*जिला चिकित्सालय नीमच और कुकडेश्वर पीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड*

जन जागृति संगम न्यूज
नीमच 31 मार्च 2022,जिले में बेहतर स्वासस्थ्य सुविधाओ के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में सभी आवश्यक उपकरण,प्रबंधन आदि के लिए राज्य स्तर से गठित निरीक्षण टीम द्वारा किये गए फायनल असेसमेंट में जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओ का कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.एस.एस.बघेल ने बताया कि बुधवार को राज्य स्तर से वर्ष 2021-22 के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की गई है।
       जिसमे जिला अस्पताल नीमच और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुकडेश्वर को कायाकल्प कॉमनडेशन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। आगामी दिवसों में राज्य स्तरीय कायाकल्प समारोह में मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओ को अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। कायाकल्प अवार्ड के तहत उक्त हेल्थ फेसिलीटी को और बेहतर सुविधाओ के लिए जिला चिकित्सालय नीमच को 3 लाख रूपये और कुकडेश्वर पीएचसी को 2 लाख रूपये प्रदान किये गए है। 
       राज्य स्तरीय टीम ने जिला अस्पताल के महत्वपूर्ण 8 बिन्दुओ पर जांच की। जिसमे मरीजो के लिए चिकित्सीय सुविधाए, पानी की व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट, उपकरणों का रख रखाव, औषधी वितरण, साफ सफाई, चिकित्सीय स्टाफ प्रबंधन,इन्फेक्शन कंट्रोल,विभिन्न साइनेज डिस्प्ले, इमरजेंसी सेवाए आदि पर बेहतर कार्य करने पर कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। सी.एम.एच.ओ.डॉ.एस.एस.बघेल और सिविल सर्जन डॉ.मिश्रा ने कहा, कि आरएमओ, चिकित्सक, सभी नर्सिंग स्टाफ, मेट्रन, पेरामेडिकल स्टाफ का बहुत अच्छा कार्य रहा, जिससे इन संस्थाओ का अवार्ड के लिए चयन हुआ है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*