*मंदसौर में गूँजे कैंसर जागरूकता के नारे; स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों ने निकाली विशाल रैली मंदसौर।*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज जिले में कैंसर के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय से प्रारंभ हुई इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ आमजन को कैंसर की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
जोशीले अंदाज में हुआ जन-संवाद
रैली के दौरान कैंसर से बचाव के नारों ने शहरवासियों का ध्यान खींचा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर संघ अध्यक्ष श्री करण सिंह परिहार और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव गांव में हर प्रोग्राम की आईसी करने वाले हर प्रोग्राम को गांव में पहुंचने वाले जगदीश खींची ने जोशीले अंदाज में नारे लगवाकर लोगों को जागरूक किया। रैली का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि यदि कैंसर की पहचान शुरुआती चरणों में हो जाए, तो यह पूरी तरह इलाज योग्य है।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस गरिमामयी आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए, जिनमें सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, एनसीडी (NCD) नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी, जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम.एल. कश्यप और सहायक एनसीडी नोडल अधिकारी श्री महेश धनोतिया मनीष शर्मा नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि तंबाकू-शराब से दूरी और नियमित व्यायाम कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।
इन्होंने निभाई सक्रिय भागीदारी
रैली में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ-साथ रीता सेमानिया, रुना बालोद, बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं और मजदूर संघ समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है" जैसे नारों के साथ समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। जगदीश खींची ने



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें