*बदले की भावना से चलाई गोलियां*

http://idndor.blogspot.com/
जन जागृति संगम 
24 नवंबर 2022


शहर में 6 माह पूर्व हुए आदर्श तापड़िया हत्याकांड का बदला लेते हुए आज उसके भाई और उसके साथियों ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बडला चौराहे पर आज दिनदहाड़े भाई के मैन हत्यारे आरोपी पर फायरिंग कर दी इससे क्षेत्र में दहशत हो गई । इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है।
जबकि एक गंभीर हालत में हैं इस घटना के बाद कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी है । शहर में का वातावरण और स्थिति तनावपूर्ण हो गई है । हालात को देखते हुए जिले भर से पुलिस जाब्ता मंगा लिया गया है और पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज भी भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।
विदित है की शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आदर्श तापड़िया कि 6 माह पूर्व 10 मई को शास्त्री नगर में ब्रह्माणी स्वीट्स के समीप मामूली विवाद को लेकर चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी इस मामले में मुख्य आरोपी टोनी पठान और इब्राहिम पठान को नाबालिक होने से पुलिस ने छोड़ दिया था ।
आज की घटना को लेकर अपने भाई के खून का बदला लेने के लिए खून का बदला खून की तर्ज पर आदर्श के भाई मयंक तापड़िया और उसके सहयोगी ने बडला चौराहे पर बाइक से जा रहे टोनी पठान और इब्राहिम पठान पर सरेआम सरेराह फायरिंग कर दी अचानक इस भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई फायरिंग से आमजन में दहशत हो गई फायरिंग से टोनी और इब्राहिम गोली लगते ही घायल होकर गिर पड़े इससे वहां एक बार अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया बताया जाता है । उपचार के दौरान इब्राहिम पठान ने दम तोड़ दिया इधर इस घटना से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक अस्पताल पहुंचे और वहां इब्राहिम पठान की मौत की खबर सुनते ही आवेश में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी ।
इधर दूसरी ओर इस घटना को लेकर किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने जिले भर से पुलिस अधिकारी और जापते को भीलवाड़ा बुला लिया है । तथा शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई है तथा अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भी भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं ।

अपील
जिला कलेक्टर आशीष मोती और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने शहर वासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस और प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया है । और साथ ही कहा है की किसी को भी भीलवाड़ा शहर की फिजा में जहर नहीं खोलने दिया जाएगा अपराधी चाहे कोई भी हो उसे उचित दंड मिलेगा ।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां