*सभी प्रगणक एक मई से जनगणना का सही एच.एल.ओ. एप्प डाउनलोड कर एंट्री प्रारंभ करें* *जनगणना संचालक ने वी.सी.में चार्ज अधिकारियों को दिए निर्देश* *एक मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना चरण की तैयारियों की समीक्षा की*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच सभी प्रगणक एक मई से जनगणना के सही एप्प को डाउनलोड कर उस पर एंट्री प्रारंभ करें। सभी जनगणना पर्यवेक्षक भी 5 मई तक डाटा सिंक करने का कार्य प्रारंभ करें। प्रगणकों को 5 मई तक 10 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है और 10 मई तक 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है।यह बात जनगणना संचालक ने गुरूवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना के एक मई से प्रारंभ हो रहे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। वीडियों कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए गये कि सभी चार्ज अधिकारी जनगणना पोर्टल की स्वयं लॉगिंग कर अच्छी तरह से देख लें। एप्प लॉगिंग संबंधी समस्याओं का समाधान चार्ज स्तर पर ही किया जावेगा। एम मई को सभी प्रगणक एप्प पर लॉगिंग कर मकानों की एंट्री करवाना प्रारंभ करें। वी.सी.में बताया गया, कि सेल्फ ईम्युरेशन का प्रदेश में अच्छा काम हुआ है। प्रदेश में कुल 5.80 लाख से अधिक सेल्फ एम्युरेशन फार्म भरे गये है। सभी चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का जनगणना कार्य के दौरान समय-समय पर भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश भी द...