आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे 3G मोबाइल जिसमें बहुत सारी खामियां देखने को मिल रही है 2 घंटे में उड़ जाता है डाटा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

*नीमच*

*ड्रा बबलु चौधरी*

3G मोबाइल बांटने के बाद प्रशासन में वैसे ही हड़कंप मचा हुआ है और जो हैंडसेट बांटे गए हैं उनमें कई सारी खामियां देखने को मिल रही है
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे गए सरकारी मोबाइल खामियों से भरे हुए हैं। ये मोबाइल गर्म हो रहे है। मोबाइल से 2 घंटे में डाटा उड़ रहा है और कैमरा भी नहीं चल रहा है।
इस मामले में कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से लिखित में शिकायत की है लेकिन उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मोबाइल में जो भी तकनीकी दिक्कतें आ रही है, उन्हें मोबाइल कंपनी दूर करेगी, इसके लिए सप्लायर से चर्चा की गई है।
सरकार ने आंगनवाड़ी के माध्यम से संचालित योजनाओं की ऑनलाइन मानिटरिंग करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लावा कंपनी के मोबाइल बांटे हैं। प्रत्येक मोबाइल की कीमत करीब 7 हजार 500 रुपए हैं, लेकिन मोबाइल लेने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता परेशान हैं, क्योंकि मोबाइल के संचालन के दौरान अनेक खामियां सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को लिखित शिकायत की है। जिसमें बताया कि सरकारी मोबाइल गर्म हो रहे है। 2 घंटे में मोबाइल का डाटा डिलीट हो रहा है। शासन की योजनाओं के एप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद अपने आप डिलीट हो रहे हैं। इसके अलावा किसी मोबाइल में कैमरा चल रहा है, तो किसी में नहीं, शिकायत में यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि किसी का मोबाइल कोई ओर ही चला रहा है। जिससे मोबाइल डाटा लीक होने की आशंका है।
मोबाइल हैक, डाटा चोरी होने की आशंका
शिकायत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आंगनवाड़ी के पोषण ट्रेकर और संपर्क एप में ऑनलाइन दर्ज है, ये सारा डाटा मोबाइल हैक कर चोरी किया जा रहा है, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हितग्राहियों से उनके मोबाइल पर भेजा गया OTP मांग रहा है।
इससे साफ है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों की जानकारी चोरी हो रही है। शिकायत में मांग की गई कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है, तब तक पोषण ट्रेकर और संपर्क एप में जानकारी दर्ज करने का कार्य स्थगित किया जाए या फिर जारी रखा जाए। इसके लिए उचित निर्देश जारी किए जाए

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*