*मध्य प्रदेश में काटे जा सकते हैं कई विधायकों के टिकट, भाजपा अध्यक्ष ने कही बड़ी बात*

जन जागृति संगम 

भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है. वीडी शर्मा ने कह दिया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं और उनके स्थान पर युवाओं को मौका दिया जाएगा. बता दें कि गुजरात चुनावी मॉडल एमपी में भी लागू होगा और गुजरात की तर्ज पर कई विधायकों के टिकिट कट सकते हैं और युवाओं को मौका मिलेगा. कमजोर रिपोर्ट वाले विधायकों पर टिकट कटने की तलवार लटकी है. वीडी शर्मा ने गुजरात चुनाव मॉडल का अध्ययन किया है.
गुजरात मॉडल एमपी में हो सकता है लागू
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुजरात का दौरा कर, वहां के संगठन से सीख कर एमपी में वहां का मॉडल लागू करने की जुगत में हैं. गुजरात में भाजपा ने युवाओं को मौका दिया है. तकरीबन तीन दर्जन सीनियर विधायकों के टिकट काटे गए हैं. इसी मॉडल को भाजपा, एमपी में लागू कर सकती है.
कई विधायकों की स्थिति सर्वे रिपोर्ट में खराब
सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को मौका सीनियरों को एजेस्ट करना ये जरूरत के हिसाब से किया जाएगा. गुजरात भाजपा संगठन के साथ बैठक करके लौटे वीडी शर्मा ने कहा कि वहां से सीख कर आया हूं. दरअसल भाजपा विधायकों की क्षेत्रीय स्थिति सर्वे रिपोर्ट में खराब आई है,थ्री लेयर सर्वे में फर्स्ट सर्वे रिपोर्ट में कई विधायक रेड जोन में हैं.
धर्मांतरण को प्रेरित करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
वहीं धर्मांतरण के मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि भोपाल से पहले बैतूल और रतलाम में भी ऐसी मामले सामने आए हैं. ईसाई मिशनरी के लोग बड़ी तादाद में लोगों को प्रलोभन देकर, प्रदेश में धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश की धरती पर अब नहीं बचने दिया जाएगा.प्रदेश में बड़े स्तर पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है.
ऐसी अौर शानदार लेटेस्ट खबरें , संदेश - सुविचार देखने के लिए *जन जागृति संगम ऐप* से जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई