*पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8 लाख रुपए कीमती कंप्यूटर एवं यूपीएस चोरी का मामला 8 घंटे में खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार*


 *जन जागृति संगम न्यूज़*
*जगदीश राठौर*     
 
रतलाम  जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा में 8 लाख रुपए कीमत के 7 कंप्यूटर, 3 प्रिंटर, एक मल्टीफंक्शन प्रिंटर कम फोटोकॉपी एवं एक यूपीएस चोरी का मामला मात्र 8 घंटे में सुलझा कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की  । 
इस संबंध में गुजरात प्रांत के अकबर नगर बापू नगर अहमदाबाद तथा जावरा के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । 

एसडीओ पुलिस रविंद्र बिलवाल एवं औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने मीडिया को बताया कि

 28 नवंबर की रात्रि में चोरी की घटना का प्रकरण 29 नवंबर शाम 4 बजे धारा 457 एवं 380  मे दर्ज किया गया । अनुसंधान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग की कार 

क्रमांक एमपी 43 सीबी 4245 में दो नई उम्र के लड़के अपनी कार से बहुत सारे कंप्यूटर रखकर जा रहे हैं तत्काल गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्य को घेराबंदी कर कार को रोककर पकड़ा बाद में संदेही को थाने लाकर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान दो आरोपी द्वारा बताया गया कि मनी हाइज्ड
 वेब सीरीज देखकर चोरी करने की योजना बनाई उसी योजना के अनुसार यह चोरी की । खास बात यह है कि एक आरोपी इसी कॉलेज का छात्र रहा है। पुलिस ने मजहर अली पिता मुजफ्फर हुसैन आयु 25 वर्ष निवासी महारपुरा जावरा, नजर अब्बास पिता शब्बीर हुसैन जाति विस्ती आयु 26 वर्ष निवासी बरअफखाना जावरा एवं जावेद पिता अब्दुल हकीम पठान आयु 30 वर्ष निवासी बापू नगर थाना अकबर नगर अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार किया । पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी जप्त कर ली है ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु