*मम्मी की डांट से नाराज बालिका घर छोड़कर गई*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना हीरा नगर पुलिस द्वारा 14 वर्षीय अपहृत/गुमशुदा बालिका को 24 घंटे के अंदर ही दस्तयाब किया गया*

जन जागृति संगम न्यूज

मम्मी की डांट से नाराज होकर वह चली गई थी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत वर्ष 2022 में अपह्रत / गुमशुदा के 12 प्रकरणों में से 11 प्रकरणों में अपह्रत / गुमशुदा को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।
इंदौर पुलिस कमीश्नर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपहृता/गुमशुदा के प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही करने हेतु इन्दौर कमीश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस उपायुक्त (जोन-3) धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, अति पुलिस उपायुक्त (जोन-3) राजेश रघुवंशी व सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर) डीएस येवले ने थाना प्रभारी हीरानगर सतीश पटेल को अपहृत / गुमशुदा के प्रकरणों में तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही कर अपहृत/अपहृता की तलाश करने हेतु निर्देशित किया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में हीरानगर पुलिस द्वारा अपहृत / गुमशुदा को प्रकरण पंजीबद्ध होने के मात्र 24 घंटे के अंदर ही दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना के तहत 15 मार्च को सूचनाकर्ता रामू ( परिवर्तित नाम ) निवासी थाना क्षेत्र हीरानगर द्वारा सूचना दी गई की उसकी बेटी उम्र 14 वर्ष निवासी इन्दौर घर से बिना बताए अपनी साइकिल लेकर कही चली गई है। स्वजन की रिपोर्ट पर से थाना हीरानगर पर तत्काल अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 *विवेचना के दौरान थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा अलग-* अलग टीमों को अपहृत /गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका की तलाश हेतु आसपास के स्थानों पर रवाना कर घटना स्थल के आस - पास के सीसीटीवी फुटेज एवं लोगों से पूछताछ की गई। जिसे हीरानगर पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध के उपरांत मात्र 24 घंटे के अंदर ही विधिवत दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। दस्तयाब करने के उपरांत अपहृत/गुमशुदा को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक सतीश पटेल, उनिटी आर चौहान, मआर सुर्यावती,आरक्षक रविपाल, आरक्षक जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई