*द.प. मप्र में सिस्टम सक्रिय, 22 से 24 जून के बीच कई जिलों में बारिश के आसार* * मानसून थोड़ा और बढ़ा... अगर ब्रेक न लगा तो 23 को छग पहुंचेगा, अगले ही दिन मध्यप्रदेश का नंबर * इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ेंगी
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मानसून की प्रगति थमने की खबरों के बीच मौसम विभाग ने राहत भरा संकेत दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के अनुसार 23 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। फिर मध्यप्रदेश में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
बुलेटिन के मुताबिक मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना है, जबकि प्रदेश से अरब सागर तक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यही सिस्टम मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं दक्षिण-पश्चिम मप्र के ऊपर 5.8 किमी ऊंचाई पर बना चक्रवातीय परिसंचरण प्रदेश में नमी खींच रहा है। इससे अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मालवा-निमाड़, इंदौर, भोपाल, और जबलपुर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें