*आई.सी.ए.आर. के 94 वें स्थापना दिवस पर डी.एफ.आई. किसानों हेतु वर्चुअल कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केन्द्र, में आयोजन समपन्न*
जन जागृति संगम न्यूज अर्जुन राठौर कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 94 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कृषक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें डीएफआई के जिले के नीमच जावद मनासा तीनों विकासखण्डों के चुनिंदा 218 कृषकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम को आॅनलाईन के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के ए. पी. शिन्दे हाॅल से माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, माननीय पशुपालन मंत्री श्री पुरुषोत्तम रुपाला, माननीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चैधरी एवं आई.सी.ए.आर. के महानिदेशक डाॅ त्रिलोचन महापात्रा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में माननीय कृषि मंत्री द्वारा देश के विभिन्न जिले के उन किसानों से भी चर्चा की गई जिनकी आमदनी 2016 से 2022 तक की अवधि में दो गुनी या उससे अधिक हुई। साथ ही आई.सी.ए.आर. द्वारा देश के कुल 75000 कृषकों की आय दोगुनी होने की सफलता की कहानी का विमोचन भी किया गया। नीमच केविके के प्रगतिशील कृषकों द्वारा उक्त कार्यक्रम को आॅनलाईन सुना एवं देखा। साथ ही उक्त कार्यक्रम के बाद कृषि विज्ञान केन्द्र के...