*अन्तरजिला लूट की वारदातों के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, दो मोटर साईकिल जब्त*

जन जागृति संगम 

चित्तौड़गढ़/SPO। पुलिस थाना साडास ने चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा जिले में लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। आरोपियों. को न्यायालय में पेश कर 28 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल जब्त की गई है।
         पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि 4 नवम्बर को प्रार्थिया भाणपी थाना साडास निवासी 50 वर्षीय भगवानी बाई पत्नि कालु जी सालवी व उसकी पुत्री व नाती के साथ भाणपी से मण्डफिया जाने वाली सडक पर सगस बावजी के देवरा के पास दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोगों ने मारपीट कर प्रार्थी के गले मे पहना सोने का तीन मांदलिया व दो मोती छीन कर ले जाने की घटना पर थाना साडास पर लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले में घटना की गम्भीरता के मद्देनजर थानाधिकारी साडास सकाराम उप निरीक्षक व पुलिस जाब्ता द्वारा परम्परागत पुलिसिंग से आरोपियों के बारे मे सुचनाऐ संकलित की गई एवं थानाधिकारी बिजयपुर हमेरलाल उ0नि0 मय टीम को साथ ले बिजयपुर पहाडी जंगलो में दबिश देकर भागते हुए आरोपियों को बडी मुश्किल से घेरा डालकर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल के साथ गिरफतार किया गया। 
थानाधिकारी सकाराम उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त लुट के आरोपी मोतीमंगरी बिजयपुर निवासी 25 वर्षीय पिलेश उर्फ पिवलिया पुत्र कालु कंजर, दुधीतलाई बिजयपुर निवासी 19 वर्षीय भरत कुमार पुत्र श्यामलाल कंजर व दुधीतलाई बिजयपुर निवासी 22 वर्षीय अरूण कुमार पुत्र जानकीलाल कंजर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। आरोपियों से गहन अनुसंधान में उन्होंने तीन लुट की घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों का न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिनसे अन्य लुट की वारदाते खुलासे की संभावना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*