*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

जन जागृति संगम न्यूज

सागर मकरोनिया श्रीराम साहू 



सागर / देश भर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की परम भक्त माता कर्मा देवी जी के बहुत स्थान पर मंदिर बने है।अब मध्य प्रदेश के जिला सागर का मकरोनिया में नवनिर्मित भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मंदिर एवं भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर उस सभी मंदिर की सूची में जुड़ने वाला है। अवसर है भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का । जिस की भव्य कलश यात्रा जिला सागर के मकरोनिया में निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधु एवं माताएं बहने शामिल हुई।भव्य कलश यात्रा अवधूत आश्रम पद्माकर नगर राजाखेड़ी रोड मकरोनिया से शुभारंभ होकर मकरोनिया चौराहे तक नगर भ्रमण करके वापिस मंदिर में पहुंची। जहां से कलश पूजन एवं आयोजन की पूजा विधि विधान प्रारंभ की गई। आगामी दिनों में विभिन्न पूजन कार्यक्रम के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा एवं 7 मई को भव्य भंडारा आयोजन सम्पन्न किया जाएगा। आयोजक मकरोनिया साहू समाज ट्रस्ट कमेटी,मंदिर समिति, एवं समस्त साहू समाज मकरोनिया जिला सागर द्वारा अपील की गई हैं कि सामाजिक जन बड़ी संख्या में आयोजन में सहभागिता करे एवं आयोजन सफल बनाए। आप सभी को जानकारी प्रदान करते है कि भगवान जगन्नाथ जी , मैया सुभद्रा जी एवं भैया बलदाऊ जी की मूर्ति जगन्नाथपुरी से लाई गई है तो वहां पाए जाने वाले विशेष प्रकार के नीम के पेड़ की लकड़ी से निर्मित की गई थी। जबलपुर से भक्तशिरोमणि माता कर्मा देवी जी की मूर्ति लाई गई है। एवं भव्य कलश एवं जगन्नाथपुरी जैसे मंदिर के ऊपर चक्र का भी विधि विधान से पूजन होकर स्थापना की जाएगी। बड़े ही भव्य दिव्य एवं विशाल आयोजन में पांच दिन लगातार पूजन सम्पन्न किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्रियाओं और विधियों के साथ प्राण प्राण प्रतिष्ठा कार्य पूर्ण होगा। अंतिम दिन देश भर से पधारे सामाजिक बंधुओ,नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाज गौरव एवं हजारों की संख्या में पधारे साहू समाज बंधुओ के बीच आयोजन होगा एवं महाप्रसाद भंडारा भी आयोजित होगा । आयोजन समिति ने लगातार दो साल की मेहनत से सबके तन मन धन के सहयोग एवं पूर्ण समर्पण से मंदिर निर्माण कार्य करवाया है। जिसमें सम्पूर्ण मकरोनिया साहू समाज जिला सागर के परिवारों का सहयोग मिला है। सबने बहुत प्रेम से सद्भावना से एकता का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक कार्य किया है । और आगामी समय में यह मंदिर पूरे देश में चर्चा का विषय बनेगा कई प्रदेशों के निवास करने वाले सामाजिक बंधु दर्शन एवं आयोजन हेतु पधारेंगे। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता की एक जीती जगती मिसाल बनते हैं ।


Shriram Sahu Garhakota

SAHU FLEX PRINT 
9300651580

9301651580

टिप्पणियाँ