*जावरा गणेश चतुर्थी :50 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक बिकी मुर्तियां*


*जन जागृति संगम न्यूज़ *जगदीश राठौर*


रतलाम/रतलाम जिले के जावरा में इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास देखा गया । कोरोना कॉल के ठीक 10 वर्ष के बाद पहली बार बुधवार को ही गणेश चतुर्थी का त्योहार शास्त्र सम्मत काफी शुभ माना जा रहा है । जावरा नगर के चौपाटी चौराहा, स्टेशन रोड चौराहा, कोठी बाजार , बजाज खाना , डॉ.काटजू मार्ग एवं पिपली बाजार में 6 इंच से लेकर 6 फीट ऊंची सिद्धिविनायक गणेश जी की मूर्तियां बीच बाजार में उपलब्ध है ।


यह मूर्तियां 50 ₹ से लेकर 6 हजार रूपए में विक्रय हुई । जावरा नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में आए लोगों ने शुभ मुहूर्त में मूर्तियां क्रय की । दोपहर 12:00 बजे से 12:39 तक अभिजीत मुहूर्त में भगवान गणेश के भक्तों ने मूर्तियां खरीदना उचित समझा । बाजार में पुष्प विक्रेताओं की भी दुकान खूब चली । कोई भी फूल माला ₹ 20/से कम भावों में ग्राहकों को नहीं मिली । मिठाइयों की दुकान पर पेडे, बूंदी एवं मावे के लड्डू की भी काफी बिक्री हुई । मूर्ति विक्रेता रामचंद्र प्रजापत एवं छोटेलाल नेका ने बताया कि इस वर्ष मूर्तियों की अच्छी बिक्री हुई क्योंकि ग्राहकों में गणेश चतुर्थी के प्रति असीम उत्साह उमंग देखा गया । यातायात पुलिस ने मिनी डोर एवं ऑटो रिक्शा के लिए एकांकी मार्ग घोषित नहीं किया फलस्वरूप बाजार में ग्राहकों एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां