15 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगी मनासा विधानसभा की 7 सड़के, बजट में मिली स्वीकृति*

जन जागृति संगम न्यूज़

*नीमच*

*ड्रा बबलु चौधरी*

मनासा। विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से 7 सड़कों का निर्माण होगा। अनुपूरक बजट में उक्त सड़को की स्वीकृति मिली है। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने उक्त सड़कों की स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव का आभार माना और क्षेत्र की जनता को महत्वपूर्ण सौगात पर शुभकामनाएं दी है। 
भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। बुधवार को सत्र में बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत जारी प्रशासकीय स्वीकृति में मनासा विधानसभा की भी 7 सड़के शामिल है। जिनकी कुल लंबाई 12.1 किमी है। उक्त सड़को के लिए 15 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। यह सम्भव हुआ है मनासा विधायक अनिरूद्ध ( माधव) के प्रयास से। मनासा विधानसभा का एक भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नही रहे । इसके लिए विधायक मारू सतत कार्य कर रहे है। मारू ने ऐसे सभी गांव को चिन्हित कर पीडब्ल्यूडी विभाग से उनका सर्वे करवाया और स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार किया गया। सर्वे आधार पर अनुमानित लागत सामने आने पर विधायक मारू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव से उक्त सड़को की स्वीकृति की मांग की। मांग पत्र भी सौंपा। विभाग द्वारा भी उक्त प्रस्ताव मंत्रालय को भिजवाया। इसी का परिणाम है।अनुपूरक बजट में मनासा विधानसभा को 7 सड़कों की स्वीकृति मिली है। विधायक मारू ने इस पर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री देवड़ा एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री का आभार  माना। 
*इन सड़कों की मिली स्वीकृति*
- आंत्री माताजी से आंत्री खेड़ा किमी 1.80 लागत 2.25 करोड 
- बडकुआ से केशरपुरा सड़क किमी 2.20 लागत 2.75 करोड 
- घोटा पिपल्या से देवरी सौम्या किमी 1.70 लागत 2.23 करोड 
- सोनड़ी से बुरावन सड़क निर्माण किमी 1.80 लागत 2.25 करोड 
- तलाऊ से बच्चाखेड़ी किमी 1.10 लागत 1.38 करोड 
- पिपल्या सिंघाडिया से डोरियाखेड़ी किमी 1.70 लागत 2.13 करोड 
- बुज से जुनापनी सड़क निर्माण किमी 1.80 लागत 2.25 करोड
*रिन्यूवल की भी मिली स्वीकृति*
बजट सत्र में  देवरी खवासा टामोटी व्हाया रतनपुरा, पावटी कुकडेश्वर सड़क की रिन्यूवल (मरम्मत) की भी स्वीकृति मिली है। करीब  4 करोड 28 लाख रुपए की लागत  21 किमी लंबी सड़क का रिन्यूवल होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*