*सी.एम.हेल्पलाईन में दर्ज शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही* *होटल शटर डाउन कर, खाद्य निर्माण विक्रय बंद कराया- तीन नमूने लिए**होटल बैरागी मंदसोर नाका मनासा का आकस्मिक निरीक्षण खाद्य पंजीयन वैध नहीं पाया गया*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच खाद्य एवं सुरक्षा विभाग नीमच को 11 जून 26 को *होटल बैरागी* मंदसोर नाका मनासा जिला नीमच पर बासी खाना विक्रय करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग नीमच की टीम ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 जून 26 को शिकायत में उल्लेखित उक्त होटल बैरागी मंदसोर नाका मनासा का आकस्मिक निरीक्षण कर, विक्रय हेतु अस्वच्छ परीस्थितियों में खाद्य रोटी, सब्जी, तुअर दाल, कचोरी, समोसे, भोजन आदि का निर्माण भंडारण,विक्रय होते पाया गया। खाद्य परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नहीं पाई गई। मौके पर खाद्य पंजीयन प्रस्तुत किया जो केवल रिटेल खाद्य व्यवसाय करने का पाया गया, खाद्य निर्माण करने का वैध खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया।
टीम द्वारा मौके पर विक्रय हेतु निर्मित खाद्य खाद्य पदार्थ के कुल 3 नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत जांच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने बताया, कि उक्त कमियां पाए जाने से लोक स्वास्थ्य हित में उक्त खाद्य प्रतिष्ठान *होटल बैरागी* मंदसोर नाका मनासा जिला नीमच पर खाद्य निर्माण एवं विक्रय को बंद कराया एवं परिसर शटडाउन किया गया है।
उक्त कार्यवाही तहसीलदार मनासा मुकेश निगम तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा ने की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें