महिला ने मजनू की चप्पलों से की धुनाई: दोस्त को पिटते देख भागे दो बदमाश, वीडियो वायरल

जन जागृति संगम न्यूज 


दीपक ताम्रकार, डिंडोरी।डिंडोरी में एक मजनू को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। महिला ने मजनू की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मामला शहर के वार्ड नंबर 7 के रामबाई धर्मशाला के पास का है। वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक महिलाओं से बदतमीजी करते दिखाई दे रहा है, जिसका विरोध करते हुए पास खड़ी दूसरी महिला ने अपने पैरों से चप्पल उतार कर युवक की पिटाई कर दी। फिर भी युवक महिला को धक्के देते हुए उसके साथ अभद्रता कर रहा है।
वायरल वीडियो की सच्चाई पता करने पर पता चला कि दो महिलाएं कहीं जा रही थीं, तभी वहां बाइक सवार तीन युवक आ गए, जिन्होंने एक महिला को बाइक में बैठा कर कहीं ले जाने की बात कर रहे थे, जिससे दूसरी महिला आग बबूला हो गई और उसने एक युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इधर, दोस्त को मार खाते और महिलाओं का रौंद्र रूप देखकर युवक के 2 साथी मौके का फायदा उठाते हुए वाहन समेत नौ दो ग्यारह हो गए।

वहीं घटना को देखकर मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट हो गई। लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि अभी तक किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन मजनू की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के बदमाशों पर कार्रवाई जरूरी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*