*आर एस एस का बस्ती पथ संचलन निकला, जगह-जगह स्वागत*


*जन जागृति संगम न्यूज़*

*जगदीश राठौर*    
   
             
जावरा /राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर का बस्ती पथ  संचलन सरस्वती शिशु मंदिर पुरम पहाड़िया रोड से निकला । संचलन पूनम विहार,अरिहंत कॉलोनी,संजय कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल रोड,काठेड़ परिसर, शासकीय हॉस्पिटल परिसर से होता हुआ अन्य कालोनियों में भ्रमण करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर समापन किया गया, जिसमे बस्ती के अनेक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। जिला सहकार्यवाह लक्ष्मीनारायण  पाटीदार ने बौद्धिक देते हुए कहा  अधर्म पर धर्म की विजय विजयादशमी के दिन ही हुई इसी दिन संघ की स्थापना हुई हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया कई स्वयंसेवकों ने समर्पण भाव से संघ के माध्यम से समाज में  समरसता के कार्य किया। आज की युवा शक्तियों को हमारे धर्म संस्कृति और परंपरा को दैनिक जीवन में समावेशित करना होगा इस देश की गौरवशाली परंपरा को जानना होगा समझना होगा। वर्तमान युवा शक्तियों को सुप्त करने के लिए षड्यंत्रकारी लोग लगे हुए हैं उनको नशे की दुनिया में धकेल रहे सोशल मीडिया, टीवी और फिल्मों के माध्यम से हमारे धर्म संस्कृति का विकृत स्वरूप दिया दिशा भ्रम कर युवा शक्तियों को पथभ्रष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से विमुख किया जा रहा है। इस वर्तमान समय में धर्म संस्कृति और परंपरा के रक्षण के लिए हमको शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है हम शस्त्र और शास्त्र की कला में निपुण होकर किसी भी प्रकार का आक्रमण करके किसी पर अपना आधिपत्य नहीं करना चाहते किंतु हम यह भी नहीं चाहते कि कोई हमारी धर्म संस्कृति पर आक्रमण करें इसलिए हम एकत्रित होकर संचलन और शस्त्र पूजन कर रहे है। संघ को 100 वर्ष पूर्ण होते देखने वाले सभी स्वयंसेवकों को समर्पण भाव से संघ में कार्य करना है। मंच पर नगर कार्यवाह आकाश भावसार भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*