*शहर में विकास के बड़े प्रोजेक्ट आकार लेने की तैयारी में,विधायक काश्यप तथा कलेक्टर सूर्यवंशी ने भूमि चिन्हाकन तथा स्थल निरीक्षण किए*

*जनजागृति संगम न्यूज़*

*जगदीश राठौर *


रतलाम / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार रतलाम शहर में विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट आकार लेने जा रहे हैं जो शहरी विकास को नवीन आयाम देंगे। महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को विधायक  चैतन्य कश्यप तथा कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किए गए। परियोजनाओं हेतु भूमि चिन्हित की गई। इस दौरान विधायक कश्यप ने निर्देशित किया कि शहरी विकास को नई ऊंचाई देने वाली विकास परियोजनाओं को शीघ्र अति शीघ्र समय सीमा में मूर्त रूप दिया जाए। शहर एसडीएम  संजीव पांडे, जिला पंजीयक डॉ. अमरीश नायडू, हाउसिंग बोर्ड के कार्य पालन यंत्री  राजकुमार, सहायक यंत्री सिसोदिया, तहसीलदार श्रीमती अनीता चौकोटिया, जिला खेल अधिकारी सुश्री रूबिका दीवान, पटवारी तेजवीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।इस दौरान विधायक तथा कलेक्टर द्वारा सालाखेड़ी में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना का निरीक्षण किया गया। कार्य तेजी से चल रहा है, नक्शे पर क्रियान्वयन की स्थिति देखी गई। कलेक्टर  सूर्यवंशी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात आरटीओ कार्यालय के पृष्ठ भाग में जिला न्यायालय के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया गया। प्रस्तावित साड़ी क्लस्टर हेतु करमदी रोड पर भूमि देखी गई। खाचरोद रोड पर नवीन बस स्टैंड निर्माण हेतु भूमि देखी गई, जहां आधुनिकतम बस स्टैंड की नींव रखी जाएगी। शहर के विरियाखेड़ी क्षेत्र में कॉमर्स कॉलेज के पीछे शानदार ऑडिटोरियम बनेगा जिसके लिए भूमि चिन्हित की गई है। विधायक तथा कलेक्टर ने ऑडिटोरियम निर्माण के लिए मंगलवार से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश हाउसिंग बोर्ड को दिए। मेडिकल कॉलेज के विस्तारीकरण की योजना के तहत कॉलेज के बगल से लगी भूमि का निरीक्षण भी किया गया। कलेक्टर द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए। उक्त भूमि में नर्सिंग कॉलेज, ट्रामा सेंटर, सुपर स्पेशलिटी सेंटर इत्यादि बनाए जाएंगे। बंजली में 15 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि खेल स्टेडियम 4 हेक्टेयर में निर्मित होगा। ऑडिटोरियम के लिए एक हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।

*जन जागृति संगम ऐप* सेव जुड़े 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां