*किराना बाजार में Amul की एंट्री, पेश किया ऑर्गेनिक गेहूं आटा*किमत 60₹ आखिर क्या है विशेषता पढ़ें पुरी खबर👇*


जन जागृति संगम न्यूज 

नई दिल्ली. अमूल ब्रांड के तहत प्रोडक्ट्स की पेशकश करने वाली डेयरी कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडेरेशन लिमिटेड यानी जीसीएमएमएफ (GCMMF) ने ऑर्गेनिक गेहूं आटा की पेशकश करते हुए शनिवार को ऑर्गेनिक फूड के बाजार (Organic Food Market) में उतरने की घोषणा की.

जल्द आएंगे ये प्रोडक्ट्स भी
जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि इस कारोबार के तहत उतारा गया पहला प्रोडक्ट्स ‘अमूल ऑर्गेनिक होल व्हीट आटा’ है. कंपनी आगे चलकर मूंग दाल, तुअर दाल, चना दाल और बासमती चावल जैसे उत्पाद भी बाजार में उतारेगी.

ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों की बढ़ेगी आय
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आर एस सोढी ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को एक साथ लाया जाएगा और दूध एकत्र करने के मॉडल को ही इस कारोबार में भी अपनाया जाएगा. इससे ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों की आय बढ़ेगी और ऑर्गेनिक खाद्य उद्योग को अधिक लोकतांत्रिक बनाया जा सकेगा.

किसानों का बाजार से जुड़ाव एक बड़ी चुनौती
बयान में कहा गया कि किसानों का बाजार से जुड़ाव एक बड़ी चुनौती है, वहीं ऑर्गेनिक जांच सुविधाएं भी महंगी हैं इसलिए अमूल ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को बाजार से जोड़ने के अलावा देशभर में पांच स्थानों पर ऑर्गेनिक जांच प्रयोगशालाएं भी स्थापित करेगी. इस तरह की पहली प्रयोगशाला अहमदाबाद में ‘अमूल फेड डेयरी’ में बनाई जा रही है.

जून के पहले हफ्ते से मिलने लगेगा आटा
ऑर्गेनिक आटा जून के पहले हफ्ते से गुजरात में सभी अमूल पार्लरों और खुदरा दुकानों पर मिलने लगेगा. जून के बाद से गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे में भी ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकेगा। एक किलोग्राम आटे की कीमत 60 रुपये और पांच किलो आटा 290 रुपये का होगा।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां