*लायंस क्लब जावरा ओजस राधा राठौर अध्यक्ष , रीना राठौर सचिव एवं कोषाध्यक्ष पुष्पा वरुण मनोनीत, दो महिलाओं ने राठौर समाज का गौरव बढाया*


जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9238344171--9425490641


जावरा लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 G -1 के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा ओजस की नवीन कार्यकारिणी का गठन त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोडिया कुआं जावरा पर हुआ । मनोनयन समिति के चेयरमैन के मार्गदर्शन में आगामी सत्र 2026- 27 के लिए सभी पदाधिकारीयों का निर्वाचन निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से किया गया । राधा विजय राठौर को अध्यक्ष


व रीना संतोष राठौर सचिव एवं पुष्पा डा एस के वरुण को कोषाध्यक्ष

प्रथम उपाध्यक्ष पद पर रानू स्वर्णकार को सर्वसम्मति से मनोनीत करने के साथ ही अन्य कार्यकारिणी सदस्य का सर्वसम्मति से चयन किया गया । बैठक की अध्यक्षता निवृत्तमान अध्यक्ष शीतल मेहता ने की । नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत क्लब की सभी लायनेड बहनों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा ओजस के पूर्व अध्यक्षो ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब सदैव मानव कल्याण एवं सेवा कार्य के लिए समर्पित रहा है क्लब की पूर्व अध्यक्ष आशा खारीवाल, रेखा रावल संतोष शर्मा, सुनीता जैन, सुशीला मंडवारिया, दीपिका सोनी, श्यामा पारखी, रंजना सोनी व पुष्पा सोनी, ने नवीन पदाधिकारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान कर बधाई दी ।

टिप्पणियाँ