लुटेरी दुल्हन को पकड़ने पुलिस ने निभाए कई किरदारः मुखबीर बना दूल्हा, ASI बने दूल्हे के पिता, आरक्षक बना भाई और थानेदार व अन्य बने बाराती

जन जागृति संगम न्यूज 


दिनेश शर्मा, सागर। एक लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए जैसीनगर थाना पुलिस ने दूल्हे के परिवारिक सदस्यों की भूमिका निभाकर लुटेरी दुल्हन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि जैसीनगर थाना अंतर्गत 15 फरवरी 2022 को सरखड़ी निवासी लक्ष्मण पुत्र नत्थू ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में बताया था कि शादी के दूसरे दिन उनकी नई नवेली दुल्हन जेवर और 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई थी। मामले में पुलिस ने तलाश की लेकिन लुटेरी दुल्हन को नहीं पकडा जा सका। इसके बाद जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने उक्त मामले की जांच शुरू की। इसी बीच थाना प्रभारी को जानकारी लगी कि इस तरह की शादी कराने का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। योजना के मुताबिक थाने में पदस्थ एएसआई राम लखन पायक ने दूल्हे के पिता का किरदार निभाकर दलाल से संपर्क किया। अपने लड़के की शादी करने की बात की और इस तरह शादी का सौदा एक लाख में तय हुआ। भरोसा दिलाने के लिए एएसआई ने दलाल के खाते में ₹5000 एडवांस जमा कर दिए और शादी सागर के परेड मंदिर में होना तय हुई। पुलिस ने मुखबिर को दूल्हा बनाया, आरक्षक दुर्गेश सिलावट दूल्हे के भाई बने, एएसआई अभिषेक पटेल ड्राइवर और अन्य स्टॉफ दूल्हे के सदस्य बने और शादी के साजों सामान के साथ सागर के परेड मंदिर पहुंचे।
इसी बीच दूल्हे का परिवार प्लान अनुसार वरमाला भूल आया। फोन लगाने पर जैसीनगर थाना प्रभारी जो दूल्हे के फूफा बने थे, वे वरमाला लेकर मौके पर पहुंचे और शादी के ऐन वक्त पहले उक्त महिला और दलाल को हिरासत में लेकर थाने लेकर आए। थाने में 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वे चनौआ रहली थाना और दलाल गुड्डू पटेल रहली थाना क्षेत्र का निवासी है। मामले में पुलिस महिला और दलाल से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां