*प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- जगदीश देवड़ा* *प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है* *उपमुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में इस कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार पूरे वर्ष कृषि से संबंधित, कृषि आधारित कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस वर्ष बजट में कृषि के लिए 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नीमच जिले के जावद में मण्डी प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर के मंगलवार को समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिह चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, पद्मश्री सुभाष पालेकर, मीरोलेब्स की संस्थापक सुश्री सुनिता गुप्ता, दीप प्रोजेक्ट के नचिकेत भटकर सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मंचासीन थे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने उदबोधन में जहर मुक्त, जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजन की सराहना करते...