*मंदसौर जिले में रिश्तेदार ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की हत्या*

जन जागृति संगम न्यूज

मंदसौर। मंदसौर जिले के ग्राम डोडिया मीणा में रिश्तेदार ने ही चार साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है घटना धूलेडी की रात की हैं आरोपित ने घुटने से गर्दन दबाकर मासूम की हत्‍या की है घटना के बाद वह श्‍मशान में जाकर छुप गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंदसौर के यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र में धुलेंडी की रात चार साल की बालिका के साथ बल्लू उर्फ बलराम पुत्र लालूराम भील ने दुष्‍कर्म किया। फिर मासूम की हत्या कर दी और शव को झाडि़यों में फेंक दिया मासूम के लापता होने की सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस गांव में पहुंची खोजबीन के दौरान रात में बालिका का शव झाड़ियों में मिला उसके शव को जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह मासूम के शव का पोस्‍टमार्टम किया गया।

करीबी ने ही किया दुष्कर्म और हत्या - वायडी नगर टीआई जितेंद्र पाठक ने बताया कि मौके की स्थिति देखकर लग रहा था कि मासूम के साथ दुष्कर्म किसी करीबी ने किया है। इसी आधार पर रात से ही करीबियों की जानकारी लेना शुरू कर दी थी। इस दौरान पता चला कि बल्‍लू उर्फ बलराम भील घर से लापता है। वह भी धूलेंडी की शाम से ही नहीं देखा गया था। उसे खोजा गया तो गांव के श्‍मशान के पास मिल गया पहले तो उसने कुछ नहीं बताया पर बाद में जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो दुष्‍कर्म करने के बाद हत्‍या की बात कुबूल ली पुलिस ने उसे शनिवार शाम को न्‍यायालय में पेश किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*