तिरंगा शाखा में आप ने चलाया गाजर घास उन्मूलन अभियान



मध्यप्रदेश की पहली तिरंगा शाखा का वार्ड नंबर 12 नीमच में हुआ शुभारम्भ

नीमच, 31 जुलाई। आज आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखा का मध्यप्रदेश में पहली तिरंगा शाखा वार्ड नंबर 12 नीमच में लगाकर नीमच जिले से शुरुआत कर दी।

तिरंगा शाखा का शुभारम्भ पूर्व निर्धीरत समय प्रातः 8 बजे पर हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में बास्केटबॉल ग्राउंड के नजदीक झंडावंदन कर राष्ट्रगीत गाकर, बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर किया

तत्पश्च्यात महंगाई ,बेरोजगारी , शिक्षा , स्वास्थ्य , एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर उपस्थित आप साथियो ने अपने अपने विचार रखे।

Advertisements
REPORT THIS AD

बौद्धिक चर्चा के बाद प्रातः 8:30 बजे से 10 बजे तक श्रमदान किया गया जिसके अंतर्गत बास्केटबॉल ग्राउंड के पास स्थित गाजर घास को उखाड़कर मैदान को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य चालू किया गया।

इस दौरान उपस्थित आप साथियो एवं अन्य आम नागरिको ने मिलकर तिरंगा शाखा के मूल उदेस्य की पूर्ति हेतु 2 ट्राली गाजर घास उखाड़कर श्रमदान कर शहर एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए साथियो ने श्रमदान कर जागरूकता का सन्देश दिया।

आप के नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की हम निरंतर तिरंगा शाखा प्रत्येक रविवार को लगाकर अलग अलग क्षेत्रों में जाकर श्रमदान के माध्यम से आम नागरिको को देश के प्रति अपने क्या कर्तव्य है

उसका सन्देश देंगे एवं आम जनो से निवेदन भी करेंगे की वो अपने अधिकारों के साथ देश के लिए अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन कर देश को विश्व गुरु बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज करावे।

आज की तिरंगा शाखा में आप के अशोक सागर , बालचंद वर्मा , लक्ष्मीनारायण तोतला , विनोद कुमार पंवार , राजिंदर कोर , सीताराम शर्मा , शबनम बी , लविश कनोजिया , रवि थदानी ,जतिन राजोरा ,उपसरपंच उदेराम चौहान ,सुरेशचंद्र शर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

अंत में आभार वार्ड नंबर 12 के वार्ड अध्यक्ष रवि थदानी ने व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां