संदेश

*कलेक्टर के मार्गदर्शन में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा "दस्तक अभियान"*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 *मंदसौर।*   मंदसौर कलेक्टर महोदय *श्री दिव्यांक सिंह* के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी *डॉ. आर. के. द्विवेदी*, दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी *डॉ. सुरेश सोलंकी* एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक *श्री निलेश गर्ग - डीपीएम* के सानिध्य में जिले में *"दस्तक अभियान"* दिनांक *14.07.2026 से 31.08.2026* तक संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है। आज *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संधारा, भानपुरा, गांधी सागर, बाबुल्दा* में अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मठ कर्मचारी *श्री जगदीश खींची* ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। आमजन एवं माता-पिता से अपील की गई कि अपने बच्चों की समय पर जांच अवश्य करवाएं। *अभियान के दौरान की जा रही गतिविधियां:* - *0 से 5 वर्ष के बच्चों* का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुपोषण की जांच  - बच्चों को *विटामिन-ए* की खुराक पिलाई जा रही है - *ORS पैकेट* एवं *14 दिवस की जिंक गोलियां* वितरित की जा रही हैं - *निमोनि...

मल्हारगढ़ घर-घर दस्तक एवं स्वच्छता अभियान

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नगर परिषद मल्हारगढ़ की टीम के द्वारा जिसमें स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश  गुप्ता उपाध्यक्ष नगर परिषद मल्हारगढ़ राधेश्याम प्रजापति एवं नगर पंचायत की कर्मचारी के द्वारा आज वार्ड क्रमांक 6 में घर-घर दस्तक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रत्येक घर जाकर समस्या सुनकर सुनकर निराकरण के लिए संबंधित कर्मचारियों को कार्यवाही के लिए निदेशक किया जा रहा है  जिसमें साफ सफाई स्पीड बेकर रोड रिपेयरिंग खाली मैदान में पड़े कचरे को हटाना दवाई छिड़कवाना ऐसी कई समस्याओं के निराकरण लिए तत्काल कार्यवाही की जा रही है। 💥💥 पर इस अभियान में वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद कि अनुपस्थित रहे। वार्ड वासियों का कहना है कि पार्षद कभी वार्ड में भ्रमण नहीं करते नायक की समस्या का समाधान करवाने में आगे आते हैं💥💥💥💥💥 पीछे से आवाज आती है कि कुछ वोट से जीतने के कारण उनका वार्ड की जनता के प्रति रुझान कम हो चुका है💥💥💥 खैर छोड़ो जनता जनार्दन है💥💥💥 अभी वर्तमान में तो नगर पंचायत की पूरी टीम की कप्तानी संभाल रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजे...

*शादी का झांसा देकर बिहार की गर्भवती महिला को लाने का आरोप, गर्भपात कराने की भी आशंका* वहीं *ग्रामीणों ने महिला सब-इंस्पेक्टर पर लगाए कार्रवाई में लापरवाही के आरोप, कहा- आरोपी पक्ष से कथित लेन-देन के कारण नहीं हो रही कायमी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज जेपी तेलकार ------------------------- पिपलिया स्टेशन। क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा जयसिंह में एक गर्भवती महिला के रोते हुए मिलने की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पिपलियामंडी पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार महिला बिहार की निवासी है। आरोप है कि उसे शादी का प्रलोभन देकर गांव लाया गया था, लेकिन वह इस विवाह के लिए तैयार नहीं थी और लगातार विरोध कर रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे यहां लाने वाला व्यक्ति उसका गर्भपात करवाना चाहता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस महिला के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- *ग्रामीणों ने महिला सब-इंस्पेक्टर पर लगाए कार्रवाई में लापरवाही के आरोप, कहा- आरोपी पक्ष से कथित लेन-देन के कारण नहीं हो रही कायमी* * बिहार की गर्भवती...

श्री नारायण सोमानी श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट जिला अध्यक्ष नियुक्त !

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार की अनुशंसा पर मुख्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जी अग्रवाल ने जावद तहसील के कर्मठ सक्रिय जागरूक कार्यकर्ता वरिष्ठ समाजसेवी सनातन धर्म के प्रति निरंतर अग्रसर रहकर  सभी सनातन धर्म के लोगों को मनका के मोती कि तरह एक माला में पिरोए रखने वाले आमजन के सुख-दुख के सच्चे ओर अच्छे साथी श्री नारायण सोमानी (जावद) को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के जिला नीमच के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया !

*15 अगस्त की संध्या को रोशन होंगे शासकीय भवन एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारक*

चित्र
: जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच, 5 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को 15 अगस्त 2026 की संध्या पर आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर, जिला नीमच द्वारा आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि कलेक्टर महोदय के निर्देशों तथा राज्य शासन के निर्णय के अनुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर सायंकाल रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को कलेक्ट्रेट भवन पर रोशनी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमामय एवं आकर्षक ढंग से संपन्न हो सके।

*अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में कलेक्टर ने अधिरोपित की 84 हजार रुपये से अधिक की शास्ति*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच, 5 अगस्त 2026। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार 375 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आधार पर की गई।  जिला खनिज अधिकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को तहसील मनासा के ग्राम पिपलियाखुर्द में जांच के दौरान सोनालिका डीआई-42 ट्रैक्टर (क्रमांक MP44ZA6548) से रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। इस प्रकरण में वाहन मालिक दिनेश पिता भेरूलाल, निवासी नलवा, तहसील मनासा पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3 हजार 750 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 28 हजार 750 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।  इसी प्रकार 31 जुलाई 2026 को ग्राम पिपलियाखुर्द में ही फार्मटेक ट्रैक्टर (क्रमांक MP44AA7679) से रेत का अवैध...

*जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* *7 अगस्त तक करें निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच, 5 अगस्त 2026। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा,जिला नीमच में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य नन्द किशोर पंवार ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration  अथवा  https://navodaya.gov.in  के माध्यम से कर सकते हैं। प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला नीमच के किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। प्राचार्य श्री पंवार ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

*कलेक्टर ने जारी किए संशोधित कार्य विभाजन आदेश* *डिप्टी कलेक्टरों के कार्य प्रभार में किया गया आंशिक बदलाव*

जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share नीमच 5 अगस्त 2026, प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता, समन्वय और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के कार्य प्रभार में आंशिक संशोधन करते हुए नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक को जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) नीमच के परियोजना अधिकारी का प्रभार तथा प्रभारी अधिकारी बंगला बगीचा व्यवस्थापन का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे को ईओडब्‍ल्‍यू सभी आयोग, आयुक्त शिकायत,वरिष्ठ शिकायत,लोकायुक्‍त, विधानसभा एवं लोकसभा से संबंधित कार्य, ध्यानाकर्षण प्रश्नों के नोडल अधिकारी,सूचना का अधिकार एवं सिटीजन चार्टर, लोकसेवा गारंटी अधिनियम तथा मंत्री शाखा से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया को भू-अभिलेख, जिला भू-प्रबंधन एवं सीलिंग से संबंधित कार्यों क...

*बंदोबस्त त्रुटि : इसकी जमीन उसके नाम उसकी जमीन इसके नाम कौन जिम्मेदार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 💥 बंदोबस्त त्रुटि 💥।  नक्शे में गड़बड़ियां इसकी जमीन उसके नाम और उसकी जमीन में इनका नाम इसका जवाबदार कौन राजस्व विभाग💥💥 💥राजस्व विभाग ही है इसका जवाबदार। किसान नहीं 25% किसानों के खेत दूसरे के खेत में दर्शाए गए हैं क्या यह गड़बड़ियों और त्रुटि किसानों ने तो आखिर नहीं की इसका जवाबदारी भी राजस्व विभाग है आज इन त्रुटियों को सुधारने के लिए किसानों को तहसील कार्यालय के कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं वकील करना पड़ रहा है अतिरिक्त पैसे का खर्च हो रहा है और यह गड़बड़ियां भी जल्दी दूरस्थ नहीं होती तहसीलदार के यहां आवेदन दो एसडीएम की मार्किंग होगी एडीएम देखेगा कलेक्टर की आईडी से होगा आखिर इसमें कितना झोल है तहसीलदार के यहां से लगाकर कलेक्टर की आईडी तक किसानों को कितने पैसे का आर्थिक नुकसान होता होगा। क्या यह बंदोबस्त त्रुटि इंदिरा दृष्टिकरण क्या किसानों से पैसा वसूलने का नया फार्मूला तो नहीं 💥 मध्य प्रदेश सरकार एवं क्षेत्र के विधायक उपमुख्यमंत्री इस ओर तत्काल ध्यान देवे💥💥💥💥💥💥 क्योंकि जनप्रतिनिधि तो भोपाल में बैठे हैं जिनको जनता ने और क...

*जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 147 आवेदकों की समस्याएं* *संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 https://primetrace.com/group/559308/post/1192546609?utm_source=android_post_share_web&referral_code=ND97M&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=ADMIN नीमच 4 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 147 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बोरदिया कलां के दुल्हेसिंह सौंधिया ने प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे सूची में नाम शामिल कराने, कचौली की वरदीबाई ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, केनपुरया के सूरज ने कोटवार पद पर नियुक्ति, लासूर के अशोक, कमलाशंकर एवं छगनलाल ने आवासीय पट्टा दिलाने, मनासा के मदनलाल ने भूमि पर अवैध कब्जा एवं प्रताड़ना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, अरनिया बोराना के गणेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सेमली आंत्री के मांगूसिंह ने फसल बीमा दावा राशि का भुगतान, नीमच की आशादेवी गोयल...

*संगीतमय संध्या: 'मालवा संगीत परिवार' ने रफ़ी साहब और किशोर दा को दी संगीतमय श्रद्धांजलि..*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 पिपलिया मंडी। पावागढ़ माताजी मंदिर प्रांगण में 'मालवा संगीत परिवार' के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय संगीत संध्या का सफल आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम संगीत जगत की अमर विभूतियों—मोहम्मद रफ़ी साहब और किशोर कुमार जी की स्मृति में आयोजित किया गया था।  कार्यक्रम में पिपलिया मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रोताओं और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया।  कई संगीत प्रेमियों ने खुद भी सुरीले गीत गाकर पूरे माहौल को संगीतमय और आनंदित बना दिया।  इस आयोजन की एक विशेष बात यह रही कि इसमें उपस्थित अधिकतम संगीत प्रेमी और कलाकार पेशे से शिक्षक हैं, जो शिक्षा विभाग से जुड़े होने के साथ-साथ संगीत साधना में भी निपुण हैं। ​ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा के प्रसिद्ध कलाकार दादू पेंटर साहब, मल्हारगढ़ से संध्या जी पाठक एवं मंदसौर से नयन जी भावसार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर संगीत संध्या का शुभारंभ किया। ​संगीतमय संध्या में प्रस्तुतियों का दौर अद्भुत रहा। ललित जी कनेरिया, देव कनेरिया और विक्रम कनेरिया द्वारा 'राग भूपाली' पर...

*ग्रामीणजनों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज रिपोर्टर चंद्रशेखर जायसवार जिला नीमच (मध्यप्रदेश)  (04 अगस्त 2026) नीमच। ग्राम पंचायत धामनिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांझरवाड़ा की मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने झांझरवाड़ा के सरपंच को सौंपा ज्ञापन। जिसमें ग्राम पंचायत झांझरवाड़ा के आने जाने वाले मुख्य मार्ग के बीचों बीच ग्राम में सप्लाई होने वाले पेयजल के पानी का वाल जो कि सड़के के बीच में बना होने व ग्रामीणजनों के द्वारा घरेलु एवं बाहरी उपयोग हेतु पानी का निकास व कई जगह नालिया नहीं होने व दुरूस्त नहीं होने से गन्दा पानी वाल के अन्दर जाता है जिससे ग्रामीजनों को दुषित पानी सप्लाई होने के साथ साथ कई तरह की घातक बिमारियां का डर बना रहता है जिसको भी पानी का वाल किसी अन्य और व्यवस्थित जगह लगाने व नालियां को व्यवस्थित करा मुख्य नाले से जोड़े जाने साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बना एक कुआं जिसके चारों तरफ की मुड़ेर क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन एवं बच्चों में दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता है। उसको भी बाऊण्डीवाल निर्माण कर दुरूस्त करने व ग्रामीण क्षेत्रों में स्टीट लाईटें आदि से ज्यादा ...

भारतीय मजदूर संघ को ग्राम वासियों ने कराया मूलभूत समस्याओं से अवगत !

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने किया आदिवासी क्षेत्र ग्राम झंझारवाड़ा का निरीक्षण - निरीक्षण के दौरान पाई ग्राम पंचायत व सरपंच की कई अनियमितता ग्रामीण जनों ने मजदूर संघ जिला संयोजक दुर्गा शंकर दसणा को रहवासी क्षेत्र का दौरा करा बताया कि पंचायत द्वारा आवागमन मार्ग के बीचों-बीच पानी के पाइप लाइन का वॉल लगाया गया है  जिससे उस वाल में निरंतर नालियों का निकास नहीं होने से गंदा पानी वालों के अंदर प्रवेश कर पीने योग्य पानी को दूषित कर आमजन की सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कई प्रकार की खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकता है और हमारे द्वारा कई बार सरपंच व पंचायत में शिकायत की गई लेकिन उनके द्वारा मौका मुआयना कर ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता है जिस पर भारतीय मजदूर संघ जिला संयोजक दुर्गा शंकर दसणा ने उक्त सड़क के बीचों-बीच लगे वाल व गंदे कीचड़ वाले स्थान पर ग्रामीण जनों के साथ बैठकर समाचार पत्र के माध्यम से बताया कि आज सिर्फ हम ग्रामीण जन की समस्याओं को लेकर कीचड़ में बैठे हैं और कल हम सरपंच, सचिव ,मंत्री व पंचायत में सड़क के बीचो-बीच लगे बाल ...

*स्वर्गीय श्री राधेश्याम सेकवाडिया की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में करीब 10‌ हजार लोगों का समागम*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 94254 90641 श्री त्रिमूर्ति पारायण मंडल के सरल सहज, सुलभ, दानवीर व सक्रिय सदस्य और धार्मिक भजन गायक हर किसी व्यक्ति का दिल जीतने वाले  मांगीलाल, बाबूलाल (एडवोकेट), महेश व प्रहलाद के बड़े भाई , कन्हैयालाल एवं गोपाल सेकवाडिया के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेश्याम जी सेकवाडिया का पगड़ी रस्म कार्यक्रम सुगन श्री कॉलोनी के पीछे धाकड़ धर्मशाला जावरा में रविवार को आयोजित किया गया।  जिसमें उज्जैन, आगर, रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के करीब 10 हजार समाज जनो एवं अन्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति देकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।   करीब 200 से अधिक धाकड़ समाज के कार्यकर्ताओं व ईस्ट मित्रों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।     इस कार्यक्रम के एक दिन पूर्व उनके निवास पर सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन किया गया ।

*श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में चांदी के वर्क से हुआ बाबा बर्फानी का आकर्षक श्रृंगार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 942549064 जावरा - स्थानीय खारीवाल कॉलोनी में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा का श्रावण मास के पहले सोमवार को मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस पावन दिवस पर सनातनियों के आराध्य भगवान महादेव की प्रतिमा को चांदी के वर्क से सुसज्जित किया गया। साथ ही रुई से उनका आकर्षक स्वरूप बनाया गया। जिसे देख श्रद्धालु काफी हर्षित नजर आए। बाबा त्रिकाल के ललाट पर तिलक के साथ त्रिनेत्र की बनावट मन को मोहने वाली रही। महादेव की मूर्ति के आसपास और मंदिर के चारोंओर फूलों की भव्य सजावट की गई। इस दौरान आकर्षक और रंग बिरंगी लाइट लगाई गई। विद्युत इस अवसर पर संध्या 7.30 बजे रामेश्वर महादेव मंदिर पर ढोल मजीरे व गाजे बाजे के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों व धर्मालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के पश्चात भक्तों को रामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान,महेश दुबे, मोहनदास बैरागी, धीरज शर्मा, आर पी शर्मा, सोमेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि दुग्ग...

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 💥 रक्तदान शिविर💥💥💥💥💥 मल्हारगढ़ में 4 अगस्त को अजय गुर्जर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मित्र मंडल द्वारा  प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है l  यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़ के पास में मांगलिक भवन पर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा रक्तदान ही जीवनदान महादान है, इससे बड़कर कोई दान नहीं हर युवा को रक्तदान करना चाहिए जिससे कि अपने शरीर में नई ऊर्जा का संचार हो सके और जरूरतमंदों को रक्तदान के माध्यम से रक्त मिल सके। उनका जीवन बच सके रक्तदान - महादान होता है जो हर युवा को अवश्य करना चाहिए l  रक्तदान से किसी भी प्रकार से कोई भी कमजोरी नहीं आती है बल्कि शरीर में नया खून बनने से नई ऊर्जा संचारित होती है, जिससे शरीर में कई प्रकार के विकार दूर होते हैं l आज कई युवा रक्तदान अभियान में जुड़े हुए हैं और उन सभी का लक्ष्य एक ही है कि जरूरतमंदों को यह रक्त उपलब्ध करवाया जा सके और यह सेवा एक निस्वार्थ सेवा है जिसका कोई शुल्क नहीं है इसलिए आओ हम सब मिलकर 4 अगस्त को हो रहे रक्तदान शिविर में अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम को भ...

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा विजन को साकार करेगा नीमच का अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय*

चित्र
    जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 2 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इ सी क्रम में नीमच में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शासकीय सांदीपनि विद्यालय तैयार किया गया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में विकसित यह विद्यालय जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों का लाभ उपलब्ध कराएगा। लगभग 12,865 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित यह विद्यालय भूतल सहित चार मंजिला (जी+3) भवन है। विद्यालय का निर्माण आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यहां विशाल कक्षाएं, पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। छोटे बच्चों के लिए विशेष किंडरगार्टन कक्षाएं और आकर्षक प्ले एरिया विकसित किया गया है। वहीं विज्ञान, कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए आधुनिक प्रयोगशालाए...

*शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवस*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच, 2 अगस्त 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जन्मस्थली नीमच स्थित ग्रुप केंद्र में शनिवार को 59वां स्थापना दिवस श्रद्धा, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया गया। उप महानिरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक शौर्य स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। श्रद्धांजलि समारोह में ग्रुप केंद्र के अधिकारियों एवं जवानों ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात वीर शहीदों को सलामी दी गई और देशभक्ति से ओतप्रोत पारंपरिक गीत "वतन की राह में वतन के नौजवान शहीद हों" का सामूहिक गायन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सरदार पोस्ट से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश पर अधिकारियों एवं जवानों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्ररक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।  उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त 1968 को सीआरपीएफ की ज...

*चालीहा महोत्सव के तहत भगवान झूलेलाल को लगाया गया छप्पन भोग*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर *9425490641** *9238344171* रतलाम 31 जुलाई । श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव के तहत भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग लगाया गया । सिंधी समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग की सेवाएं अलग-अलग परिवारों द्वारा दी गई । जिसके अंतर्गत समाज के अलग-  अलग परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों से भोग लाकर छप्पन भोग लगाए गए। छप्पन भोग की सजावट राजाराम मोतियानी द्वारा की गई।  इसी कड़ी में बहिराणा साहिब का आयोजन का किया गया । जिसके अन्तर्गत बहिराणा साहिब की सेवाएं  मिर्चूमल केवलानी, रमेश केवलानी,   रविचंदन केवलानी तथा समस्त केवलानी परिवार द्वारा की गई । बहिराणा साहिब के आयोजन के तहत समाजजनों द्वारा भक्ति गीतों द्वारा भगवान झूलेलाल की स्तुति वंदना की गई । भजनों की प्रस्तुति विनोद छेतिया तथा श्रृंगार एवं आरती सेवा मनोहर पुजारी द्वारा एवं उपस्थित समाजजनों द्वारा की गई । कार्यक्रम में राम लालचंदानी, र...

*नीम चौक जैन स्थानक पर युवाओं के लिए "सपनों से सफलता तक" प्रेरणादायी सेमिनार 2 अगस्त को*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 जगदीश राठौर  रतलाम l श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में, वर्धमान तपोनिधि एवं जिनशासन प्रभाविका परम पूज्य प्रफुल्लाजी म. सा. आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में, युवाओं एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु "सपनों से सफलता तक" विषय पर एक भव्य मोटिवेशनल एवं लीडरशिप सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम आगामी 2 अगस्त (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित होगा। कार्यक्रम मे 15 से 49 वर्ष तक के पुरुषों (युवाओं एवं विद्यार्थियों) के लिए आयोजित इस विशेष सेमिनार में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा: सफलता के प्रभावी सूत्र: जीवन में प्रगति करने के व्यावहारिक तरीके। नेतृत्व विकास (Leadership): व्यावहारिक गुणों का विकास और निर्णय लेने की क्षमता।आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता: कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक सोच का निर्माण। लक्ष्य निर्धारण: करियर और जीवन में लक्ष्य तय करना एवं उन्हें प्राप्त करने की ठोस रणनीति।व्यक्तित्व विकास: प्रभावशाली संवाद कला (Communication Skills) का विकास। इसके मुख्य वक्...