*41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का आगाज़: मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह मार्गदर्शन में जागरूकता रैली आयोजित, सीएमएचओ ने दिखाई हरी झंडी*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जिले में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत आमजन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय मंदसौर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.के. द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व निवारण) डॉ. ए.के. नकुम, सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अतुल भीरुड़, जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम.एल. कश्यप, स्वास्थ्य विभाग के हर प्रोग्राम को सफल बनाने वाले जगदीश खींची सहित जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टूडेंट्स और आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी ने बताया कि जिले में 8 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा संचालित किया जाएगा। खींची ने कहा, "मृत्यु के पश्चात शरीर राख या मिट्टी में मिल जाता है, लेकिन नेत्रदान के जरिए हमारी आंखें किसी दृष्...