*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है, जहां एक विदाई समारोह विरोध का मंच बन गया। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सी. के. दुबे के रिटायरमेंट कार्यक्रम में एक छात्र ने उन्हें गुलदस्ता देने की बजाय ‘बेशर्म के फूल’ भेंट कर दिए।

छात्र ने सबके सामने कहा कि अधिकारी का पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा और ऐसे अधिकारियों की दोबारा नियुक्ति न हो। इस घटना से कार्यक्रम का माहौल अचानक बदल गया।

दरअसल, छात्रों का आरोप है कि आदिवासी छात्रावासों में भोजन और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, और इसके लिए विभागीय लापरवाही व भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।

छात्रों ने साफ कहा कि यह विरोध किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जहां गरीब बच्चों के हक के साथ समझौता किया जाता है। इस घटना ने यह संकेत दे दिया है कि अब युवा खुलकर सवाल उठा रहे हैं और जवाबदेही की मांग कर रहे है💥💥💥💥 जनहित में जारी।    ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥