*कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वन्‍दे मातरम का गायन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 04 मई 2026, कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में सोमवार को सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन, म.प्र.गान एवं वन्‍देमातरम का गायन एडीएम श्री बी.एस.कलेश एवं जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
   
   
इस मौके पर कलेक्‍टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्‍ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्‍चात  मई माह में शासकीय कार्यो की शुरूआत की गई। 
   इस अवसर पर कलेक्‍टोरेट, राजस्‍व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

टिप्पणियाँ