*भादवामाता में 26 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न*


*जन जागृति संगम न्यूज*

*डॉ बबलू चौधरी*

विधायक श्री परिहार, जि.प. अध्यक्ष श्री चौहान व कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया भव्य मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन

30 नवम्बर 2022 जिले के सुप्रसिद्ध आरोग्य धाम मालवा की वैष्णोेवी महामाया माँ भादवामाता में अब भव्य मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर का निर्माण दानदाताओं द्वारा करवाया जा रहा है। बुधवार को भादवामाता मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत स्वीकृत प्रथम चरण के 26 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा धनगर, कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, एडीएम सुश्री नेहा मीना, सीएसपी श्री एस. एस. कनेश, समाजसेवी श्री आरुल- अशोक अरोरा गंगानगर वाले व समिति सदस्यों ने 

वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा- अर्चना कर 26 करोड़ के मंदिर एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपजून कर, निर्माण कार्य की आधार शिला रखी। पण्डित श्री विक्रम शर्मा ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोचार के साथ भव्य मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न करवाया। अतिथियों ने भादवामाता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।


मास्टर प्लान के तहत आगामी दो वर्ष में भादवामाता में मंदिर परिसर, शिखर, हवनकुण् ड, शिवमंदिर बगीचा और स्वागत द्वार सहित विभिन्न निर्माण कार्य पूरे किए जायेगे। मंदिर समिति द्वारा भादवामाता मंदिर को भव् य नवीन स्वरूप प्रदान करने के लिए मंदिर के समीप बनी हुई, पुरानी विभिन्न समाजों की धर्म शालाओं को समाज की सहमति से हटाया गया है। सभी धर्मशालाओं को रैन बसेरा के पास जगह प्रदान की गई है। नये मास्टर प्लान के तहत मंदिर के आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह खुला रहेगा, और मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नही होगी। मास्टर प्लान के क्रियान्वयन से भादवा माता आने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

इस मौके पर एसडीएम डॉ. ममता खेडे, जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री जगदीश मालवीय, तहसीलदार श्री अजय हिगे. टी. आई श्री करणीसिंह शक्तावत, यातायात प्रभारी श्री मोहन भरावत, डॉ. राजेश पाटीदार, श्री अर्जुन सिंह सिसौदिया, श्री सत्यनारायण गोयल, स्थानीय सरपंच व जन प्रतिनिधिगण, मंदिर समिति के सदस्य, दानदाता, समाजसेवी, पत्रकारगण, मीडिया के बंधु व अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*