*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम
आज आदिवासी भील समाज की ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व के रूप में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से हर्षो उल्लास के साथ किया गया।


आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ,जय आदिवासी युवा संगठन ,आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया ।


अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भील विश्रांति गृह( भील धर्मशाला) बचाने के लिए निरंतर वैधानिक कानूनी लड़ाई लड़कर इसे हासिल करके ही रहेंगे तथा आदिवासी समाज का इतिहास हम मिटने नहीं देंगे ।


यह ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर हमारी मातृभूमि है। इसे हासिल करने के लिए चाहे हमें अपने प्राणों की आहुति क्यों ना देना पड़े तथा इसके लिए एक नवीन ट्रस्ट का निर्माण भी करने के लिए समाज की जाजम पर बैठकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा ताकि (भील धर्मशाला) जीर्णौधार किया जा सके। 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश्वर डोडियार विधायक 221 विधानसभा क्षेत्र सैलाना, प्रकाश भगोरा पूर्व कृषि मंडी रतलाम, वरिष्ठ समाजसेवी किशोर बारिया चंदूमईडा प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य रतलाम विशेष अतिथि बालगिरी केहरिंगजी महाराज, एडवोकेट नवीन डामोर , एडवोकेट दिनेश हारी, वरिष्ठ दोलसिंह मईडा, वीर सिंह डोडियार ,दिनेश निनामा, राहुल मुनिया ,कमल भूरिया, जितेंद्र मुनिया, मांगू सिंगाड़, पवन भूरिया, समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।


 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां