*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों ने नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक औद्योगिक भ्रमण किया। व्यावसायिक शिक्षा के आईटी एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड के विद्यार्थियों ने आज नीमच के समीप स्थित CHIMES AVIATON ACADEMY  में संचालित पायलट प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर अपने करियर सपनों को नई दिशा दी।



इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पायलट प्रशिक्षण की प्रक्रिया, विमान की संरचना, एविएशन क्षेत्र में प्रयुक्त आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। अकेडमी के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को एविएशन सेक्टर में उपलब्ध करियर अवसरों, आवश्यक योग्यता एवं तकनीकी कौशल के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया।
✈️ विमान को नज़दीक से देखने और प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रोमांचक अनुभव रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने ज्ञान में वृद्धि की।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें करियर चयन में भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
अंत में विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए विद्यालय प्रशासन एवं CHIMES AVIATON ACADEMY  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भ्रमण उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहेगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*जिला शिक्षा विभाग मंदसौर की सुस्तकार्य प्रणाली। नहीं हो पा रहा शिकायतों का समय पर निराकरण*

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*