*जैन सोशल ग्रुप 'संगिनी' जावरा ने होटल साईराज में धूमधाम से मनाया 'संगिनी गरबा' महोत्सव*
जन जागृति संगम न्यूज़ जावरा ब्यूरो चीफ मधुबाला राठौर 8989670223 जावरा (मधुबाला राठौर)जैन सोशल ग्रुप जावरा 'संगिनी' के तत्वावधान में एक होटल में 'संगिनी गरबा थीम' पर आधारित एक भव्य और रंगारंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, डांडिया की मधुर खनक और संगिनियों के जबरदस्त उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय और यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक एंट्री के साथ हुई। इसके बाद थीम आधारित विभिन्न रोचक गेम्स और हाउजी का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया: बेस्ट ड्रेसअप मोनिका बरैया बेस्ट स्माइल टीना नवलखा बेस्ट जोड़ी ज्योति काठेड़ एवं प्रवीणा चौरड़िया मोस्ट एनर्जेटिक प्रीति भटेवरा, नीलिमा मुणत एवं चंचल मारवाड़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप अध्यक्ष अलका अजय पटवा, सचिव मनीषा संदीप रांका, संरक्षक राखी अनिल धारीवाल, विद्या काठेड, रूबी मांडोत नम्रता बरैया, नम्रता पोखरना , श्रुति जैन, मनीषा पगारिया, वर्षा धारीवाल, स्नेहा चौरड़िया, हेमा पगारिया, शिल्पा दुग्गड, अर्चना चोपड़...