*चलदू से नयागांव तक हाईवे पर से अतिक्रमण तत्काल हटवायें- श्री अग्रवाल जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*

जन जागृति संगम 


नीमच 24 नवम्बर 2022 चलदू से नयागांव तक हाईवे पर चिन्हित अतिक्रामक को नोटिस जारी किए गए है। नोटिस अवधि के पश्चात भी यदि वे अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर अवगत कराये। यह निर्देश कलेक्टर  श्री मयंक अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


बैठक में एसपी श्री सूरज कुमार वर्मा, एडीएम सुश्री नेहा मीना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा करोठिया, आरटीओ सुश्री रितु अग्रवाल एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने न.पा.नीमच को निर्देश दिए कि नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सड़कों पर से आवारा पशुओं को हटवाना सुनिश्चित करें और संबंधित पशुपालक से निर्धारित राशि का जुर्माना वसूल करें।

बैठक में बताया गया कि ग्वालटोली के समीप पुलिया निर्माण का काम ठेकेदार द्वारा बुधवार से पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। मार्च तक उक्त पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जावेगा। कलेक्टर ने मनासा, कंजार्डा मार्ग पर स्थित पुलियाओं का निर्माणाधीन कार्य भी शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में शोरूम चौराहे पर ट्राफीक सिंगनल लगाने तथा इस चौराहे पर स्थि त विद्युत ट्रांसफार्मर हटवाने के निर्देश भी न.पा. सीएमओ नीमच को दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ने हाईवे पर अकस्मात आ जाने वाले जंगली पशुओं के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए ऐसे चिन्हित स्थानों पर रेडियम संकेतक लगाने तथा स्पीड ब्रेकरों पर रंग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आरटीओ सुश्री रितु अग्रवाल ने पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई