बारिश के लिए टोटका: ‘मूसल’ लेकर बच्चों को नग्नकर गांव में घुमाया, ग्रामीण बोले- इससे इंद्रदेव खुश होकर बारिश करते हैं


जन जागृति संगम न्यूज 

दीपक ताम्रकार, डिंडोरी।


एक तरफ मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है, तो वहीं कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर मानसून की बारिश न के बराबर हुई है। इस कारण धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। धान रोपाई नहीं हो पा रही है। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीण किसान अब तरह-तरह के टोटके कर रूठे इंद्रदेव को मना रहे हैं। आदिवासी जिला डिंडोरी में टोटके के नाम पर बच्चों को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।


डिंडोरी जिले के ग्राम चाँदरानी में बारिश नहीं होने पर बच्चों को नग्न- अर्धनग्नकर पूरे गांव में घूमाया गया। बच्चों के कंधे पर एक मूसल (अनाज कूटने के लिए ) रखा हुआ था, जिस पर एक जीवित मेढ़क को बांधा गया था। ग्रामीणों की मान्यता है कि इस तरह का टोटका करने से इंद्र देव खुश हो जाते हैं और बारिश करते हैं।


जिले में इस साल नहीं हुई पर्याप्त बारिश

जानकारी के अनुसार, डिंडोरी जिले में इस साल पर्याप्त बारिश न हो पाने से किसानों को खेत में लगी हुई फसल सूख रही है। इस कारण किसानों को चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि आवश्यकता के अनुसार बारिश नहीं हो रही है। खेतों में फसलें सूख रही हैं। अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो उन्हें नुकसान होगा। इसलिए यह टोटका किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां