*संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी।*

जन जागृति संगम 
प्रकाश दोसावत


मंदसौर। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के शोषण के विरुद्ध एवं उनकी मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरी है ,आप पार्टी के जिलाअध्यक्ष एडवोकेट गंगाराम पाटीदार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचे और संबोधित किया, उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि म.प्र. में संविदा स्वास्थ्यकर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के अंतर्गत लगभग 32,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है, जो एक से बीस वर्षों से लगातार कार्यरत है, किन्तु समान कार्य करने पर भी न तो समान वेतन दिया जा रहा है, और न ही उनकी न्यायोचित मांगो को स्वीकार किया जा रहा है, जबकि कोरोना का संकट पुनः अपने द्वार पर खड़ा है।
जब आपके द्वारा ट्वीट कर यह स्वीकार किया गया है कि संविदा व्यवस्था पुर्णतः अन्याय पुर्ण है, और इसमे कर्मचारियों का शोषण होता है। मैं आपका ध्यान एन.एच.एम द्वारा जारी पत्र क्रमांक एन एच एम/एच आर / 2021 /8753 की ओर आपका ध्यान आकर्षित करता हूँ कि जिसमे विभाग द्वारा कहा गया था कि जून के द्वितीय सप्ताह 2021 तक वित्त विभाग से वित्तीय निर्णय लेकर 05 जुन 2018 की नीति लागू करवायी जावेगी, जो कि आज तक लंबित है।
 माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने कई निर्णयो में बताया गया कि कोई भी कर्मचारी 90 दिन तक लगातार किसी पद पर अपनी सेवायें देता है, तो वह उस पद पर स्थायी होने की एवं समान कार्य समान वेतन प्राप्त करने का अधिकारी हो जाता है, किन्तु इतना सब होने के पश्चात भी आप विधानसभा में दलबदलु बहुमत के आधार पर इतने अहंकारी हो गये कि आपको संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देने की फुर्सत ही नही है।
आम आदमी पार्टी जिला मंदसौर स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की मांगो के साथ उनके संघर्ष मे न केवल उनके साथ खड़ी है, बल्कि उनकी मांगो का पुर्णतः समर्थन करती है, और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में इनकी मांगो को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखत: उठाएगी और सरकार बनने पर सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को स्थाई करेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*