श्री कुमावत उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

जन जागृति संगम न्यूज 
*नारायणगढ़ से मुकेश भाना प्रजापत की विशेष रिपोर्ट* *7778090522* 

नारायणगढ़। स्थानीय नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है, जिसमें 15 में से 10 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है।
निर्वाचन की अगली श्रंखला में आगामी दिवस अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना तय है,‌जिसे लेकर नगर में दावेदारों की सरगर्मी जोरों पर है। अध्यक्ष पद हेतु अनारक्षित महिला सीट होने की कारण प्रमुख रूप से 3 नाम सामने हैं, जो कि प्राथमिकता से अनीता सौरभ कोठारी का नाम उभर कर आया है। इसके अलावा ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान एवं पुष्पा ओमप्रकाश मूंदड़ा भी अध्यक्ष की दौड़ में है।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भी नगर में भारतीय जनता पार्टी के चार पुरुष वर्ग पार्षद भी अपनी दावेदारी संगठन के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें प्रमुख रुप से वार्ड नंबर 13 के कर्मठ, युवा पार्षद सुनील कुमावत का नाम उभर कर सामने आ रहा है। ज्ञातत्व हो कि पिछले 25 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 13 की सीट को काबीज किया है। भारतीय जनता पार्टी की झोली में वार्ड क्रमांक 13 की सीट का आना ऐतिहासिक है। मध्यप्रदेश शासन के वित्तमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय जगदीश देवड़ा एवं क्षेत्रीय सांसद माननीय सुधीर गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद की सराहना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। नगर में भी श्री कुमावत के उपाध्यक्ष पद को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।
अब देखना यह है कि संगठन युवा, जुझारू एवं कर्मठ पार्षद सुनील कुमावत को उपाध्यक्ष पद के लिए हरी झंडी देता है या नहीं?


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई