हिस्ट्रीशीटर गुल्फाम ने व्यापारी दिलीप सावन का किया अपहरण, पुलिस ने 5 घंटो में ही आरोपियों को दबोचा

जन जागृति संगम न्यूज 


नागदा। शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे व्यापारी दिलीप सावन जवाहर मार्ग स्तिथ अपने घर के सामने ही रेलवे परिसर में बने शिव मंदिर पर दर्शन कर के घर लौट रहा था उसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने व्यापारी दिलीप सावन का अपहरण कर उसे शहर से दूर ले गये। अपहरण करने के बाद आरोपियों ने व्यापारी के ही फोन से घर वालों को फोन कर अपहरण की सूचना दी और लगभग 10 लाख रुपयों की मांग की। परिजनों ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी शायमचन्द्र शर्मा को दी। थाना प्रभारी ने भी बगैर देर किये फ़ौरन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि घिनोद रोड पर एक में गाड़ी में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं इसी सूचना के आधार पर मंडी पुलिस मौके पर पहुँची। और देखा कि ये वही अपहरणकर्ता हैं जिन्होंने व्यापारी दिलीप सावन का अपहरण किया है।
इसी दौरान आरोपियों ने अपने बचाव में पुलिस पर फायर शुरू कर दिया जवाब में पुलिस ने हवाई फायर किए और भागने के दौरान आरोपीयों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अपहरण करने वाले तीनों आरोपि गुल्फाम, इमरान और समद पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस की यह कार्यवाही प्रशंसनीय है क्यों की पुलिस ने महज़ 5 घण्टों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को भी बचा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन में से एक आरोपी गुलफ़ाम पर 20 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं और सभी प्रकरण गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां