*ओमनी वैन कार से 53.66 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज


चित्तौड़गढ़। जिले के आकोला थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मारुति ओमनी वेन से 53.66 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी आकोला ओंकार सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के कॉन्स्टेबल रवि, पप्पूराम, भैरु लाल द्वारा कीर की चौकी रोड, मच्छिया तालाब के सामने कस्बा आकोला पर की जा रही नाकाबन्दी के दौरान कस्बा आकोला की तरफ से एक मारुति ओम्नी वेन आती हुई नजर आयी। कार चालक द्वारा पुलिस जाप्ता व पुलिस जीप को देख नाकाबन्दी स्थल के पास कार को अचानक रोककर भागने लगा। जिस पर कार चालक को पकड़ा। मारूति ओम्नी वैन में कोई अवैध वस्तु या पदार्थ होने की संभावना होने से नियमानुसार तलाशी ली तो अफीम डोडाचूरा कुल वजन 53.66 किलोग्राम होना पाया गया। अफीम डोडाचूरा व मारुति ओम्नी वेन को नियमानुसार जब्त किया जाकर आरोपी पारी थाना भूपालसागर निवासी रतनलाल पिता पैमा मेघवाल को गिरफतार किया गया। पुलिस थाना आकोला पर एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां