*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 2 फरवरी 2026,प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन, प्राकृतिक आपदा की घड़ी में किसानों के साथ है।कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्‍व  एवं कृषि विभाग के अमले द्वारा गत दिनों हुई ओलावृष्‍टी एवं बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आकलन/सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस कलेश ने बताया कि नीमच जिले में सोमवार को सुबह से ही राजस्‍व एवं कृषि अमले ने ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान  का सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है ।

मनासा

एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना ने सोमवार को ग्राम  तुमड़ा,रूपावास, आंकली एवं सोजावास में किसानों के खेतों का टीम के साथ भ्रमण कर, फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।


एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी ने जावद क्षेत्र के गांव मांण्‍डा का भ्रमण कर फसल नुकसानी का जायजा लिया। 


जावद

नीमच व जीरन तहसील के पटवारियों और  कृषि एवं राजस्‍व अमले ने लाछ बमोरा एवं क्षेत्र के अन्‍य गांवों में ओलावृष्‍टी से हुए नुकसान का जायजा लिया।कृषि एवं राजस्‍व विभाग की टीमों द्वारा ओला प्रभावित सभी गांवों में खेतों में जाकर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य तत्‍परता पूर्वक किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*जिला शिक्षा विभाग मंदसौर की सुस्तकार्य प्रणाली। नहीं हो पा रहा शिकायतों का समय पर निराकरण*

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*