*उचित मूल्य दुकानों पर नेट कनेक्टिविटी एवं वाई-फाई की सेवाएं उपलब्ध कराई जाये-सुश्री नेहा मीना*

जन जागृति संगम न्यूज 

*नीमच*
*डॉ बबलू चौधरी*


18 अक्‍टूबर 2022, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह डिजिटल ट्राजेक्शन के माध्यम से राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिले में उचित मूल्य दुकानों पर नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध न होने के कारण उचित मूल्य दुकानों के हितग्राहियों का बायोमेट्रिक सत्यापन से राशन वितरण नहीं हो पाता है एवं पीओएस मशीन को नेट कनेक्टिविटी क्षेत्र में लाकर वितरीत सामग्री के डाटा को अपलोड करना पड़ रहा है।
अपर कलेक्‍टर सुश्री नेहा मीना ने नेट कनेक्टिविटी विहीन जिले की उचित मूल्य दुकानों पर भारत नेट के माध्यम से नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्‍होने सभी कनिष्‍ट आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए है,कि पीएम वाणी (PMWANI) योजनातर्गत नेट कनेक्टिविटी की सेवाओं का विस्तार करने शासकीय उचित हेतु मूल्य दुकानों पर वाई-फाई की सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वाई-फाई की सेवाएं नीमच जिले की संस्था मुख्यालय की उचित मूल्य दुकानों से शुरूआत कर, सुविधा उपलब्ध करायी जाए। इस हेतु विजीटल एसोसिएट्स ट्रेनिंग एण्ड ऑल इंटरनेट रिसोर्स प्राइवेट लिमि बांसवाड़ा रोड प्रतापगढ़ से प्राप्त पत्रानुसार जिले के समस्त विक्रेताओं की कार्यशाला आयोजित कर प्रारंभिक, बेसिक प्रशिक्षण देने हेतु 19 अक्‍टूबर 2022 को समय प्रातः 10:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। अपर कलेक्‍टर ने क्षैत्रान्‍तर्गत संचालित उचित मूल्‍य दुकानों के विक्रताओं को निर्धारित समय, तिथि व स्‍थान पर उपस्थित रहने के लिए पाबंद करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारियों को दिए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां