओं का निरन्‍तर फालोअप करने और उनके स्‍वास्‍थ सुधार लाने के लिए उपचार एवं काउन्‍सलिंग आदि करने के निर्देश भी स्‍वास्‍थ एवं शिक्षा विभाग को दिए। सभी अधिकारी अपने अधिनस्‍थ कर्मचारियों को ई-नशामुक्‍त अभियान की शपथ पोर्टल पर दिलवाए। स्‍कूल, आंगनवाडी की बाउण्‍ड्रीवाल का प्रस्‍ताव तैयार करवाने के संबंधित क...

*जैसे उच्च नेताओं के संस्कार वैसे इन्दर सिंह परमार के बोल - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या मोदीजी के नक़्शे कदम पर भाजपा के अन्य नेतागण ?*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच। मध्यप्रदेश के भाजपा से झुड़े अनेक नेता मंत्री निरंतर अमर्यादित और बेशर्म बयान देने में बाज नहीं आ रहे है ,कभी हाइवे पर अमर्यादित कृत्य करते हुए तो कभी होटलो में रंगरेलिया मनाते हुए भाजपा से झुड़े अनेक नेताओ के विडिओ फोटो वायरल हो रहे है तो दूसरी और इन्ही भाजपा के नेताओ के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियो को धमकाते हुए ऑडियो क्लिप वायरल हो रहे है। निरंतर अनेक अमर्यादित कृत्य होने पर भी भाजपा पार्टी हाईकमान द्वारा कोई भी कार्यवाही न होने पर अन्य नेता भी उसी राह पर चल पड़े है और प्रदेश में एक के बाद एक मंत्री अमर्यादित बयान देने में शर्म भी महसूस नहीं कर रहे है जबकि भाजपा अपने आप को संस्कारित पार्टी होने का दावा करती है दूसरी और स्वयं मोदीजी विपक्षी नेताओ पर मंचो से कई बार अमर्यादित भाषा का उपयोग कर चुके है जिससे लगता है की पार्टी के अन्य नेता भी उन्ही के नक़्शे कदम पर चलते हुए अपने बयानों से प्रदेश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक वाकया है जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने अपने बयान में महान स...

भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सोपा डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे को ज्ञापन !

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच‘- दिनांक 17 नंवबर 25 को प्रदेश कार्यकारिणी के आव्हान पर मध्यप्रदेश में नियमित/संविदा/अंशकालिन/स्कीम वर्कर्स/आउटसोर्स श्रमिक/कर्मचारी/अधिकारी/पेशनर/आशा एवं उषा कार्यकर्ता/सफाई कर्मचारी की विभिन्न ओर जायज मांगो को लेकर  आज सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू के नेतृत्व में दोपहर 01 बजे कलेक्टर कार्यालय नीमच पहुंच कर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के नाम डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे को एक ज्ञापन सौंप उपर दर्शाये सभी विभागों के कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द हल करने की मांग की ! इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू, महामंत्री सुभाष कुमावत, पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष शम्भू प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बिजली कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, सह मिडिया प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार,   कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, सफाई कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, लोकेश खरे,एवं कई आशा उषा कार्यकर्ता महिला मातु शक्तियां व  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे !

*एमपी में शीत लहर का प्रकोप जारी सबसे सर्द 6 शहरों में पहले नंबर पर राजगढ़, पारा पहुंचा छह डिग्री *

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  9302003334 भोपाल। उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं और राजस्थान से सर्द व शुष्क हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। रविवार को भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। रात का सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह सबसे कम टेम्प्रेचर है। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, बैतूल और मलाजखंड में शीतल दिन रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में भोपाल में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इंदौर में 25 नवंबर 1935 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।  *अभी ये मौसम प्रणालियां सक्रिय-:* मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे सोमवार को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है, उसके बाद ठंड से कुछ राहत की उ...

*ए.पी.सी.विभाग समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सोमवार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशु चिकित्सा सेवायें, सहकारी संस्थायें, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., उद्यानिकी विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमि., म.प्र.बीज एवं फार्म विकास निगम एवं मत्स्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपसंचालक कृषि को, उर्वरक/बीज निरीक्षकों के साथ में अपने समक्ष में 30-30 उर्वरक एवं बीज के नमूने लिये जाने हेतु निर्देशित किया। पी.एम.एफ.ई. योजना की प्रगति के समीक्षा में निर्देश दिए, जिसमें आगामी बैठक से पूर्व 100 से अधिक प्रकरण में स्वीकृति जारी करने तथा 75 प्रकरणों में ऋण वितरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में पशुपालन केसीसी के 1500 पेंडिंग प्रकरणों में स्वीकृति जारी करने हेतु क्षेत्रीय प्रतिनिधि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को निर्देशित किया गया। जिले में भंडारित उर्वरकों के संबंध में कृषकों के...

*जीना तो है उसी का जो औरो के काम आऐ* *मरने के बाद आपकी आंखें दो व्यक्तियों को जीवन दान देकर जीवन का नया उजाला दे सकती है*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   ग्राम माल्या खेड़ी ब्लॉक धुंधडका जिला मंदसौर में ग्राम पंचायत पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान सर के सानिध्य में शिविर का आयोजन किया गया  जगदीश खींची ने आम जनता को समझाइए देते कहा कि मरने के पश्चात आपकी आंखें किसी नेत्र हीन के काम आ जाए इससे बड़ी बात क्या हो सकती  आप लोग नेत्रदान करें आपके नेत्रदान से कई व्यक्तियों को जीवनदान नई रोशनी नहीं ऊर्जा प्रदान होगी इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी  खींची ने गांव के हर व्यक्ति से  अपील की ,नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं , सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधि आम जनता इस नेत्रदान अभियान में अपनी अहम भागीदारी निभायै आम जनता को नेत्रदान के लिए प्रेरित करें  मरो उप्रांत आपकी आंखें दो व्यक्तियों को नई रोशनी नया जीवनदान नई ऊर्जा दे सकती है भारत में 11 लाख लोग नेत्रहीन है जिन्हें नेत्र दान की आवश्यकता है वह आप सभी पूरी कर सकते हैं भारत में  20000 हजार से 30000 हजार के लगभग ही नेत्रदान होते हैं , वह व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकता है ब्लड प्रेशर के मरीज,  शुगर के मरीज हो जि...

*बरडिया जागीर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच शासन के निर्देशानुसार निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सोमवार  को *माध्यमिक विद्यालय बरडिया जागीर* में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिशय, रक्त अल्पता, अर्श, गैस, अम्लपित आदि से पीड़ित रोगियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में कुल 32 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, औषधीयां वितरित की गई  तथा डॉ.आबिद खान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के द्वारा रोगियों को तनाव से मुक्ति, गर्भावस्था का आहार, स्वच्छता अभियान, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में पंचायत सदस्य, स्कूल के प्रधान अध्यापक एवं शिक्षक, औषधालय स्टाफ उपस्थित था। https://primetrace.com/group/559308/post/1171712521?utm_source=android_post_share_web&referral_code=ND97M&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=ADMIN

*एक विनम्र श्रद्धांजलि ***

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 प्रकृति की नियती है जिसे एक बार दुनिया में जन्म लेना है और वापस अनंत यात्रा पर जाना भी है । काल के क्रूर हाथों ने हम सबके काका साहब ( संपत लाल जी पटवा) को हमसे छीन लिया । लेकिन 30 वर्षों के पारिवारिक व जीवंत संपर्क की कुछ बानगी मेरे भी मन मस्तिष्क में विद्यमान है । दिनांक 10 मार्च 1996 को जब दैनिक अमृत मंथन का नीमच जिले से प्रकाशन प्रारंभ हुआ तब दैनिक अमृत मंथन के प्रधान संपादक और अब दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर जो अपनी बेबाक कलम के लिए देश और दुनिया में ख्याति प्राप्त कर चुके श्री नवनीत जी गुर्जर के सानिध्य में अमृत मंथन में संपूर्ण रतलाम जिले का काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह बताना भी समसामयिक है कि नवनीत जी मेरे फोन के समाचार को लिखते तो मुझे फर्राटेदार बोलने का कह देते और 200 शब्दों का समाचार भी मात्र दो या तीन मिनट में उनकी टेबल पर उतर जाता था । तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सुंदरलाल जी पटवा के राजनीतिक मित्र जावरा विधायक श्री रघुनाथ सिंह आंजना व आपातकाल के 18 माह की अवधि में एक साथ भेरूगढ़ उज्जैन जेल कारागार में साथ-साथ रहे (अब लोकतंत्र सेनानी...

*भावांतर योजना सोयाबीन का मॉडल रेट 4225 रुपए*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334    भोपाल माननीय मुख्य्मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की  भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए शनिवार 15 नवंबर को 4225 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है।  यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। *सोताबीन मॉडल रेट में लगातार वृद्धि* सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर शुक्रवार को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। 8 नवंबर शनिवार को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर मंगलवार को 4056 रुपए, 12 नवंबर बुधवार को 4077 रुपए, 13 नवंबर गुरुवार को 4130 रुपए, 14 नवंबर शुक्रवार को 4184 रुपए, 15 नवंबर शनिवार को 4225 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP 5328 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं एमपी सरकार द्वारा 15 नवंबर के दिन सोयाबीन का तय किया गया मॉडल रेट 4225 रुपए प्रति क्विंटल है। अब कि...

*एसीएस श्री राजोरा ने गांधीसागर बांध का किया निरीक्षण* *अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3D मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम डेस्क न्यूज 9302003334 मंदसौर 16 नवंबर 25/ कार्यपालन यंत्री गांधीसागर श्री चरावंडे ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, भोपाल श्री राजेश राजोरा द्वारा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांधीसागर बांध का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान एसीएस श्री राजोरा ने बांध पुनर्वास एवं सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बांध की गैलरी में रीमिंग कार्य, बांध पर ग्राउटिंग कार्य तथा अन्य तकनीकी सुधारों का अवलोकन शामिल था।  उन्होंने बांध से संबंधित आगामी आवश्यक कार्यों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की। इसी क्रम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा बांध की बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3D मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए एसीएस श्री राजोरा ने बांध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए CISF/SISF की तैनाती के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

देश के युवा आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनकर विकसित भारत में अपना अमूल्य योगदान दे।

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच    भारत मैं तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और विकास में देश के युवा केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों संस्थानों में ट्रेड ट्रेनर्स के द्वारा विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की अर्थव्यवस्था एवं विकास में अपना योगदान दें एवं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को रोजगार देने वाले बने।   उपरोक्त विचार श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय जलवायु एवं वन पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के वरिष्ठ सदस्य श्री विनय जी जांगिड़ द्वारा शुक्रवार को अपने एकदिवसीय अल्प प्रवास पर नीमच में आयोजित केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त युवक युवतियों के प्रशिक्षण संपन्न समारोह में प्रशिक्षित युवक युवतियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया विश्वकर्मा महापंचायत संगठन मध्य प्रदेश जिला नीमच के अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भोपराज शर्मा एवं कुशाल जी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री जांगिड़ केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार...

*भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति समाज के लिए संघर्ष किया है-सांसद श्री गुप्ता* *जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह में सांसद द्वारा हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा जी ने जनजाति वर्ग के लिए काफी संघर्ष किया है । उन्होंने मात्र 25 वर्ष की उम्र में अपने आप को इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर दर्ज करवाया है । वे महान क्रांति के नायक थे।  सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि, देश आज तेजी से आर्थिक उन्नति कर रहा है , जनजाति वर्ग के युवा भी अपने भविष्य एवं परिवार की प्रगति के लिए सार्थक प्रयास करे और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। यह बात नीमच मंदसौर जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद  श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।  कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने की। इस मौके पर नीमच नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, नीमच जनपद अध्यक्ष श्रीमती शरदाबाई धनगर, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, अपर कलेक्टर श्री बीएस कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी भी उप...

*‘मेरी लैला को बुला दो, उसके बिना नहीं जी पाऊंगा…’, बस एक ही रट लगाते खून से लथपथ मिला युवक*

चित्र
जन जागृति संगम यूपी में झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ एक युवक घायलावस्था में पड़ा हुआ मिला. वह एक ही रट लगाए हुए था कि उसकी लैला को बुलवा दो, वह उसके बिना नहीं जी पायेगा. वह उसकी पत्नी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया. जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. दरअसल, झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन पर एक युवक को घायलावस्था में पड़ा हुआ देखा गया और वह हंगामा कर रहा था. उसके गले और सिर से भी खून बह रहा था. जानकारी होते ही मोंठ रेलवे स्टेशन प्रबंधक एएन तिवारी, मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और उक्त युवक से जानकारी ली. *शराब के नशे में लग रहा था युवक* पूछताछ में उक्त युवक ने अपना नाम विष्णु उर्फ मजनू निवासी औरेया बताया. उसका कहना था कि उसकी पत्नी उसकी लैला है. उसे एक युवक अपने साथ ले गया है. लैला उसकी जान है, वह उसके बिना नहीं जी पायेगा. स्टेशन प्रबंधक एएन तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद तुरंत उसे प्राथमिक उपचार देकर एम्बु...

*पंख अभियान तहत किसानों को कृषि आदान सामग्री वितरित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   नीमच 14 नवम्‍बर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे पंख अभियान अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा विकास खंड- नीमच के ग्राम-चडोली, किशनपुरा के 25 कृषकों को शुक्रवार को अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मसूर की लघु एवं मध्यम अवधि की नवीन किस्मों के बीज मिनिकिट, स्पाईरल सीड ग्रेडर यंत्र आदि सामग्री का वितरण किया गया।        कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डा.सी.पी.पचोरी तथा डा.एस.एस. सारंगदेवोत ने मसूर फसल की तकनीकी जानकारी सहित अन्य रबी फसलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री पीसी पटेल ने कृषको को प्राकृतिक, जैविक तकनीकों के माध्यम से किट नियंत्रण की जानकारी दी और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा योजना में लाभांवित होने वाले कृषक उपस्थित थे।

*नीमच में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का हुआ समापन* *बाइक रैली, विधिक प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण संपन्न*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334   नीमच 14 नवम्‍बर 2025, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 से 14 नवंबर 2025 तक संचालित विशेष न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस 14 नवंबर 2025 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।              प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्‍यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा विधिक सेवा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  यह रैली पुलिस विभाग एवं केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों, पैरा-लीगल वॉलिंटियर्स तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की सहभागिता से सम्पन्न हुई। रैली का उद्देश्य जन-सामान्य में विधिक सेवाओं एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः नवीन जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।                रैली के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से विधिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सामाजि...