*CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न* *44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली*
*CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न* *44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली*
*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
नीमच नवारक्षी प्रशिक्षण केन्द्र-प्रथम, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में गुरूवार को 76 महिला नवारक्षियों द्वारा 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात शपथ ग्रहण एवं दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि: श्री प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्राचार्य, रंगरूट प्रशिक्षण केन्द्र, केरिपुबल, नीमच ने परेड का निरीक्षण कर, सलामी ली। निरीक्षक/जीडी श्री नीतेश कुमार ने परेड को कमान दी।
इस शपथ ग्रहण व दीक्षांत परेड में कुल 04 कंटीनजेंट शामिल हुए। नवारक्षियों ने सच्चे समर्पण से देश सेवा की शपथ ली।
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नवारक्षियों को ट्रॉफी प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नवारक्षियों को देश-सेवा हेतु शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की कामना की।
कमाण्डेन्ट आर.टी.सी. नीमच श्री छोटन ठाकुर ने मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट प्रथम वाहिनी श्री विजय कुमार, कमाण्डेन्ट 4 सिगनल बटालियन श्री हरबिन्दर सिंह, उप कमाण्डेन्ट श्री पवन कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारीगण, परिवारजन उपस्थित थे। अंत में परेड का समापन, धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें