*मंदसौर में देश का सबसे बड़ा विशाल घंटा स्थापित: मंदसौर में 3700 Kg के महा घंटे का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन,*

जन जागृति संगम न्यूज

*मंदसौर -:* मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के पास देश का सबसे बड़ा 37 क्विंटल का महाघंटा रविवार देर शाम को स्थापित किया गया। संभवत: यह दुनिया का भी सबसे बड़ा और वजनी घंटा हो सकता है। प्रदेश की बात करें तो दतिया में रतनगढ़ माताजी मंदिर में 1635 Kg का घंटा स्थापित है। महा घंटे के लिए वर्ष 2017 में अभियान चलाया गया था। श्री कृष्ण कामधेनु संस्था द्वारा जिले में 150 यात्राओं के माध्यम से मंदसौर शहर और ग्रामीण इलाकों से तांबा पीतल जैसी धातु एकत्रित कर इसका निर्माण कराया गया। भक्तों ने भी अपने घरों में पड़ी पुरानी धातुओं से बने बर्तन महा घंटा निर्माण के लिए दान में किया। इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में महा घंटे का निर्माण करवाया गया। महा घंटे के बाहरी किनारे पर भगवान पशुपतिनाथ की आकृतियां बनाई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों महा घंटे का उद्घाटन किया जाएगा। इसी दिन सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी हाेगी।
*सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के अजब संयोग*
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के निकट बन रहे सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में जितनी अद्भुत और दुर्लभ सहस्त्र शिवलिंग प्रतिमा है, उतना ही अजब संयोग भी इस मंदिर से जुड़ते जा रहे हैं। जहां मंदिर में प्रतिमा को स्थापित करने के लिए इंजीनियरों ने हार मान ली थी। वहीं, *शहर के निरक्षर "मकबूल  खान" ने बर्फ के टुकड़ों के साथ प्रतिमा को आसानी से स्थापित करवा दिया था।* अब महा घंटा लगाने के लिए जहां इंजीनियर और प्रशासन के अधिकारियों ने मना कर दिया था।
*दूसरी पास नाहरू भाई ने घंटे को को स्थापित किया*
वहीं, शहर के दूसरी पास नाहरू भाई ने न सिर्फ महा घंटे को बेहतर तरीके से स्थापित किया, बल्कि इसे अब भक्त बजा भी पाएंगे। कलेक्टर गौतम सिंह ने भी इस पर हैरानी जताई है कि महा घंटे को इस तरह स्थापित किया जाएगा कि इसे श्रद्धालु बजा भी सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर निर्माण में भी कई दिव्यांग कारीगरों ने अपनी सहभागिता निभाई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई